लेबल

महिला उपन्यासकार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महिला उपन्यासकार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023

सुनीता अग्रवाल

नाम- सुनीता अग्रवाल

लोकप्रिय उपन्यास साहित्य में एक विवादस्पद प्रश्न रहा है और वह प्रश्न है प्रथम उपन्यास लेखिका। इस विषय पर विभिन्न विद्वानों के मत अलग-अलग हैं। कोई भी किसी एक मत पर सहमत नहीं है। 

   इस शृंखला में एक और नाम शामिल होता है और वह नाम है सुनीता अग्रवाल। अब यह नाम वास्तविक है या छद्म लेखन है कुछ कहा नहीं जा सकता पर लोकप्रिय उपन्यास साहित्य में महिला उपन्यासकार की सूची में एक और नाम अवश्य जुड़ गया है। 

  सुनिता अग्रवाल के विषय में हालांकि कोई संतोषप्रद जानकारी उपलब्ध नहीं है। समस्त जानकारी का स्त्रोत 'बुद्धिमान प्रकाशन- मुम्बई' से प्रकाशित एक पत्रिका है। 

सुनीता अग्रवाल के उपन्यास
1. मानव कंकाल


सुनीता अग्रवाल के विषय में किसी पाठक को कोई जानकारी हो तो हमसे अवश्य संपर्क करें। 

Email- sahityadesh@gmail.com

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

रीमा भारती ™

 नाम -रीमा भारती™
प्रकाशक- दुर्गा पॉकेट बुक्स, मेरठ

लोकप्रिय उपन्यास साहित्य में नये-नये करतब होते रहे हैं। कुछ अच्छे और कुछ बुरे भी। लेकिन यहाँ हम जिस पात्र की बात कर रहे हैं उसका किस्सा कुछ अलग ही है।
   लोकप्रिय साहित्य में दिनेश ठाकुर ने एक पात्र खड़ा किया था रीमा भारती। इस पात्र ने इतनी प्रसिद्धि प्राप्त की थी कि तात्कालिक लेखकों और प्रकाशकों ने रीमा भारती से मिलते-जुलते क ई पात्र पात्र मैदान में उतार दिये। यहाँ तक की स्वयं दिनेश ठाकुर की धर्मपत्नी की तस्वीर लगे उपन्यास लेखिका रीमा भारती नाम से प्रकाशित होने लगे।  
रीमा भारती™ दुर्गा पाॅकेट बुक्स
रीमा भारती™ दुर्गा पाॅकेट बुक्स
 जहाँ लेखक दिनेश ठाकुर के उपन्यासों में रीमा भारती नायिका होती थी और उपन्यासों में अश्लीलता होती थी, वहीं स्वयं रीमा भारती नामक लेखिका के उपन्यासों की नायिका चाहे रीमा भारती थी लेकिन वहाँ अश्लीलता नहीं थी।
    पर इन सब के विपरीत दुर्गा पॉकेट बुक्स ने भी लेखिका रीमा भारती मैदान में उतार दी। अब यहाँ समस्या पैदा हो गयी की। मैदान में दो-दो रीमा भारती उपस्थित थी, दोनों ही लेखिका।
तब इसका एक समाधान भी निकाला गया। समाधान कैसे और किन परिस्थितियों में निकला यह अलग विषय है पर यहाँ अपने चर्चा रीमा भारती लेखिका की है।
दिनेश ठाकुर की पत्नी की तस्वीर लगे उपन्यासों की लेखिका रीमा भारती थी, यह तस्वीर उनकी पहचान थी वहीं दुर्गा पॉकेट बुक्स से प्रकाशित रीमा भारती ट्रेड नेम था और उस पर ट्रेडमार्क (™ )का निशान लगा होता था।
दुर्गा पॉकेट बुक्स से ट्रेडमार्क रीमा भारती के उपन्यास क्रम से
1. दफा 302
2. खतरा
3. केकड़ा
4. फायर
5. धमाका 
6. औरतखोर 

रविवार, 23 अगस्त 2020

स्वीटी माथुर

नाम- स्वीटी माथुर

Ghost Writing

धीरज पॉकेट बुक्स की एक पात्र है स्वीटी माथुर। यह उस समय का उपन्यास है जब लोकप्रिय जासूसी साहित्य में Ghost writer का दौर था और महिला पात्रों के नाम से एक्शन उपन्यास आते थे।


स्वीटी माथुर के उपन्यास

  1. सपनों‌ की रानी 
  2. हथियार
  3. टाॅर्चर
  4. चिकनी मछली
  5. मीठी आग
  6. टारगेट
  7. विस्फोट
  8. चैम्पियन
  9. तहलका
  10. कमाण्डर
  11. प्यासी मौत 

