लेबल

Ghost Writer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ghost Writer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 31 मार्च 2025

दीपक

नाम- दीपक
श्रेणी- सामाजिक उपन्यासकार, Ghost Writer

दिल्ली की संस्थान 'विमल प्रकाशन, शक्ति नगर, दिल्ली- 7' ने लोकप्रिय उपन्यासकार दीपक को बाजार में उतारा । 

लोकप्रिय उपन्यास साहित्य में यह Ghost writing का समय था, प्रत्येक प्रकाशन चार-पांच अलग अलग नाम से छद्म लेखक (Ghost writer) खड़े कर चुका था । इस भीड़ में असली-नकली की पहचान भी लुप्त हो गयी थी । इसी दौर में विमल प्रकाशन का दीपक भी कब आया और कब गया कुछ पता न चला ।

दीपक के उपन्यास
  1. समाज के बंधन
  2. अहंकार
  3. डोली
  4. संगम
  5. सहारा
  6. उपकार
  7. मंगल टीका
  8. अकेली


दीपक के विषय में‌ या विमल प्रकाशन के विषय में‌ किसी भी पाठक के पास कोई भी जानकारी हो तो अवश्य शेयर करें। धन्यवाद।
Email- sahityadesh@gmail.com

शनिवार, 17 फ़रवरी 2024

शलभ उपन्यासकार

नाम- शलभ
प्रकाशन- प्रभात पॉकेट बुक्स

मेरठ कभी उपन्यास साहित्य का मुख्य केन्द्र था। मेरठ से जितने उपन्यास प्रकाशित होते थे, उनमें से अधिकांश छद्म लेखक थे।
 हर प्रकाशन ने अपना -अपना छद्म लेखक(Ghost writer) तैयार कर रखा था।
 इसी क्रम में एक नाम आता है- शलभ।
 शलभ के विषय में कोई ज्यादा और विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।

शलभ के उपन्यास

  1. प्यासी
  2. इंतकाम
  3. चितचोर
  4. विश्वास 
  5. उपासना
  6. जलन

मंगलवार, 27 जून 2023

राजा- उपन्यास सूची

नाम- राजा 
प्रकाशक- मनोज पॉकेट बुक्स, दिल्ली
श्रेणी-  बाल उपन्यासकार

उपन्यास साहित्य में असंख्य छद्म लेखकों की पंक्ति में एक और नाम पता चला है। वह नाम है मनोज पॉकेट बुक्स के Ghost writer 'राजा' का।

   बाद में मनोज पॉकेट बुक्स से अलग होकर इनकी इन शाखा 'राज पॉकेट बुक्स' और फिर नाम परिवर्तित होकर 'राजा पॉकेट बुक्स' बनी थी। हालांकि लेखक राजा के उपन्यास मनोज पॉकेट बुक्स से ही प्रकाशित हुये थे। और वह भी कोई ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाये। 

   प्राप्त जानकारी अनुसार छद्म लेखक राजा के बाल उपन्यास की संख्या न्यूनतम ही रही थी।

राजा के उपन्यास
  1. काली औरत
  2. इच्छाधारी सांप
  3. बदसूरत आदमी
  4. सफेद परछाई





रविवार, 14 मई 2023

पंकज उपन्यास सूची

 नाम- पंकज
प्रकाशक- नूतन पॉकेट बुक्स, मेरठ
श्रेणी- सामाजिक उपन्यासकार, Ghost writer

मेरठ से प्रकाशित होने वाले Ghost writer में एक नाम और पता चला है और वह नाम है - पंकज।

   पंकज एक सामाजिक उपन्यासकार हैं और इनके उपन्यास नूतन पॉकेट बुक्स,मेरठ से प्रकाशित होते रहे हैं। हालांकि इनके विषय में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। 


पंकज के उपन्यास

  1. फैसला
  2. बेकसूर
  3. दर्द की छांव
  4. सुहानी शाम
  5. वचन
  6. पायल
  7. प्यासी जोगन
  8. आइना
  9. ममता




रविवार, 7 मई 2023

गोपाल- उपन्यास सूची

नाम- गोपाल

प्रकाशक- संगीता पॉकेट बुक्स, मेरठ
  उपन्यास जगत की Ghost writing में एक और नाम मिलता है- गोपाल।
  गोपाल के उपन्यास संगीता पॉकेट बुक्स मेरठ से प्रकाशित हुये हैं।

