लेबल

केशव पण्डित सीरीज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
केशव पण्डित सीरीज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

लव हिट पण्डित

 नाम- लव हिट पण्डित

 उपन्यास साहित्य में केशव पण्डित ने जो नाम कमाया उसका अनुसरण करते हुये बहुसंख्यक केशव पण्डित बाजार में आ गये। ऐसा ही एक नाम है -लव हिट पण्डित।

  हालांकि इस के विषय में कोई ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। एक उपन्यास से संक्षिप्त जानकारी मिलती है।

लव हिट पण्डित के उपन्यास

1. कानून से बड़ा

2. विस्फोट

3. रेप मिस्ट्री

प्रकाशक- पूनम पॉकेट बुक्स, शाहदरा दिल्ली

वितरक- राम पॉकेट बुक्स, दिल्ली

 उक्त समस्त जानकारी का स्त्रोत लव हिट पण्डित का उपन्यास 'कानून से बड़ा' है।

उक्त लेखक के विषय में अगर कोई जानकारी हो तो अवश्य शेयर करें।

Email- sahityadesh@gmail.com


शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

सचिन मोहन

वेदप्रकाश शर्मा जी द्वारा रचित प्रसिद्ध पात्र केशव पण्डित पर असंख्य लेखकों ने लिखा है।
   इस किरदार के नाम से तो कई लेखक भी मैदान में आ गये थे और यह तो  एक  शृंखला की तरह फैल गया था। फिर तो बहुसंख्यक लेखक और प्रकाशक केशव पण्डित और उसके साथी मित्रों के नाम से उपन्यास लिखने लगे थे।
  इसी संदर्भ में एक और लेखक का वर्णन आता है वह है सचिन‌ मोहन। सचिन मोहन के उपन्यास जिस प्रकाशन से आते थे उसका तो नाम भी 'केशव पॉकेट बुक्स' था।
  सचिन मोहन तात्कालिक प्रसिद्ध पात्र केशव पण्डित, विजय, रघुनाथ, सिहंगी या कहे तो वेदप्रकाश शर्मा जी के पात्रों को लेकर अपनी कलम चलाते थे।

सचिन मोहन के उपन्यास
1. केशव पण्डित और अलफांसे
2. केशव पण्डित और सिहंगी
3. केशव पण्डित और विजय का चूहेदान

सोमवार, 18 मार्च 2019

भारत

 भारत के आरम्भिक उपन्यास सामाजिक होते थे बाद में केशव पण्डित सीरिज भी लिखने लगे। भारत का 'केशव पण्डित सिरिज' का एक पात्र परिवर्तन काफी चर्चित रहा और बाद में Ghost writing की Ghost writing पर कई परिवर्तन नाम के लेखक मैदान में आये


भारत के उपन्यास
1. नौकरानी
सीमा रेखा
आखिरी वारिस
सौतन मांगे इंसाफ
अन्नदाता(पचासां उपन्यास)
कालपुत्र
बारूद की बरसात( परिवर्तन चौहान सीरिज)
सौतन की साजिश
दरिंदे
कर्मयोद्धा
दगाबाज
जाल
बाजीगर
गोली दो गद्दारों को (परिवर्तन चौहान और केशव पण्डित)
मर्द लड़ेगा मुर्द से(केशव और परिवर्तन चौहान)
परिवर्तन की गवाही केशव की तबाही

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019

सोनु पण्डित

सोनु पण्डित एक घोस्ट लेखिका है। सोनु पण्डित के उपन्यास वेदप्रकाश शर्मा जी के प्रकाशन तुलसी पैपरबुक्स से प्रकाशित हुये थे।
    ‌‌‌       सोनु पण्डित के उपन्यास
1. शंगुफा (यह उपन्यास योगेश मित्तल जी द्वारा लिखा गया है)

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

केसर पण्डित

केशर पण्डित एक घोस्ट लेखन का कमाल है। केशर पण्डित के उपन्यास शिवा पॉकेट बुक्स- मेरठ से प्रकाशित होते थे।

