लेबल

मंगलवार, 25 अगस्त 2020

दूसरा चेहरा- अजिंक्य शर्मा

दूसरा चेहरा- अंजिक्य शर्मा
 उपन्यास 'दूसरा चेहरा' का एक अंश-

इंस्पेक्टर सुबीर पाल ने होटल जश्न की छठवीं मंजिल पर स्थित कमरा नम्बर 303 में कदम रखा।
वो उस तरह के शानदार होटलों में मिलने वाले सुइट्स की तरह ही एक शानदार सुइट था, जिसमें कुल तीन रूम थे। एक बाहर वाला हॉलनुमा रूम, उसे पार करके अंदर एक छोटा रूम और आखिर में तीसरा व आखिरी कमरा।
लाश सबसे बाहर वाले कमरे में ही पड़ी थी।
       इंस्पेक्टर ने गौर से लाश का मुआयना किया। वो कोई 30-32 वर्ष का सेहतमंद ऊंची कद-काठी वाला युवक था। उसके गले के पास खून का छोटा-सा तालाब जैसा बन कर सूख भी चुका था। गले पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान था। 

       कुछ देर उस कमरे में रूकने के पश्चात इंस्पैक्टर पाल अगले कमरे को पार करते हुए सबसे अंदर वाले कमरे-बैडरूम में पहुंचा। वहां सब इंस्पैक्टर दिनेश रावत और पुलिस का डॉक्टर वी.के. खुराना पहले ही मौजूद थे। 

रविवार, 23 अगस्त 2020

स्वीटी माथुर

नाम- स्वीटी माथुर

Ghost Writing

धीरज पॉकेट बुक्स की एक पात्र है स्वीटी माथुर। यह उस समय का उपन्यास है जब लोकप्रिय जासूसी साहित्य में Ghost writer का दौर था और महिला पात्रों के नाम से एक्शन उपन्यास आते थे।


स्वीटी माथुर के उपन्यास

  1. सपनों‌ की रानी 
  2. हथियार
  3. टाॅर्चर
  4. चिकनी मछली
  5. मीठी आग
  6. टारगेट
  7. विस्फोट
  8. चैम्पियन
  9. तहलका
  10. कमाण्डर
  11. प्यासी मौत 

मंगलवार, 18 अगस्त 2020

कंवल शर्मा

नाम-  कंवल शर्मा
मूल नाम- डाॅ. कंवल किशोर शर्मा (Dr. Kanwal Kishore Sharma)
जन्म- जून-1975
माता- श्रीमति आशा शर्मा
पिता- श्री जे. जी. शर्मा (Sh. J G Sharma)
शिक्षा- M.A., M.Ed., M.Phil., NET, Ph.D.
संपर्क-
ईमेल- Email - kanwal.k.sharma@gmail.com
           जेम्स हेडली चेईजे के उपन्यासों से अनुवादक के रूप में अपने लेखन की यात्रा करने वाले कंवल शर्मा जी ने सन् 2016 में अपने उपन्यास 'वन शाॅट' के स्वयं के उपन्यासों के साथ यात्रा आरम्भ की।
प्रथम उपन्यास के साथ ही उन्होंने पाठक वर्ग में अपना एक विशेष स्थान बना लिया।
कंवल शर्मा जी के उपन्यास - रवि पॉकेट बुक्स 
(किसी भी उपन्यास के नाम पर क्लिक कर समीक्षा पढ सकते हैं।)
1. वन शाॅट (अगस्त 2016)
2. सैकण्ड चांस (जनवरी- 2017)
3. टेक थ्री(जुलाई 2017)
4. देजा वू (अप्रैल 2018)
5. जिप्सी (फरवरी-2019)
6. अनट्रेप्ड ( अगस्त-2019)
7. टोपाज- 25.07.2020

गुरुवार, 13 अगस्त 2020

5. साक्षात्कार- सुरेश चौधरी

अभी मंजिल छूना शेष है- सुरेश चौधरी
साक्षात्कार शृंखला-05
    साक्षात्कार की पांचवी किस्त में प्रस्तुत है सामाजिक उपन्यास सुरेश चौधरी से हुयी बातचीत
           सुरेश चौधरी जी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पेशे से वकील हैं लेकिन साहित्य प्रेमी भी हैं। इनके अब तक तीन सामाजिक उपन्यास 'खाली आँचल-2005, 'अहसास'-2015 और 'प्रतिशोध'-2019 प्रकाशित हो चुके हैं।
     साक्षात्कार की इस शृंखला में हम सुरेश चौधरी जी से हुयी चर्चा को यहाँ प्रस्तुत कर रहे हैं।