गोपाल के उपन्यास
1. सिंदूर गया हार
2. तुम वो नहीं



शुक्रवार, 6 मई 2022

गुंजन

नाम-  गुंजन
प्रकाशक- नीलम पॉकेट बुक्स, मेरठ
श्रेणी- Ghost Writer

Hindi Pulp Fiction में एक और नाम मिला है वह है गुंजन।
गुंजन के उपन्यास नीलम पॉकेट बुक्स मेरठ से प्रकाशित होते रहे हैं। नाम के प्रतीत होता है गुंजन एक Ghost Writer है।

गुंजन के उपन्यास

  1. अनुपमा
  2. घुटन - सितम्बर 1976
  3. उमंग



शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

राकेश

नाम- राकेश 
प्रकाशक- धीरज पॉकेट बुक्स, मेरठ

लेखक राकेश के विषय में इनके एक उपन्यास 'खून का कर्ज' से ही हमें जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टि तो 'राकेश' नाम एक Ghost writer ही नजर आता है। उपन्यास सूची से प्रतीत होता है राकेश सामाजिक उपन्यासकार हैं।

राकेश के उपन्यास

  1.  बड़ी बहू 
  2. चुभन सिंदूर की
  3. दूसरी लंका
  4. अधूरा इंसाफ
  5. रिश्ते नफरत के
  6. माँ का हत्यारा
  7. प्यार बिकता नहीं
  8. पत्नीव्रता
  9. खून का कर्ज
  10. आखरी अदालत 

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

ललित भारती

नाम- ललित भारती
श्रेणी- Ghost Writer
     उपन्यासकार ललित भारती जी के विषय में योगेश मित्तल उर्फ रजत राजवंशी जी के माध्यम से संक्षिप्त जानकारी प्राप्त हुई थी। ललित भारती Ghost writing है।
      भारती पाकेट बुक्स के स्वामी लालाराम गुप्ता जी के दिमाग में अचानक एक दिन यह विचार आया कि अपना भी एक नाम खड़ा किया जाये, जिसमें पी.डब्ल्यू.डी. की सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद अपनी फोटो भी चस्पाँ कर सकें।
और फिर लालाराम गुप्ता जी ने भारती पाकेट बुक्स से एक नया नाम इन्ट्रोड्यूस किया - ललित भारती। 
उसमें अधिकांश उपन्यास बिमल चटर्जी के छोटे भाई अशीत चटर्जी ने लिखे थे, जिन्होंने भारती पाकेट बुक्स में रोहित नाम से छपने वाले सभी उपन्यास लिखे थे, लेकिन ललित भारती नाम से सारे उपन्यास उनके नहीं थे, इस नाम में दो उपन्यास मेरे भी लिखे हुए थे, याद नहीं - सीरीज क्या थी, पर मैंने अच्छी खासी कॉमेडी भी डाली थी!।
अचानक याद आया तो सोचा, दोस्तों से शेयर कर लूँ - यह जानकारी भी।
प्रस्तुति- योगेश मित्तल


ललित भारती के उपन्यास
  1. लाशों का तूफान
  2. थ्री एस
  3. कत्ल कत्ल कत्ल
  4. खून के निशान
  5. मर्डर कार्पोरेशन
  6. शैतान के पुजारी
  7. जंगल की मौत
  8. अनजान देश की राजकुमारी

शनिवार, 6 मार्च 2021

अजगर- भवानी पाॅकेट बुक्स

 नाम- अजगर
प्रकाशक- भवानी पॉकेट बक्स, मेरठ

Ghost writing की इस दुनिया में एक से बढकर एक लेखक आये। 
ऐसा ही एक नाम है अजगर, जो कि भवानी पॉकेट बुक्स की देन है। हालांकि अजगर के उपन्यास कोई विशेष लोकप्रिय नहीं रहे।
अजगर-भवानी पॉकेट बुक्स, मेरठ
अजगर- भवानी पॉकेट बुक्स के उपन्यास 