केेसर पण्डित के उपन्यास क्रम
1. खुले आम, कत्ले आम
2. आखिरी हथियार
3. नई पहेली
4. कातिल की दूसरी शादी
5. केशव पण्डित मौत के चक्रव्यूह में
6. केशव पण्डित और वहशी दरिंदा
7. केशव पण्डित और सिहंगी का बेटा
8. केशव पण्डित और सबसे बड़ा खिलाड़ी
9. केशव पण्डित और महाप्रलय
10. केशव पण्डित ललकारे शैतान को
11. केशव पण्डित और बिजली का बेटा
12. केशव पण्डित और वतन का प्रतिशोध
13.
14.
15.


मंगलवार, 25 दिसंबर 2018

कौशल पण्डित

नाम- कौशल पण्डित
प्रकाशक- दुर्गा पॉकेट बुक्स, मेरठ
केशव पण्डित सीरिज अनेक लेखकों ने लिखा है इनमें एक कौशल पण्डित नामक भी Ghost writer हैं।
कौशल पण्डित के उपन्यास
1. केशव पण्डित की प्रेतात्मा
2. केशव पण्डित का जलजला
3. केशव पण्डित का आतंक
4. केशव पण्डित की अदालत
5. गवाह के हत्यारे
6. कानून की आँखें


मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

अभिमन्यु पण्डित

अभिमन्यु पण्डित
केशव पण्डित लिखने वाले अनेक Ghost writer हुये हैं। उन्हीं में से एक है अभिमन्यु पण्डित
      अभिमन्यु पण्डित 'केशव पण्डित' सीरिज लिखते थे। ये रवि पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हैं।
अभिमन्यु पण्डित के उपन्यास
1. अभिमन्यु का चक्रव्यूह (प्रथम उपन्यास)
2. तू बंदर मैं लंगूर.    ‌‌‌‌‌‌      (द्वितीय उपन्यास)
3.रावण शरणम् गच्छामि
4. केशव पुराण
5.  पवन‌पुत्र अभिमन्यु (अंतिम उपन्यास)
  कुल उपन्यासों की संख्या ज्ञात नहीं ।





सोमवार, 19 नवंबर 2018

विजेता पण्डित

हिंदी जासूसी उपन्यास जगत में जो 'केशव पण्डित' का जलवा था वैसा शायद ही किसी पात्र को नसीब हो। एक पात्र  केशव पण्डित और उस बहुसंख्यक पैदा हो गये 'केशव' नामक Ghost Writer।  यहाँ तक की केशव केशव के आगे पुत्र तक भी बाजार में उतार दिये।
    वेदप्रकाश शर्मा का प्रसिद्ध पात्र था केशव पण्डित । जिस पर वेदप्रकाश शर्मा ने ...उपन्यास लिखे थे। एक लंबे समय पश्चात वेदप्रकाश शर्मा के पुत्र 'शगुन शर्मा' के नाम से जो उपन्यास बाजार में आये उसमें 'केशव पण्डित' के पुत्र 'विजेता' को एक नायक के रूप में प्रस्तुत किया गया। 'विजेता' की लोकप्रियता देखकर बाजार में 'विजेता पण्डित' नामक  Ghost writer भी आ गये ।
यह प्रकाशक....की देन थी।

- विजेता पण्डित के उपन्यास
1. मैं बेटा तूफान का
2.
3.
4.
5.