1. सुरेश जी, सर्वप्रथम पाठकवर्ग के लिए आप अपना परिचय दीजिएगा, फिर साक्षात्कार आगे बढाते हैं।
- मेरा नाम सुरेश वर्मा है, लेकिन लेखन का नाम सुरेश चौधरी है। मैं उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ।
पहले मैं सरकारी जाॅब करता था, लेकिन सन् 2005 में रिटायरमेंट लेकर वकालत में आ गया, और लेखन कार्य भी करने लगा।
2. आप किस तरह का साहित्य पढना ज्यादा पसंद करते हैं? आपकी पसंद के लेखक या रचनाएँ?
     - मैं सामाजिक साहित्य पढ्ना पसंद करता हूँ। मेरी पसंद के लेखक है, मुन्शी प्रेमचंद जी व मुल्कराज आनन्द। मुल्कराज आनन्द का उपन्यास 'अनटचेबल' मुझे बहुत अच्छा लगा।
मुन्शी प्रेमचंद जी की सभी रचनाएँ बहुत ही सुन्दर है।

3. आपका लेखन क्षेत्र में आने का मानस कैसे बना?
- लेखन का कार्य शोध के समय से ही मेरे मन में था।
4. शोध किस तरह का?
     - मित्र मेरे द्वारा political science में संविधान में दियें गये अधिकार टाॅपिक पर शोध किया गया था।

5. आपके अब तक तीन उपन्यास आये हैं और इनके विषय में कम शब्दों में कुछ कहना चाहेंगे?
     - अब तक प्रकाशित मेरे तीनों उपन्यास प्रेम प्यार व समाज में आम आदमी के लिए आने वाली विपदाओं पर आधारित है।
6. वर्तमान सोशल मीडिया के दौर में आप किताबों की दुनियां को कैसा देखते हैं? 

शनिवार, 8 अगस्त 2020

ओम कुमार

 नाम- ओम कुमार

जन्म- 03.08.1982

माता- श्रीमति कंचन देवी

पिता- श्री कृष्ण कुमार

एड्रेस- बरेली, उत्तर प्रदेश

संपर्क-omkumar331@gmail.com

  उत्तर प्रदेश के युवा उपन्यासकार ओम कुमार का अभी तक एक ही उपन्यास आया है।

उपन्यास सूची

1. Private Detective Agency - 2016 (हिन्दी)

उपन्यास लिंक- अमेजन, फ्लिपकार्ट, बुककैमल



शनिवार, 1 अगस्त 2020

मनहर चौहान

नाम- मनहर चौहान
जन्म-
संपर्क-
फेसबुक संपर्क - मनहर चौहान

   मनहर चौहान गंभीर साहित्य के लेखक रहे हैं, इसके साथ-साथ उन्होंने लोकप्रिय जासूसी साहित्य में भी अपना लेखन किया था।
   इनके लोकप्रिय जासूसी साहित्य में कुल कितने उपन्यास हैं इसकी कोई जानकारी तो उपलब्ध नहीं है।
तस्वीर सन् 2022

मनहर चौहान के उपन्यास
1. मेरा हत्यारा
2. हीरों भरी आग- मार्च 1972, साधना पॉकेट, दिल्ली
3. दस घण्टे की मौत - समीक्षा


एच. इकबाल

नाम- एच. इकबाल
मूल नाम- हुमायूँ इकबाल
जन्म- 06.07.1941, भारत
नागरिकता- पाकिस्तान

     हुमायूँ इकबाल का जन्म 06 जुलाई 1941 को बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनका परिवार विभाजन के पश्चात पाकिस्तान चला गया। 
 इन्होंने अपना प्रथम उपन्यास 'मजलूम‌ लूटेरे' सन् 1960 में लिखा था।  इन्होंने इब्ने सफी के पात्र 'इमरान, हमीद- फरीदी' को आधार बनाकर उपन्यास लिखे हैं।  हालांकि इनके द्वारा लिखे गये उपन्यासों की सही संख्या ज्ञात नहीं है।  
   भारत में इनके उपन्यास के उर्दू से अनुवाद होकर प्रकाशित होते थे। हालांकि भारत में इनके नाम से असंख्य नकली उपन्यास भी प्रकाशित होते रहे हैं। एच. इकबाल (हुमायूँ इकबाल) ने पाँच सौ के लगभग कहानियाँ भी लिखी हैं।

 इनके विषय में कोई विशेष किसी पाठक मित्र के पास कोई अन्य जानकारी हो तो अवश्य संपर्क करें।
Email- sahityadesh@gmail.com

