लेबल

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

रीमा भारती ™

 नाम -रीमा भारती™
प्रकाशक- दुर्गा पॉकेट बुक्स, मेरठ

लोकप्रिय उपन्यास साहित्य में नये-नये करतब होते रहे हैं। कुछ अच्छे और कुछ बुरे भी। लेकिन यहाँ हम जिस पात्र की बात कर रहे हैं उसका किस्सा कुछ अलग ही है।
   लोकप्रिय साहित्य में दिनेश ठाकुर ने एक पात्र खड़ा किया था रीमा भारती। इस पात्र ने इतनी प्रसिद्धि प्राप्त की थी कि तात्कालिक लेखकों और प्रकाशकों ने रीमा भारती से मिलते-जुलते क ई पात्र पात्र मैदान में उतार दिये। यहाँ तक की स्वयं दिनेश ठाकुर की धर्मपत्नी की तस्वीर लगे उपन्यास लेखिका रीमा भारती नाम से प्रकाशित होने लगे।  
रीमा भारती™ दुर्गा पाॅकेट बुक्स
रीमा भारती™ दुर्गा पाॅकेट बुक्स
 जहाँ लेखक दिनेश ठाकुर के उपन्यासों में रीमा भारती नायिका होती थी और उपन्यासों में अश्लीलता होती थी, वहीं स्वयं रीमा भारती नामक लेखिका के उपन्यासों की नायिका चाहे रीमा भारती थी लेकिन वहाँ अश्लीलता नहीं थी।
    पर इन सब के विपरीत दुर्गा पॉकेट बुक्स ने भी लेखिका रीमा भारती मैदान में उतार दी। अब यहाँ समस्या पैदा हो गयी की। मैदान में दो-दो रीमा भारती उपस्थित थी, दोनों ही लेखिका।
तब इसका एक समाधान भी निकाला गया। समाधान कैसे और किन परिस्थितियों में निकला यह अलग विषय है पर यहाँ अपने चर्चा रीमा भारती लेखिका की है।
दिनेश ठाकुर की पत्नी की तस्वीर लगे उपन्यासों की लेखिका रीमा भारती थी, यह तस्वीर उनकी पहचान थी वहीं दुर्गा पॉकेट बुक्स से प्रकाशित रीमा भारती ट्रेड नेम था और उस पर ट्रेडमार्क (™ )का निशान लगा होता था।
दुर्गा पॉकेट बुक्स से ट्रेडमार्क रीमा भारती के उपन्यास क्रम से
1. दफा 302
2. खतरा
3. केकड़ा
4. फायर
5. धमाका 
6. औरतखोर 7. मोम की गुड़िया
8. जिंदा बाबा
9. सोने की चिड़िया
10. बहरूपिया
11. माँसाहारी खंजर
12. आगोश
13. मैं मौत की दीवानी
14. तू डाल-डाल, मैं पात-पात
15. खूनी हसीना
16. मिशन 747
17. काली अंग्रेजन
18. शैतान की नानी
19. जिस्म फरोश
20. आधा तीतर आधा बटेर
21. महारानी
22. शराब की बेटी
23. चाँटा हिंदुस्तानी
24. शिकार बुलबुल का
25. एक भेड़ सात शिकारी
26. 100 करोड़ की हूर
27. रंगीली जासूस
28. नीली आँखों का जादू
29. गर्लफ्रेंड
30. कड़वी औरत
 


11 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत बढ़िया व ज्ञानवर्धक लेख!

    जवाब देंहटाएं
  2. 9355496301 pe what's up kare sir milega

    जवाब देंहटाएं
  3. Dhamak novel kaise download kare kaha milega

    जवाब देंहटाएं

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...