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

रीमा भारती ™

 नाम -रीमा भारती™
प्रकाशक- दुर्गा पॉकेट बुक्स, मेरठ

लोकप्रिय उपन्यास साहित्य में नये-नये करतब होते रहे हैं। कुछ अच्छे और कुछ बुरे भी। लेकिन यहाँ हम जिस पात्र की बात कर रहे हैं उसका किस्सा कुछ अलग ही है।
   लोकप्रिय साहित्य में दिनेश ठाकुर ने एक पात्र खड़ा किया था रीमा भारती। इस पात्र ने इतनी प्रसिद्धि प्राप्त की थी कि तात्कालिक लेखकों और प्रकाशकों ने रीमा भारती से मिलते-जुलते क ई पात्र पात्र मैदान में उतार दिये। यहाँ तक की स्वयं दिनेश ठाकुर की धर्मपत्नी की तस्वीर लगे उपन्यास लेखिका रीमा भारती नाम से प्रकाशित होने लगे।  
रीमा भारती™ दुर्गा पाॅकेट बुक्स
रीमा भारती™ दुर्गा पाॅकेट बुक्स
 जहाँ लेखक दिनेश ठाकुर के उपन्यासों में रीमा भारती नायिका होती थी और उपन्यासों में अश्लीलता होती थी, वहीं स्वयं रीमा भारती नामक लेखिका के उपन्यासों की नायिका चाहे रीमा भारती थी लेकिन वहाँ अश्लीलता नहीं थी।
    पर इन सब के विपरीत दुर्गा पॉकेट बुक्स ने भी लेखिका रीमा भारती मैदान में उतार दी। अब यहाँ समस्या पैदा हो गयी की। मैदान में दो-दो रीमा भारती उपस्थित थी, दोनों ही लेखिका।
तब इसका एक समाधान भी निकाला गया। समाधान कैसे और किन परिस्थितियों में निकला यह अलग विषय है पर यहाँ अपने चर्चा रीमा भारती लेखिका की है।
दिनेश ठाकुर की पत्नी की तस्वीर लगे उपन्यासों की लेखिका रीमा भारती थी, यह तस्वीर उनकी पहचान थी वहीं दुर्गा पॉकेट बुक्स से प्रकाशित रीमा भारती ट्रेड नेम था और उस पर ट्रेडमार्क (™ )का निशान लगा होता था।
दुर्गा पॉकेट बुक्स से ट्रेडमार्क रीमा भारती के उपन्यास क्रम से
1. दफा 302
2. खतरा
3. केकड़ा
4. फायर
5. धमाका 
6. औरतखोर 

रविवार, 23 अगस्त 2020

स्वीटी माथुर

नाम- स्वीटी माथुर

Ghost Writing

धीरज पॉकेट बुक्स की एक पात्र है स्वीटी माथुर। यह उस समय का उपन्यास है जब लोकप्रिय जासूसी साहित्य में Ghost writer का दौर था और महिला पात्रों के नाम से एक्शन उपन्यास आते थे।


स्वीटी माथुर के उपन्यास

  1. सपनों‌ की रानी 
  2. हथियार
  3. टाॅर्चर
  4. चिकनी मछली
  5. मीठी आग
  6. टारगेट
  7. विस्फोट
  8. चैम्पियन
  9. तहलका
  10. कमाण्डर
  11. प्यासी मौत 

शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

रोमा चौधरी

रोमा चौधरी- केशव पॉकेट बुक्स मेरठ
लोकप्रिय उपन्यास साहित्य में Ghost Writing का काला समय भी रहा है।
    एक तो Ghost writing और दूसरा Ghost writer दोनों जब एक साथ हो तो क्या कहना और उस पर भी उपन्यास का पात्र भी किसी और प्रकाशक का हो तो.....चलो रहने दो यार।
    मेरठ का एक प्रकाशक था 'केशव पॉकेट बुक्स' उसी के अन्तर्गत रोमा चौधरी के उपन्यास प्रकाशित होते थे। रोमा चौधरी एक छद्म नाम था। 
 ध्यान रहे रोमा चौधरी के छद्म उपन्यास सूर्या पॉकेट बुक्स से भी प्रकाशित होते थे। मेरे विचार से दोनों में कोई संबंध तो न था, बस नाम की समानता संयोग से रही होगी।

रोमा चौधरी के उपन्यास- केशव पॉकेट बुक्स से
1. आई पाॅयजन
2. 

रोमा चौधरी - सूर्या पॉकेट बुक्स
सचिन मोहन परिचय- केशव पॉकेट बुक्स

रविवार, 7 अप्रैल 2019

कर्नल अशोक

कर्नल अशोक के एक उपन्यास का आवरण चित्र उपलब्ध हुआ है। कर्नल अशोक शायद उस दौर के लेखक हैं जब Ghost writing में कर्नल, इंस्पेक्टर, मेजर, कैप्टन जैसे नाम चला करते थे।
   कर्नल अशोक के विषय में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं।

 कर्नल अशोक के उपन्यास

1. रंगीले बुड्ढे
2. चीखों‌ का संसार- 1974

सोमवार, 18 मार्च 2019

भारत

 भारत के आरम्भिक उपन्यास सामाजिक होते थे बाद में केशव पण्डित सीरिज भी लिखने लगे। भारत का 'केशव पण्डित सिरिज' का एक पात्र परिवर्तन काफी चर्चित रहा और बाद में Ghost writing की Ghost writing पर कई परिवर्तन नाम के लेखक मैदान में आये