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

प्रकाश पण्डित

केशव पण्डित नामक बहती गंगा में एक और धारा समाहित होती है वह है प्रकाश पण्डित ।
केशव पण्डित एक Ghost writing का कमाल है। इसकी लोकप्रियता को देखकर अनेक प्रकाशक 'पण्डित' नाम से Ghost writing करवाने लगे।
प्रकाश पण्डित के उपन्यासों में आपको सिंगही, विकास और बिजली जैसे पात्र भी मिल जायेंगे।
 यहाँ यह पठनीय भी रोचक है कि प्रकाश पण्डित ने रीमा भारती की शैली पर 'बिजली' उर्फ 'वर्षा छाबडिया' नामक एक किरदार रचा था।
केशव पण्डित और बिजली का संगम दोनों तरह के पाठकों के लिए रोचक था ।
बिजली एक एक्शन गर्ल और रोमांस पसंद पात्र दर्शाया गया है, वहीं केशव को कानून का रक्षक ।
केशव के साथ सचिव राजन शुक्ला, केशव का पुत्र आशीर्वाद और पत्नी सोफिया भी उपस्थित हैं।
कथा के स्तर पर उपन्यास सामान्य है। 
 प्रकाश  पण्डित भी ऐसी ही एक Ghost writing का कमाल है।
 धीरज पॉकेट बुक्स-

केशव पण्डित के उपन्यास
1. केशव पण्डित का कानून
2. केशव पण्डित और मर्डर किंग
3. केशव पण्डित के हत्यारे
4. केशव पण्डित और मौत का चक्रव्यूह
5. केशव पण्डित और खून से सनी रोटी
6. केशव पण्डित की जंग
7. केशव पण्डित का इंसाफ 
8. केशव पण्डित और शैतान
9. केशव पण्डित और सिंगही
10. केशव पण्डित और तबाही
11. बम ब्लास्ट
12. केशव पण्डित और कानून का दुश्मन
13. केशव पण्डित और क्राइमवार
14. केशव पण्डित और जल्लाद
15. केशव पण्डित और जख्मी शेर
16. खून बना तेजाब
17. केशव पण्डित और कोबरा
18. केशव पण्डित और जादूगर
19. केशव पण्डित और कानून की देवी
20. जुर्म का खंजर
21. माँ का लाल
22. कानून का शिकारी (पुजारी)
23. सबसे बड़ी अदालत
24.  केशव पण्डित और ज्वालामुखी
25. विकास और केशव पण्डित
26. विकास और केशव पण्डित
27. केशव पण्डित और काला बादशाह
28. नाच नचाये मौत
29.  कानून का भेड़िया
30. आजादी खतरे में (केशव पण्डित और बिजली सीरीज)
31. खद्दरवाला संत
प्रकाश पण्डित नामक Ghost Writer धीरज पॉकेट बुक्स-मेरठ की देन है। 

संपर्क करें- sahityadesh@gmail.com

बुधवार, 7 नवंबर 2018

आशीर्वाद

आशीर्वाद नामक लेखक एक Ghost writer हैं। इस नाम से समानता रखते और भी कई Ghost writer मिल जायेंगे।
 आशीर्वाद नामक लेखक 'राधा पॉकेट बुक्स-मेरठ' की देन है। आशीर्वाद 'केशव पण्डित' सीरिज के उपन्यास लिखते थे।

आशीर्वाद के उपन्यास
1. शिकार शिकारी का
2.कानून की तलवार
4. गोरे मुजरिम, काले धंधे
5.

मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018

केसर पण्डित


केशव पण्डित सीरिज में केसर पण्डित लोकप्रिय जासूसी उपन्यास के क्षेत्र में जब से केशव पण्डित के उपन्यास लोकप्रिय होने लगे तब से अनेक पण्डित/ Ghost writer मैदान में उतर आये। यह सब प्रकाशन संस्थानों की देन है। केशव पण्डित नामक गंगा में 'सूर्या पॉकेट बुक्स मेरठ' ने भी 'केसर पण्डित' नाम से हाथ धो लिए। केसर पण्डित एक Ghost writing का कमाल है, यह सूर्या पॉकेट बुक्स- मेरठ की देन है।
केसर पण्डित नामक तथाकथित लेखक 'केशव पण्डित सीरिज' लिखते थे। जिसमें केशव पण्डित, विजय, अलफांसे, सिंगही और विकास जैसे पात्र होते थे।
 केसर पण्डित के उपन्यास
1. केशव पण्डित मौत के चक्रव्यूह में
2. वहशी दरिंदा 3. खुले आम कत्ले आम 4. केशव पण्डित और मौत का कोहराम


