लेबल

गुरुवार, 25 जनवरी 2018

नये उपन्यास

नमस्कार,
     सन 2018 के जनवरी माह में कुछ नये उपन्यास बाजार में आ रहें हैं।
 
1. मास्टर माइंड- शुभानंद

2. एक्सीडेंट- एक रहस्य कथा- अनुराग कुमार जीनियस
   - यह अनुराग जी का दूसरा उपन्यास है।

3. फरेब- अमित श्रीवास्तव
    - आबू रोङ, राजस्थान के अमित श्रीवास्तव जी का यह प्रथम उपन्यास है।

उक्त तीनों उपन्यास सूरज पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हैं।
इनका विमोचन 28 जनवरी 2018 को दिल्ली में होगा।

4. आत्मकथा- सुरेन्द्र मोहन पाठक
     लोकप्रिय उपन्यासकार सुरेन्द्र मोहन पाठक जी की आत्मकथा कोई बैरी, कोई बेगाना का विमोचन 27 जनवरी को जयपुर में होगा।
   किसी लोकप्रिय उपन्यासकार की यह प्रथम आत्मकथा है।

5. रिवेंज- इकराम फरीदी
     चर्चित उपन्यासकार इकराम फरीदी का नया उपन्यास रिवेंज रवि पॉकेट बुक्स से प्रकाशित होगा।
  रिवेंज के बाद इनका उपन्यास सम-प्रीत आयेगा ।

6. देवा जू- कंवल शर्मा
         कम समय में ज्यादा चर्चा पाने वाले कंवल शर्मा चौथा उपन्यास देवा जू रवि पॉकेट बुक्स से प्रकाशित होगा।

मंगलवार, 9 जनवरी 2018

प्रदीप प्रियदर्शी

उपन्यासकार प्रदीप प्रियदर्शी के बारे में कोई विशेष जानकारी तो उपलब्ध नहीं है।
   कुछ पाठक मित्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये विजय- रघुनाथ सीरीज के उपन्यास लिखते थे।

प्रदीप प्रियदर्शी के उपन्यास
1. खून बोलता है।

शनिवार, 6 जनवरी 2018

एस. कुमार

एस. कुमार का एकमात्र उपन्यास जो मुझे उपलब्ध हुआ है वह है फंदेबाज।
   एस. कुमार को और कोई विशेष परिचय नहीं मिलता।
इस उपन्यास का काॅपीराइट अधिकार उपन्यासकार राज भारती के पास है और लेखक का पता भी राज भारती के निवास स्थल का है।
राज भारती जी ही एस. कुमार के नाम से उपन्यास लिखते रहे हैं।
एस. कुमार के उपन्यास
1. फंदेबाज ( सपना पॉकेट बुक्स- दिल्ली)
2. काले चेहरे

धीरज पॉकेट बुक्स से प्रकाशित
3. दौलत खुदा नहीं
4. किये की सजा
5. मुकद्दर की मार
6. जल्लाद
7. खून से रंगे हाथ
8. आओ कत्ल करें
9. नशा दौलत का (7, 8, 9 पवन पॉकेट बुक्स)

संपर्क पता-
एस. कुमार
वी- 198, पटेल नगर
नयी दिल्ली- 110008



सुनील पण्डित

सुनील पण्डित के बारे में अभी तक कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सुनील पण्डित के उपन्यास
1. जेल का पंक्षी (सपना पॉकेट बुक्स- दिल्ली)
2. जुर्म का पण्डित

शिवा पण्डित

ट्रेड नाम के दौर में एक नाम है शिवा पण्डित। वेदप्रकाश शर्मा के प्रसिद्ध पात्र केशव पण्डित के पश्चात असंख्य पण्डित उपन्यास जगत में दिखाई दिये। और जितने भी दिखाई दिये सब के सब प्रकाशन संस्थानों द्वारा पैदा किये गये ट्रेड नाम है।
  शिवा पण्डित उपन्यासकार का प्रसिद्ध पात्र है अर्जुन त्यागी। ये अर्जुन त्यागी को नायक बनाकर उपन्यास लिखते हैं।
शिवा पण्डित के जन्मदाता 'शिवा पॉकेट बुक्स- मेरठ' है। शिवा पॉकेट बुक्स के उपन्यास प्रकाशन बंद करने के बाद यह रवि पॉकेट बुक्स से छप रहे हैं।

शिवा पण्डित ने उपन्यास
1. कुत्ते की पूंछ
2. सुअर का बाल
3. निशाचर
4. जुर्म का पण्डित
5. गोली मारो भेजे में
6. साठ साल की लोमड़ी
7. सांप का बच्चा
8. लुच्चा सबसे ऊंचा
9. वकीलों की जंग
10. रावण की औलाद
11. डरपोक
12. एक हसीना एक कमीना
13. आधा कुत्ता आधा शेर
14. उल्टे चक्कर
15. दो मुहां सांप
16. मेरा सजना बड़ा कमीना
17. कर बुरा हो भला
18. मरता सब कुछ करता
19. झूठ का बोलबाला
20. मौकापरस्त
21. मनहूस
22. राक्षस
23. किंग
24. कुत्ते का बैरी कुत्ता
25. कमबख्त
26. यमराज मेरा यार
27. बदनाम कातिल गुमनाम कत्ल
28. शैतान का बाप
29. आस्तीन का सांप
30. खानाखराब
31. दरिंदा
32. जुर्म का बाजीगर
33. दुमछल्ला
34. शातिर खिलाड़ी
35. खलीफा
36. कत्ल की मशीन

मल्लिका जोशी

मल्लिका जोशी नामक उपन्यासकार झझर (हरियाणा) की निवासी है।
‌मल्लिका जोशी का प्रथम उपन्यास रवि पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हुआ। इनके अन्य उपन्यासों की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मल्लिका जोशी के उपन्यास
1. सबसे बङा शिकारी

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...