भारत के उपन्यास
1. नौकरानी
सीमा रेखा
आखिरी वारिस
सौतन मांगे इंसाफ
अन्नदाता(पचासां उपन्यास)
कालपुत्र
बारूद की बरसात( परिवर्तन चौहान सीरिज)
सौतन की साजिश
दरिंदे
कर्मयोद्धा
दगाबाज
जाल
बाजीगर
गोली दो गद्दारों को (परिवर्तन चौहान और केशव पण्डित)
मर्द लड़ेगा मुर्द से(केशव और परिवर्तन चौहान)
परिवर्तन की गवाही केशव की तबाही

करिश्मा दीवान

Ghost writering के क्षेत्र में एक नाम आता है करिश्मा दीवान।
यह मारुति प्रकाशन की देन है।
 (मारुति प्रकाशन,33 हरीनगर मेरठ)
करिश्मा दीवान के उपन्यास
1. शेर की मौसी
2. तिगनी का नाच

गुरुवार, 14 मार्च 2019

मिस्टर


मिस्टर तुलसी पॉकेट बुक्स से प्रकाशित होने वाले एक Ghost Writer थे। जहाँ तक जानकारी प्राप्त हुयी है मिस्टर नाम से मेरठ निवासी 'एस. एम. मेहंदी' साहब लेखन करते थे।

मिस्टर के  तुलसी पॉकेट बुक्स
1. लंबी रेस का घोड़ा
2. फांसी का फंदा
3. नाजायज बाप
4. रिंग मास्टर
5. बेपैंदे का लोटा
6. अण्डर बाॅस
7. घर का न घाट का
8. खुला शेर
9. बिजली का बेटा
10. कंगारू
11. जहर की पुड़िया
12. वक्त का मारा
13. तिनके का सहारा
14. पत्थर की लकीर
15. लकीर का फकीर
16. महाराजा
17. महारानी
18. 


शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019

सोनु पण्डित

सोनु पण्डित एक घोस्ट लेखिका है। सोनु पण्डित के उपन्यास वेदप्रकाश शर्मा जी के प्रकाशन तुलसी पैपरबुक्स से प्रकाशित हुये थे।
    ‌‌‌       सोनु पण्डित के उपन्यास
1. शंगुफा (यह उपन्यास योगेश मित्तल जी द्वारा लिखा गया है)

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

केसर पण्डित

केशर पण्डित एक घोस्ट लेखन का कमाल है। केशर पण्डित के उपन्यास शिवा पॉकेट बुक्स- मेरठ से प्रकाशित होते थे।

केेसर पण्डित के उपन्यास क्रम
1. खुले आम, कत्ले आम
2. आखिरी हथियार
3. नई पहेली
4. कातिल की दूसरी शादी
5. केशव पण्डित मौत के चक्रव्यूह में
6. केशव पण्डित और वहशी दरिंदा
7. केशव पण्डित और सिहंगी का बेटा
8. केशव पण्डित और सबसे बड़ा खिलाड़ी
9. केशव पण्डित और महाप्रलय
10. केशव पण्डित ललकारे शैतान को
11. केशव पण्डित और बिजली का बेटा
12. केशव पण्डित और वतन का प्रतिशोध
13.
14.
15.


मंगलवार, 25 दिसंबर 2018

कौशल पण्डित

नाम- कौशल पण्डित
प्रकाशक- दुर्गा पॉकेट बुक्स, मेरठ
केशव पण्डित सीरिज अनेक लेखकों ने लिखा है इनमें एक कौशल पण्डित नामक भी Ghost writer हैं।
कौशल पण्डित के उपन्यास
1. केशव पण्डित की प्रेतात्मा
2. केशव पण्डित का जलजला
3. केशव पण्डित का आतंक
4. केशव पण्डित की अदालत
5. गवाह के हत्यारे
6. कानून की आँखें


मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

अभिमन्यु पण्डित

अभिमन्यु पण्डित
केशव पण्डित लिखने वाले अनेक Ghost writer हुये हैं। उन्हीं में से एक है अभिमन्यु पण्डित
      अभिमन्यु पण्डित 'केशव पण्डित' सीरिज लिखते थे। ये रवि पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हैं।
अभिमन्यु पण्डित के उपन्यास
1. अभिमन्यु का चक्रव्यूह (प्रथम उपन्यास)
2. तू बंदर मैं लंगूर.    ‌‌‌‌‌‌      (द्वितीय उपन्यास)
3.रावण शरणम् गच्छामि
4. केशव पुराण
5.  पवन‌पुत्र अभिमन्यु (अंतिम उपन्यास)
  कुल उपन्यासों की संख्या ज्ञात नहीं ।





Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...