सोमवार, 1 अक्टूबर 2018

केशव शर्मा

छदम लेखकों की श्रेणी में एक और नाम आता है वो है केशव शर्मा।
वेदप्रकाश शर्मा का पात्र केशव पण्डित इतना प्रसिद्ध हुआ था की हर प्रकाशन संस्थान नें केशव पण्डित नाम से असंख्य लेखक ही पैदा कर दिये।
एक तरफ जहाँ ये Ghost Writer अपनी मौलिक प्रतिभा का हनन तो करते रहे वहीं इन्होंने लुगदी उपन्यास इंडस्ट्री का काम भी खत्म कर दिया।
पाठक जिस भी नये लेखक की उपन्यास उठाता वही लेखक नकली निकल जाता। इन Ghost writers को कहानी से कोई मतलब नहीं था। ये तो बस नाम बेच रहे थे और बेच दी उपन्यास इंडस्ट्री ।
केशव पण्डित का आधार बना कर इतने केशव पण्डित पैदा हो गये जितने की केशव पण्डित के उपन्यास के पृष्ठ भी नहीं थे।
एक नजर देखिए- केशव पण्डित, केशव पाण्डेय, केशव शर्मा, केशव पाण्डे, केशव पारीक, केशव...केशव..केशव...
और फिर तो हद हो गयी केशव की पत्नी, पुत्र, असिस्टेंट और यहाँ तक की केशव पण्डित का जो नकली केशव पण्डित के उपन्यासों का ड्राइवर था उसी के नाम से उपन्यास तक बाजार में आ गये
इसी प्रकार का एक नकली केशव शर्मा था।
  हद तो तब हो गयी जब स्वयं वेदप्रकाश शर्मा को भी एक नकली केशव शर्मा बाजार में उतारना पड़ा।


वेदप्रकाश शर्मा का एक पात्र था 'केशव पण्डित' इस पात्र ने इतनी प्रसिद्ध पात्र की थी की जासूसी उपन्यास जगत में असंख्य केशव पण्डित पैदा हो गये।
   कमाल की बात तो ये है की स्वयं वेदप्रकाश शर्मा की तत्कालीन प्रकाशन संस्था 'तुलसी पॉकेट बुक्स' को भी एक घोस्ट राइटर 'केशव शर्मा' के नाम से बाजार में उतारना पड़ा।


जिसे बाद में 'तुलसी साहित्य पब्लिकेशन' प्रकाशित करती रही ।


केशव शर्मा के उपन्यास
1. केशव करेगा इंसाफ
2. माँ लाल है केशव
3. केशव पण्डित का मायाजाल
4. कानून मांगे इंसाफ
5. केशव पण्डित का कानून
6. फिर आया कानून का बेटा

मंगलवार, 4 सितंबर 2018

केशव पण्डित, उपन्यास सूची

केशव पण्डित हिन्दी उपन्यासकार


    केशव पण्डित गौरी पॉकेट बुक्स के Ghost Writer थे। गौरी पॉकेट बुक्स बंद हो जाने के बाद इसका टाइटल 'तुलसी साहित्य पब्लिकेशन' और 'धीरज पॉकेट बुक्स' ने संयुक्त रूप से  खरीद लिया था।

  मूलतः वेदप्रकाश शर्मा द्वारा रचित 'केशव पण्डित' एक लोकप्रिय पात्र था। इसकी प्रसिद्धि इतनी हुयी की अनेक लेखकों और प्रकाशकों ने 'केशव पण्डित' नाम से अनेक लेखक मैदान‌ में उतार दिये। असंख्य 'केशव पण्डितों' में से 'गौरी पैकेट बुक्स' द्वारा रचित 'केशव पण्डित' को जो लोकप्रियता प्राप्त हुयी, उससे वह वेदप्रकाश शर्मा द्वारा रचित  वास्तविक केशव पण्डित से भी ज्यादा पढे जाना वाला पात्र बन गया।

