दिनेश ठाकुर
मूल नाम- प्रदीप कुमार शर्मा
मूल नाम- प्रदीप कुमार शर्मा
लोकप्रिय उपन्यास साहित्य में दिनेश ठाकुर का एक विशेष नाम है। दिनेश ठाकुर का वास्तविक नाम प्रदीप कुमार शर्मा था, इन्होंने प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप ठाकुर आदि नामों से भी उपन्यास लेखन किया है, लेकिन उन्होंने जो विशेष ख्याति प्राप्त हुयी है वह है दिनेश ठाकुर नाम से लिखे इनके 'रीमा भारती' सीरीज के उपन्यासों से। इसके अतिरिक्त इन्होंने 'राहु-केतु' और 'विजय चौहान' सीरीज के भी उपन्यास लिखे हैं।
![]() |
| दिनेश ठाकुर |
रीमा भारती 'भारतीय सीक्रेट सर्विस' की एक एजेंट है, जो अपने शरीर को माध्यम बना (HoneyTrap) कर अपराधी वर्ग को पकड़ती है। www.sahityadesh.blogspot.com
'माँ भारती की लाड़ली किंतु उदण्ड बेटी' यह टैग लाइन रीमा भारती के उपन्यासों में मिलती है।
हिंदी जासूसी साहित्य में वेदप्रकाश शर्मा जी के पात्र 'केशव पण्डित' के बाद अगर और किस पात्र की नकल हुयी है तो वह है रीमा भारती।
रीमा भारती के उपन्यासों पर अश्लील का आरोप भी लगा था फिर मेरठ में एक कोर्ट केस के माध्यम से अश्लीलता पर रोक लगी थी।
रीमा भारती के उपन्यासों को हम तीन अलग-अलग रूप में देखते हैं।
- दिनेश ठाकुर द्वारा लिखित रीमा भारती सीरीज के उपन्यास।
- लेखिका रीमा भारती द्वारा लिखित 'रीमा भारती' सीरीज के उपन्यास।
दुर्गा पॉकेट बुक्स की ट्रेड नाम 'रीमा भारती' के उपन्यास।