शनिवार, 1 अगस्त 2020

अंजलि देशपाण्डे

नाम- अजंलि देशपाण्डे
जन्म- 1954
पेशा- पत्रकारिता
संपर्क-  anjlidesh@gmail.com

लोकप्रिय साहित्य में वर्तमान समय (2020) में कुछ नये लेखकों का प्रवेश हो रहा है। यह एक अच्छी खबर है। जब पत्रकार वर्ग से कोई इस क्षेत्र में प्रवेश करता है तो उसके साथ अनुभवों का विशाल संग्रह होता है।
       पेशे से पत्रकार अंजिल देशपाण्डे का एक अपराध पर आधारित उपन्यास आया है। हालांकि यह उनका द्वितीय उपन्यास है। प्रथम उपन्यास भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित था।


अंजलि देशपांडे के उपन्यास
1. हत्या (राजकमल प्रकाशन)

अंजलि देशपांडे







 

सोमवार, 1 अप्रैल 2019

अनिता

भोपाल निवासी अनिता जी एक सामाजिक उपन्यासकार थी। इनके उपन्यास 'धीरज पॉकेट बुक्स-मेरठ' से प्रकाशित होते रहे हैं।
इनका पूरा नाम अनिता बेल्बासे है।
संपर्क-
अनिता बेल्बासे
स्टेट बैंक कालोनी
MIG-44, अन्तोदय नगर,
दिल खुशबाद, रायसेन रोड़,
भोपाल, मध्य प्रदेश
मोबा.- 990788..74
- 998196..95

अनिता के उपन्यास
1. सीजन


सोमवार, 18 मार्च 2019

मीना सरकार

Pulp fiction के क्षेत्र में एक महिला उपन्यासकार का काफी नाम चर्चित रहा था वो थी मीना सरकार। मीना सरकार एक जासूसी उपन्यासकार थी।
हालांकि मीना सरकार के विषय में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।

मीना सरकार के उपन्यास
1. मौत के कोहरे में (रूपम‌ जासूसी पॉकेट बुक्स- दिल्ली-06)
2. खूनी केबिन

शनिवार, 28 अक्टूबर 2017

कुसुम गुप्ता

कुसुम गुप्ता के विषय में अभी तक कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी। प्राप्त जानकारी अनुसार कुसुम गुप्ता जी के उपन्यास 'सुबोध पॉकेट बुक्स, दिल्ली' से प्रकाशित होते थे।



कुसुम गुप्ता के उपन्यास

  1. लाश की गवाही ( सुबोध पॉकेट बुक्स)
  2. नर पिशाच
  3. वार्डरोब में हत्या
  4. मौत के साए
  5. जहरीले सांप
  6. अंधा महल
  7. लाश की गवाही


रविवार, 22 अक्टूबर 2017

चेतना

चेतना एक महिला सामाजिक उपन्यासकार थी।
चेतना के डायमंड पॉकेट बुक्स से प्रकाशित कुछ उपन्यासों के नाम इस प्रकार हैं।
1. किनारा
2. दूर बसेरा
3. सोने का घरोंदा
4. विधाता
5. चुटकी भर सिंदूर
6. गूँजते खण्डहर
7.
8.
9.
10.

रविवार, 13 अगस्त 2017

गौरी पण्डित

हिंदी लोकप्रिय उपन्यास जगत में केशव पण्डित की लोकप्रियता को जितना भुनाया गया है उतना तो शायद विश्व इतिहास में भी किसी को न भुनाया गया होगा।
    वेदप्रकाश शर्मा के एक पात्र केशव पण्डित की नकल पर असंख्य केशव पण्डित नाम के लेखक पैदा हो गये और फिर तो नकल की नकल और फिर आगे भी नकल और नकल के साथ पैदा हुये पात्रों की भी नकल।
हद से आगे की Ghost Writing  करवायी इन प्रकाशन संस्थानों ने। अपने लाभ के लिए उपन्यास के बाजार को ही खत्म कर दिया।
   ऐसी ही एक Ghost writer है गौरी पण्डित। यह 'रवि पॉकेट बुक्स'की देन थी, पर थी शुद्ध छदम लेखिका। ये भी केशव पण्डित सीरिज लिखती थी।

गौरी पण्डित के उपन्यास गौरी पण्डित- रवि पॉकेट बुक्स
1. चाणक्य का बेटा
2. मुर्दा बोले कफन फाड़ के
3. 36 इंच का शैतान
4. बिना सूंड का हाथी
5. पगली मांगे पाकिस्तान
6. सब साले चोर हैं
7. अदालत लगेगी सरहद पर
 8. चैलेंज माँ के दूध का
 9. केंचुआ बनेगा नाग
10. सांप के मुँह में छछूंदर
11. आओ सजना खेले खुन-खून
12. हर गोली मौत की सहेली
13. गोली मारो आशिक को
14. चंगेज खाँ
15. पगली मांगे पाकिस्तान
.