  झील सी नीली आँखों वाला, चारमीनार सिगरेट पीने वाला यह केशव पण्डित 'वन मैन आर्मी है', दुश्मनों के लिए साक्षात काल है जो कानून की रक्षा के लिए दुश्मन, देशद्रोही लोगों को मारने में भी नहीं हिचकता।

     गौरी पॉकेट बुक्स द्वारा रचित केशव पण्डित के साथ उसका असिस्टेंट राजन शुक्ला, ड्राइवर करतार सिंह, पत्नी सोफिया भी उसके सहयोगी होते हैं। 

  गौरी पॉकेट द्वारा प्रकाशित प्रथम उपन्यास 'सुहाग की हत्या' जहां‌ कमलदीप जी ने लिखा वहीं गौरी पॉकेट बुक्स के लिए अधिकांश उपन्यास राकेश पाठक जी ने लिखें हैं, बाद में धीरज और तुलसी पॉकेट बुक्स के लिए अधिकांश उपन्यास अनिल सलूजा जी ने लिखे हैं। इसके अतिरिक्त भी केशव पण्डित टाइटल के लिए बहुत से लेखकों ने Ghost Writing की है।
  

केशव पण्डित के उपन्यास तीन जगह से प्रकाशित हुये
1. गौरी पॉकेट बुक्स, मेरठ
2. धीरज पॉकेट बुक्स,मेरठ
3. तुलसी साहित्य पब्लिकेशन,मेरठ


 केशव पण्डित के उपन्यास
1. सुहाग की हत्या
2. हत्यारा जज
3. खून से सनी वर्दी
4. कानून‌ की दहशत
5. कानून किसी का बाप नहीं
6. सोलह साल का हिटलर
7. कब मिटेगी गुण्डागर्दी
8. नसीब वाला गुण्डा
9. डण्डे की दुनिया
10. केशव का चक्रव्यूह

मंगलवार, 29 मई 2018

अर्जुन पण्डित

केशव पण्डित सीरीज लिखने वाले असंख्य लेखकों में से एक Ghost writer अर्जुन पण्डित थे।
अर्जुन पण्डित मनोज पॉकेट बुक्स के लेखक थे।
अर्जुन पण्डित के उपन्यास
1. केशव पण्डित की सुपारी
2. एक और केशव पण्डित
3. मर गया केशव पण्डित
4. केशव पण्डित और शैतान का बाप
5. केशव पण्डित और कफन तेरे बेटे का
6. केशव का इंसाफ
7. कानून  का जाल
8. आज का शैतान
10. 

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017

नाना पण्डित- जितेन्द्र मिश्र

वेदप्रकाश शर्मा के एक सदाबहार पात्र केशव पण्डित की जितनी नकल लोकप्रिय उपन्यास साहित्य में हुयी है उतनी शायद ही किसी पात्र की हुयी हो।
केशव पण्डित नाम से मिलते- जुलते असंख्य लेखक व पात्र उपन्यास जगत में आ गये।
  ऐसे ही एक लेखक हैं नाना पण्डित। नाना पण्डित का वास्तविक नाम जितेन्द्र मिश्र है और ये उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से संबंध रखते हैं।
  नाना पण्डित ने भी केशव पण्डित को आधार बनाकर दुर्गा पॉकेट बुक्स से केशव पण्डित सीरीज नाम से उपन्यास लिखने आरम्भ किये।
लेखक का पता-
नाना पण्डित
मो. मुन्नूगंज गांधी विद्यालय के पीछे,
गोला गोकरन नाथ,
जिला- लखीमपुर खीरी,
उत्तर प्रदेश- 262802
नाना पण्डित के क्रमशः उपन्यास
1. डंक (प्रथम उपन्यास)
2. सबसे बङा डाका
3. जिगैलो
4. जंग
5. सब मरेंगे बारी-बारी
6. कत्ल का कारीगर
7. मर गये मारने वाले
8. गोली तेरे नाम की (आठवा उपन्यास)
9. वारदात              ( नौवां उपन्यास )
10. केशव पण्डित लङेगा वकील से।
उक्त लेखक के विषय में अगर किसी के पास कोई और जानकारी हो तो हमसे अवश्य शेयर करें।
धन्यवाद ।
- 9509583944