एच. इकबाल के उपन्यास 
  1. काली माई
  2. खूनी खंजर - www.sahityadesh.blogspot.com
  3. पिशाच की बेटी (रुचि पब्लिकेशन)
  4. ब्यूटी थीफ
  5. लोबोदी के मगरमच्छ
  6. कलयुग का शैतान
  7. मौत के चोर - www.sahityadesh.blogspot.com
  8. घर का दुश्मन
  9. धरती के कातिल
  10. खूनी हंगामा
  11. खून की देवी
  12. खून की बूंदें
  13. बिल्लियों के पुजारी
  14. अनोखे अपराधी
  15. प्रलय की छाया
  16. कैप्टन बावला (प्रथम भाग)
  17. कैप्टन बावला (द्वितीय भाग)
  18. केनी बल्ज www.sahityadesh.blogspot.com
  19. दुश्मन नम्बर वन (क्रमांक 04-19, राही पब्लिकेशन, तुर्कमान गेट, दिल्ली)
  20. हिप्पियों का हंगामा
  21. हिप्पियों का इंतकाम
  22. हिप्पियों की मक्कारी
  23. राजेश सूनी घाटी में
  24. हमीद सूनी घाटी में
  25. विनोद सूनी घाटी में
  26. विनोद जीरोलैण्ड में
  27. आप्रेशन जीरोलैण्ड
  28. अंधेरे की पुकार (प्रथम भाग)
  29. अंधेरे की मौत ( द्वितीय भाग) -1972
  30.  &%%## (प्रथम भाग)
  31. खूनी फार्मूला (द्वितीय भाग)
  32. तस्वीर का चक्कर (प्रथम भाग)
  33. भटकती रूह (द्वितीय भाग)( जासूसी फितना पत्रिका)
  34. छिपे दुश्मन (क्रम 30-34 तक 'रहबर काॅर्नर प्रकाशन)




प्रदीप कुमार शर्मा

नाम- प्रदीप कुमार शर्मा
जन्म-
संपर्क-
       प्रदीप कुमार शर्मा 'मनोज' नामक किरदार को लेकर उपन्यास लिखते थे। इनके कुछ उपन्यास कंचन पॉकेट बुक्स मेरठ से प्रकाशित हुये हैं।
    मनोज नामक नायक और अपनी इस उपन्यास शृंखला के माध्यम से प्रदीप कुमार शर्मा जी ने इब्ने सफी के चर्म कथानक 'जीरो लैण्ड' को आगे विस्तार दिया है। वे कहते है कि इब्ने सफी ने जिस 'जीरो लैण्ड' की कल्पना की थी लेकिन वे उसका रहस्य न खोल सके और मृत्यु को प्राप्त हो गये उसी जीरो लैण्ड के रहस्य को उन्होंने इस उपन्यास शृंखला के माध्यम से पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया है।

प्रदीप कुमार शर्मा के उपन्यास
1. विनोद और फ्रेंटाशिया
2. फ्रेंटाशिया का दुश्मन
3. मनोज और फ्रेंटाशिया का देश
4. प्रलयदूत मनोज
5. मनोज और सिहंगी
6. महाशैतान मनोज
7.  विनाशका देवता मनोज -1976
प्रदीप कुमार शर्मा


विजय लक्ष्मी

नाम- विजय लक्ष्मी
पिता- श्री हरि सिंह
निवासी- शिवनगर कालोनी
           नजदीक गुलनार सिनेमा,फतेहाबाद, हरियाणा

 विजय लक्ष्मी जी एक उपन्यास 'दूसरा ताज' मेरे पास उपलब्ध है जो इन्होंने किशोरावस्था में लिखा है। 
   इनके विषय में इस उपन्यास के अतिरिक्त कोई जानकारी उपलब्ध नहीं।

विजय लक्ष्मी के उपन्यास 
1. दूसरा ताज -1997 (एशिया पॉकेट बुक्स)

विजय लक्ष्मी






संजीव पालीवाल

नाम- संजीव पालीवाल
जन्म- 
संपर्क
पेशे पत्रकार संजीव पालीवाल का एक उपन्यास अपराध वर्ग पर आधारित आया है। यह काफी चर्चित उपन्यास भी रहा है।


संजीव पालीवाल के उपन्यास
1. नैना (वेस्टलैण्ड पब्लिकेशन)

संजीव पालीवाल




अंजलि देशपाण्डे

नाम- अजंलि देशपाण्डे
जन्म- 1954
पेशा- पत्रकारिता
संपर्क-  anjlidesh@gmail.com

लोकप्रिय साहित्य में वर्तमान समय (2020) में कुछ नये लेखकों का प्रवेश हो रहा है। यह एक अच्छी खबर है। जब पत्रकार वर्ग से कोई इस क्षेत्र में प्रवेश करता है तो उसके साथ अनुभवों का विशाल संग्रह होता है।
       पेशे से पत्रकार अंजिल देशपाण्डे का एक अपराध पर आधारित उपन्यास आया है। हालांकि यह उनका द्वितीय उपन्यास है। प्रथम उपन्यास भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित था।


अंजलि देशपांडे के उपन्यास
1. हत्या (राजकमल प्रकाशन)

अंजलि देशपांडे







 

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...