मोना डार्लिंग

हिंदी लोकप्रिय उपन्यास जगत में Ghost Writing खूब हुयी। और एक बङी बात ये भी है की महिला उपन्यासकार के नाम से भी खूब उपन्यास आये और अधिकतर में Ghost Writing हुयी थी।
इसी प्रकार की एक छदम लेखिका थी मोना डार्लिंग।
मोना डार्लिंग नाम से बाजार में खूब उपन्यास आये थे और ये पाठक की पठन क्षमता और रुपये का दोहन भी था‌।

मोना डार्लिंग के उपन्यास
1. अंगूर का दाना

गुरुवार, 3 अगस्त 2017

सरला रानू

प्रसिद्ध सामाजिक उपन्यासकार रानू की धर्मपत्नी सरला रानू ने भी  उपन्यास लेखन किया था।
सरला रानू के उपन्यास

सरला रानू

सरला रानू के उपन्यास

1. आकाश गंगा
2. झूमर पायल
3. अंधेरा उजाला -1979 (हिंद पॉकेट)
4. अधूरा मिलन
5. पतझड़ के फूल -1980
6. अंतिम चिंता
7. खामोशी का जहर-1980
8. साँझ की दुल्हन
9. कदमों के चिराग
10. सिसकते किनारे
11. प्यासी घटा
12. बर्फ की देवी
13. पापी पुजारी
14. ठण्डी आग-1982
15. कुंवारी मेहंदी

सोमवार, 29 मई 2017

मीरा - उपन्यास सूची

नाम- मीरा
प्रकाशक- मनोज पॉकेट बुक्स, दिल्ली
श्रेणी- सामाजिक उपन्यासकार

बीते दौर की चर्चिल लेखिका थी मीरा।
बहुत से पाठकों के पास आज भी मीरां के उपन्यास मिल जायेंगे।
मीरा एक सामाजिक उपन्यासकार थी। 

मीरा एक छद्म लेखिका है। इनका प्रकाशन मनोज पॉकेट बुक्स दिल्ली से होता रहा है।
हालाँकि हमारे पास अभी तक मीरा से संबंधित विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है। जैसे ही कोई जानकारी उपलब्ध हुयी इस ब्लाॅग पर उपलब्ध करवा दी जायेगी ।

- मीरा के उपन्यासों की सूची

  1. नफरत के शोले
  2. टूटे घरौंद
  3. धर्म बहन
  4. बिछुड़े साथी
  5. नमकहराम
  6. सातवां फेरा
  7. सुहागिन बहू
  8. शहनाई
  9. अमानत प्यार की
  10. जिन्दगी है बेवफा
  11. पैगाम
  12. पराया दर्द
  13. महबूब की मेहंदी 
  14. राखी का कर्ज
  15. आखिरी सौगन्ध
  16. खुशियों की बारात 
  17. कसम दोस्ती की.
  18. छोटी दुल्हन
  19. घर की इज्जत
  20. रची न मेहंदी हाथों पर
  21. पुत्रदान 
  22. बिन्दिया
  23. बिक गया प्यार
  24. औरत गुलाम है
  25. फकीर
  26. तोहफा
  27. शक
  28. अनोखी सुहागिन 
  29. दुखियारी मां
  30. बहारों की मंजिल
  31. औरत खिलौना नहीं 

मनोज पॉकेट बुक्स

१५८४, दरीबा कलां, दिल्ली-६

यह सूची छत्तीसगढ़ से हमें नवीन कुमार जी ने भेजी है। धन्यवाद नवीन जी।

रविवार, 21 मई 2017

गजाला

हिंदी लुगदी उपन्यास संसार में आपको कई महिला उपन्यासकार के नाम से उपन्यास मिल जायेंगे। पर आप को जानकर आश्चर्य होगा वे सभी के सभी छद्म लेखक (Ghost Writer) हैं।
डार्लिंग, सोफिया,  आदि।
हिंदी लुगदी उपन्यास जगत में वास्तविक महिला लेखक है और वह भी जासूसी उपन्यासकार।
हम आज चर्चा कर रहें है हिंदी की प्रथम महिला जासूसी उपन्यासकार गजाला की।
उत्तर प्रदेश निवासी गजाला स्वर्गीय वेदप्रकाश शर्मा की शिष्या है।
ये सन् 2005-2010 तक सक्रिय रही थी।
गजाला के उपन्यास
1. तुरुप का इक्का
2. ख्वाबों की शहजादी
3. कट्टो
5. अंगूरी बदन
6. चुलबुली

7.रंगीन फितना

8.परी हूँ मैं

9.रूप मस्तानी

10.जवानी जिंदाबाद

11. हवा हवाई

12. गोल्डन बुलेट

13. लेडी हंटर

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...