शनिवार, 21 अक्टूबर 2017

शगुन शर्मा


नाम- शगुन शर्मा
जन्म- 16.01.1985
माता-   मधु शर्मा
पिता-  वेदप्रकाश शर्मा (प्रसिद्ध उपन्यासकार)
पत्नी-   राधा शर्मा
सम्प्रति- बालाजी लाइट डैकोरेशन, मेरठ
सम्पर्क- 9997023070
Emai- balajilites@gmail.com
एड्रेस- K-1265, Near PVS Mall,
        Main Road, Shastri Nagar, 
       Meerut (U.P.)-250004

हिंदी लोकप्रिय उपन्यास जगत के सितारे वेदप्रकाश शर्मा के पुत्र शगुन शर्मा के नाम से भी उपन्यास बाजार में आये।
       हालांकि अधिकांश पाठकों का यह मानना है की ये उपन्यास स्वयं वेदप्रकाश शर्मा ने ही लिखे थे बस पुत्रमोह के चलते शगुन शर्मा ने नाम से प्रकाशित करवा दिये‌। शगुन शर्मा के प्रारंभिक उपन्यासों की शैली पूर्णतः वेदप्रकाश की ही है।
      वहीं कुछ पाठक यह भी मानते हैं की शगुन शर्मा के नाम से आने वाले प्रारंभिक उपन्यास वेदप्रकाश शर्मा ने लिखे और बाकी किसी अन्य घोस्ट राइटर ने।
    उक्त दोनों तथ्यों से यही निष्कर्ष निकलता है की इन उपन्यास लेखन में शगुन शर्मा का कोई योगदान नहीं।
    लेकिन उक्त किस्से से अपना कोई अर्थ नहीं है। अपने सिर्फ यह देखना है की शगुन शर्मा के नाम से बाजार में कौन कौन से उपन्यास आये।

    शगुन शर्मा के उपन्यास
1. विकास और केशव पण्डित- 08/2005
2. केशव का बेटा-     10/2005
3. विजेता             - 12/2005
4. मेरा बेटा तीर सा - 02/2006
5. केशव की हुँकार-  04/2006
6. कानून की दुल्हन- 07/2006
7. तांडव               - 09/2006
8. स्वाहा               - 11/2006
9. तथास्तु             - 02/2007
10. तरकश            -05/2007
11. छुपा रुस्तम      -07/2007
12. शतरंज            -01/2008
13. शिकस्त          - 04/2008
14. खून की गंगा     -08/2008
15. गांडीव             -10/2008
16. सरगना           - 12/2008
17. ताजिराते हिंद    -03/2009
18. मैं कौन हूँ         - 07/2009
19. हंस                - 10/2009
20. गिद्ध दृष्टि         - 12/2009
21. नीलकंठ          - 05/2010
22. चक्रवात           -09/2010
23. मौत का मेला    -12/2010
24. बिगुुल              -04/2011
25. बंधक               -07/2011
26. आरोप             - 00/2011
27. आगाज            -04/2012
28. कांटा               -06/2012
29. निगहबान         -10/2012
30. इरादा              -03/2013
31. किरदार            -07/2013
32. मंथन               -11/2013
33. सिहनाद           -
34. धरोहर            -01/2015
35. चिंगारी            -06/2016
36. अग्निकुण्ड (संभवतः अप्रकाशित)



शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017

वेदप्रकाश शर्मा - उपन्यास सूची

वेदप्रकाश शर्मा
     'सस्पेंश के बादशाह' के नाम से विख्यात वेदप्रकाश शर्मा लोकप्रिय जासूसी उपन्यास जगत के वह लेखक थे जिन्होंने उपन्यास जगत को एक नयी बुलंदी पर पहुंचाया था।
   वेदप्रकाश शर्मा छोटी उम्र में ही उपन्यास लेखन के क्षेत्र में आ गये थे। लंबे समय छद्म लेखन के बाद 'दहकते शहर' उपन्यास स्वयं के नाम से प्रकाशित हुआ।
    अश्लीलता से दूर, सामाजिक थ्रिलर लिखने में वेद जी को महारथ हासिल थी। अपने समय के सर्वाधिक चर्चित लेखक वेद जी ने समसामयिक विषयों पर भी खूब लिखा है। वेदप्रकाश जी के कुछ उपन्यासों पर फिल्मों का निर्माण भी हुआ।
    'लल्लू, केशव पण्डित, क्योंकि वो बीवियां बदलते थे, साढे तीन घण्टे, देवकांता संतति' जैसे अनेक यादगार रचनाएँ वेद जी ने लिखी हैं।
    इनका प्रथम उपन्यास 'दहकते शहर', सौं वा उपन्यास 'कैदी नंबर 100' और अंतिम रचना 'भयंकरा' है।

    जीवन परिचय
    नाम- वेदप्रकाश शर्मा
    जन्म-  10 जून‌ 1955
    मृत्यु-   17 फरवरी 2017
    माता-
    पिता- मिश्री लाल
    भाई- श्री जयप्रकाश शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा
    पत्नी-   मधु शर्मा
    बहन- कुसुम शर्मा
    बेटियां- करिश्मा, खुशबु, गरिमा
    बेटा- शगुन शर्मा (उपन्यासकार)
   

रविवार, 13 अगस्त 2017

परिवर्तन चौहान

नकल के बाजार में केशव पण्डित नाम से जो लहर चली उसमें कई प्रकाशन संस्थानों ने लाभ कमाया और अपने अपने छदम लेखक पैदा कर लिये।
परिवर्तन, परिवर्तन पण्डित और परिवर्तन चौहान। अगर और कोई परिवर्तन नाम से लेखक मिल जाये तो आश्चर्य नहीं।
 काफी समय पश्चात जाकर 'परिवर्तन चौहान' के विषय में कुछ और जानकारी प्राप्त हुयी। परिवर्तन चौहान Ghost Writer राजा पॉकेट बुक्स की देन था। राजा पॉकेट बुक्स की एक Ghost writing होती है 'भारत' के नाम से, इसी भारत के दो उपन्यास 'परिवर्तन चौहान' के नाम से प्रकाशित हुए। अर्थात् भारत का नाम बदल कर परिवर्तन चौहान कर दिया गया। यह क्यों हुआ इसकट कारण तो खैर पता नहीं। भारत के उपन्यास 'ईमान तिरंगा है' के लेखकीय में नाम परिवर्तन का वर्णन मिलता है।
मुझे कुछ पाठकों के पत्र प्राप्त हुए, जिनमें उनकी यह शिकायत थी कि आप अपना नाम 'भारत' से बदलकर 'परिवर्तन चौहान' क्यों कर दिया। उनकी शिकायत को ध्यान में रखते हुए अपने सभी पाठकों को मैं एक बात विशेष रूप से बताना चाहूंगा कि प्रस्तुत उपन्यास से पहले मेरे दो उपन्यास 'तिरंगा फहराएंगे पाकिस्तान में' व 'फंस गया परिवर्तन पाकिस्तान में' परिवर्तन चौहान के नाम से प्रकाशित हुए हैं। इनसे पहले मेरे सभी उपन्यास 'भारत' के नाम से प्रकाशित हुए थे और आगे भी मेरे सभी उपन्यास 'भारत' के नाम से ही प्रकाशित होंगे।
(उपन्यास 'ईमान तिरंगा है' के लेखकीय से।)
      उक्त कथन से स्पष्ट होता है की भारत द्वारा परिवर्तन चौहान के नाम से मात्र दो उपन्यास प्रकाशित हुए हैं, हालांकि भारत द्वारा परिवर्तन चौहान सीरिज के काफी उपन्यास लिखे गये हैं।
    भारत द्वारा लिखित उपन्यास यहाँ देखें- भारत के उपन्यास


