लेबल

इलाहाबाद के लेखक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इलाहाबाद के लेखक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 30 मार्च 2025

सुशील भारती

नाम- सुशील भारती
श्रेणी- सामाजिक उपन्यासकार

लोकप्रिय कथा साहित्य में सुशील भारती जी सामाजिक उपन्यासकार के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। 
इलाहाबाद उपन्यास साहित्य का जब केन्द्र था तो वहां का प्रसिद्ध प्रकाशन था 'कुसुम प्रकाशन' । अपने समय के अधिकांश लेखक यहाँ से प्रकाशित होते रहे हैं, जिनमें से एक हैं सुशील भारती जी ।

हमारे पास सुशील भारती जी के विषय में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है, यहां प्रस्तुत जानकारी 'कुसुम प्रकाशन' की एक मासिक पत्रिका 'नूतन कहानियाँ' दिसंबर 1977 के एक विज्ञापन से ली गयी है।

सुशील भारती जी के उपन्यास
  1. अधूरी चाह
  2. उलझन
  3. ढहते कगार
  4. लकीर
  5. टूटती सीमाएं
  6. दीपशिखा
  7. आतंक
  8. समर्पण
  9. बिखरे फूल
  10. आदेश


- कुसुम प्रकाशन, 17- शिवचरण लाल रोड, इलाहाबाद-3

उपन्यासकार सुशील भारती जी के विषय में किसी भी पाठक के पास कोई भी जानकारी हो तो हमसे अवश्य शेयर करें।
धन्यवाद
Email-  sahityadesh@gmail.com

बुधवार, 13 मार्च 2024

मदन प्रसाद

 नाम- श्री मदन प्रसाद
लेखक मदन प्रसाद के विषय में जो जानकारी प्राप्त हुयी है उसका आधार इलाहाबाद के प्रकाशन 'फ्रेण्डस एण्ड कम्पनी' की पत्रिका 'जासूसी चक्कर' के अंक जुलाई 1965 के अंक 114 है। 
 फ्रेण्डस एण्ड कम्पनी की एक और पत्रिका है 'उर्मी' जिसमें मदन प्रसाद का उपन्यास प्रकाशित हुआ।
मदन प्रसाद के उपन्यास
1. अपराध, अपराधी और सजा



सोमवार, 11 मार्च 2024

युगल किशोर पाण्डेय

नाम- युगलकिशोर पाण्डेय
जब इलाहाबाद उपन्यास साहित्य का केन्द्र था तब इलाहाबाद से बहुत सी जासूसी पत्रिकाएं प्रकाशित होती थी। इन पत्रिकाओं में एक उपन्यास और एक-दो पृष्ठ पर समाचार होते थे। इनका मुख्य उद्देश्य उपन्यास प्रकाशन ही था। समाचार तो बस पत्रिका होने के रूप में प्रकाशित करने पड़ते थे।
इलाहाबाद का प्रकाशन था 'फ्रेण्डस एण्ड कम्पनी' जिसके अंतर्गत 'जासूसी चक्कर' पत्रिका प्रकाशित होती थी। इस पत्रिका का 'जुलाई 1964' का अंक 114 में लेखक युगल किशोर पाण्डेय का उपन्यास प्रकाशित हुआ था। 
युगल किशोर जी की यह जानकारी उसी उपन्यास से प्राप्त हुयी है।
युगल किशोर पाण्डेय के उपन्यास
1. सड़क छाप मजनू - 1964, जुलाई
2. तीन चक्कर




रविवार, 24 सितंबर 2023

कैप्टन राजेश

लेखक - कैप्टन राजेश
प्रकाशक - कुसुम प्रकाशन, इलाहाबाद

01. काला मकान
02. मौत की बाँहों में
03. सूनी घाटी का कत्ल
04. साँपों की प्रेमिका
05. सर कटी लाश 
06. मौत के दावेदार
07. शह और मात
08. सुनहला कीड़ा
09. शैतान की मौत
10. खूनी प्यास 
11. औरत का जहर
12. रहस्य की आवाज
13. शिकारी पक्षी
14. साया और मौत
15. विदेशी राक्षस
16. खून के धब्बे
17.  जहरीला आदमी

शनिवार, 4 मार्च 2023

सुरिन्द्रजीत चोपड़ा

 नाम - सुरिन्द्रजीत चोपड़ा

  इलाहाबाद के प्रकाशन 'प्रेमी जासूस कार्यालय' से सुरिन्द्र 
जीत चोपड़ा के एक उपन्यास का विवरण प्राप्त हुआ है। 
हिंदी लोकप्रिय साहित्य में इलाहाबाद का विशेष योगदान रहा है पर वर्तमान में वहाँ की जानकारी अत्यंत अल्प है।

सुरिन्द्रजीत चोपड़ा के उपन्यास

1. विचित्र ब्लैकमेलर , दिसम्बर-57



सोमवार, 28 नवंबर 2022

पी. सी. अग्रवाल

 नाम- पी. सी. अग्रवाल


पी. सी. अग्रवाल के उपन्यास

1.विद्युत रेखा


उक्त लेखक के विषय में किसी पाठक के पास कोई अन्य जानकारी हो तो अवश्य शेयर करें।

Email- sahityadesh@gmail.com




बुधवार, 21 अक्टूबर 2020

सुरेन्द्र इलाहाबादी

 नाम- सुरेन्द्र इलाहाबादी

लोकप्रिय उपन्यास साहित्य का वह दौर जब इलाहाबाद उपन्यास साहित्य का केन्द्र हुआ करता था। इलाहाबाद का पुष्पी प्रकाशन प्रसिद्ध था। 

इसी प्रकाशन से एक लेखक थे- सुरेन्द्र इलाहाबादी ।

अप्राप्य जानकारी अनुसार इनका समय 1975 के आसपास का है। इनके उपन्यासों का नायक कोई 'मेजर' है।

  सुरेन्द्र इलाहाबादी के विषय में जानकारी अपर्याप्त है। 

सुरेन्द्र इलाहाबादी के उपन्यास

  1. खून की‌ नदियाँ
  2. मौत का बुलावा
  3. खून के प्यासे  www.Sahityadesh.blogspot.com
  4. काली ऐनक
  5. आधा मर्द, आधी औरत
  6. डरावनी सिसकियां
  7. हत्यारों का जाल
  8. लटकती लाश 



Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...