परिवर्तन चौहान के उपन्यास
1. तिरंगा फहराएंगे पाकिस्तान में
2. फंस गया 
परिवर्तन पाकिस्तान में।

उपन्यास 'ईमान तिरंगा है' का लेखकीय पृष्ठ

गौरी पण्डित

हिंदी लोकप्रिय उपन्यास जगत में केशव पण्डित की लोकप्रियता को जितना भुनाया गया है उतना तो शायद विश्व इतिहास में भी किसी को न भुनाया गया होगा।
    वेदप्रकाश शर्मा के एक पात्र केशव पण्डित की नकल पर असंख्य केशव पण्डित नाम के लेखक पैदा हो गये और फिर तो नकल की नकल और फिर आगे भी नकल और नकल के साथ पैदा हुये पात्रों की भी नकल।
हद से आगे की Ghost Writing  करवायी इन प्रकाशन संस्थानों ने। अपने लाभ के लिए उपन्यास के बाजार को ही खत्म कर दिया।
   ऐसी ही एक Ghost writer है गौरी पण्डित। यह 'रवि पॉकेट बुक्स'की देन थी, पर थी शुद्ध छदम लेखिका। ये भी केशव पण्डित सीरिज लिखती थी।

गौरी पण्डित के उपन्यास गौरी पण्डित- रवि पॉकेट बुक्स
1. चाणक्य का बेटा
2. मुर्दा बोले कफन फाड़ के
3. 36 इंच का शैतान
4. बिना सूंड का हाथी
5. पगली मांगे पाकिस्तान
6. सब साले चोर हैं
7. अदालत लगेगी सरहद पर
 8. चैलेंज माँ के दूध का
 9. केंचुआ बनेगा नाग
10. सांप के मुँह में छछूंदर
11. आओ सजना खेले खुन-खून
12. हर गोली मौत की सहेली
13. गोली मारो आशिक को
14. चंगेज खाँ
15. पगली मांगे पाकिस्तान
.



शुक्रवार, 9 जून 2017

केवल पण्डित

माया पॉकेट बुक्स द्वारा प्रकाशित केवल पण्डित एक Ghost Writer हैं।
1. केशव पण्डित का चक्रव्यूह
2. केशव पण्डित और महाकाल
3. केशव पण्डित और जुर्म का बेटा
4. केशव पण्डित और कानून की मौत
5. केशव पण्डित और बादशाह
6. केशव पण्डित का ताण्डव
7. केशव पण्डित टकराया कानून से
8. केशव पण्डित और वर्दी का दुश्मन
9. केशव पण्डित खङा कटघरे में
10. केशव पण्डित का इंसाफ
11. केशव पण्डित कानून का खंजर
12. केशव पण्डित जुर्म का शिकारी
13. केशव पण्डित तोप का गोला
14. केशव पण्डित और प्रेत का बदला
15. केशव पण्डित और चालाक हत्यारा
16. केशव पण्डित मौत की बाहों में
17. केशव पण्डित कानून का शेर
18. केशव पण्डित फांसी का फंदा
19.
20.
उपर्युक्त सभी उपन्यास
माया पॉकेट बुक्स,
10, केदार काम्प्लेक्स, देहली गेट,मेरठ से प्रकाशित हैं।

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...