लेबल

शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

नये उपन्यास- मार्च 2021

 सन् 2021 उपन्यास साहित्य के लिए बहुत अच्छा साबित हो रहा है।

पाठकों के लिए नित नये उपन्यास आये रहे हैं। जहाँ नये लेखकों के नये उपन्यास प्रकाशित हुये हैं वहीं कुछ रिप्रिंट भी सामने आये हैं।
 यहाँ प्रस्तुत है इन दिनों प्रकाशित और कुछ नये आने वाले उपन्यासों की चर्चा।
  1. कत्लोगारत- अनिल गर्ग
      प्रकाशक- कहानी जंक्शन
       हार्डकाॅपी में प्रकाशित होने वाला अनिल गर्ग जी का यह द्वितीय उपन्यास है। अनिल गर्ग जी ने उपन्यास साहित्य में online प्लेटफार्म के माध्यम से प्रवेश किया है। इस से पूर्व उपन्यास एक उपन्यास 'एक लाश सौ दुश्मन' हार्ड काॅपी के रूप में आ चुका है।
  कत्लोगारत एक सस्पेंश से भरा रोचक उपन्यास है।
2. मैं अपराधी जन्म का- सुरेन्द्र मोहन पाठक
    पाठक जी का यह उपन्यास विमल सीरीज का है। 

 अमेजन लिंक-     मैं अपराधी जन्म का

3. नाचती चिनगारियां- आबिद रिजवी
    प्रकाशक- फ्लाई ड्रिम्स 
  लोकप्रिय उपन्यास साहित्य के इनसाइक्लोपीडिया कहे जाने वाले आबिद रिजवी की एक बेहतरीन रचना है।
   यह उनके उपन्यास 'फोमांचू चिंगारियों के देश में' और 'चिनगारियों का नाच' का संयुक्त संस्करण हैैैै।
किताब के बारे में:-
छः साल बाद लंदन से पढ़ाई ख़त्म करके वापिस लौट रहे सुपरिटेण्डेन्ट फैयाज़ के बेटे वहीद, जिसके स्वागत में कर्नल विनोद, कैप्टन हमीद, अली इमरान, विशाल उर्फ ब्लैक टाइगर और सर सुल्तान जैसे भारत की सीक्रेट सर्विस तथा मिलिट्री इंटेलिजेंस के धुरंधर सुरमा खड़े थे। वह इसलिए क्योंकि वहीद के पास एक ऐसी बेशकीमती दुर्लभ मूर्ति थी, जो चाबी थी हजारों साल पुरानी और विलुप्त हो चुकी सभ्यता के रहस्यों और खज़ानों की। जिसके पीछे थे फोमांचू, मैडम शिवाना और ओमर शरीफ़ जैसे अंतराष्ट्रीय अपराधी।
वह स्थान जिसे 'चिंगारियों का देश' के नाम से जाना जाता था। पहाड़ियों के गर्भ में दबे उस देश में, आधी रात के बाद चारों तरफ़ इस तरह से चिंगारियाँ उभरती हुई दिखाई देतीं जैसे छोटे-छोटे ज्वालामुखी फूट रहे हों।
क्या हुआ जब ये सारे धुरंधर चल पड़े उस वर्षों पुरानी विलुप्त सभ्यता का रहस्य जानने के लिए?
लोकप्रिय साहित्य के सुप्रसिद्ध लेखक 'आबिद रिज़वी' का करिश्माई लेखन- 'नाचती चिंगरियाँ
नीचे दिए लिंक पर जाकर आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, phone pay, google pay, paytm का इस्तेमाल कर अपनी प्रति सुरक्षित कर सकते हैं।
Order Link 
https://imojo.in/abidrizvi
4. वो बेगुनाह थी- मोहन मौर्य
     प्रकाशक- सूरज पॉकेट बुक्स
     यह कहानी एक एक युवती की है जो बेगुनाह होते हुये भी एक ड्रग्स के जाल में उलझ जाती है।

वो बेगुनाह थी-
इस कहानी में जब रश्मि माथुर पर ड्रग कारोबारी होने का आरोप लगा तो उसकी मदद के लिये सामने आया उसका पड़ोसी जो था तो नौकरीशुदा व शादीशुदा आदमी पर जासूसी उपन्यास पढ़ पढ़ के उसे लगने लगा था कि वह किसी जासूस से कम नहीं। आगे कई ऐसे घुमाव आते हैं कि हम हैरान रह जाते हैं और अंत वाकई चौंका देने वाला है।
6. वन अरेंज्ड मैरिज मर्डर - चेतन भगत
    अंग्रेजी साहित्य के लेखक ने चेतन भगत ने युवावर्ग को साहित्य से जोड़ने का जो काम किया है वह सराहनीय है। 
    चेतन भगत अब मर्डर मिस्ट्री की तरफ मुड़ चुके हैं। यह उपन्यास द्वितीय उपन्यास है जो अपराध साहित्य पर आधारित है।
5. काल कलंक- साबिर खान
     प्रकाशक- फ्लाईड्रिम्स
   उपन्यास के विषय में सिर्फ इतनी ही जानकारी है- नाम ही काफी है।

"आप लोग मेरी बात मानते क्यो नहीं महाराज, वह अघोरी धोखा कर रहा है हमारे साथ...! आप इस भ्रम से बाहर निकल जाइये कि वह कुमार की जान बचाने आया है। वह तो खुद एक हैवान है, पता नहीं क्या पक रहा है उसके दिमाग में।"  ---मल्लिका
अमेजन लिंक- काल कलंक

 इन दिनों फ्लाईड्रिम्स का एक शानदार offer भी चल रहा है। 
2500₹ में 25 किताबें।
6. जोकर- के दो आगे जोकर- शुभानंद
      प्रकाशक- सूरज पॉकेट



      सूरज पॉकेट बुक्स के संचालक और लेखक शुभानंद जी का एक और बेहतरीन उपन्यास प्रकाशित हुआ है-जोकर।
     उपन्यास का शीर्षक और सब टाइटल स्वयं में रोचक और उपन्यास पढने को विवश करता नजर आता है।

7. आई लव हैट स्टोरी- अनुराग कुमार जीनियस
    प्रकाशक- सूरज पॉकेट बुक्स
     होटल के कमरे में एक लाश पड़ी थी। खून से सरोबार। बेरहम हत्यारा धुँधा उगलती रिवॉल्वर लिए लाश के सिर पर सवार खड़ा था। एक नहीं बल्कि उस हत्या के के क ई गवाह भी उस कमरें में मौजूद थे। हत्यारे ने गोली मार कर जिंदा शरीर को डेड बाॅडी में क्यों बदला यह भी साफ था।
हत्यारा कौन है, लाश किसकी है- सब सामने था फिर भी खुद को तेज तर्रार समझने वाला पुलिस इंस्पेक्टर अनोखे लाल भौच्चका खडा़ था। उसकी समझ में कुछ नहीं आ रहा था।
   अनुराग कुमार जीनियस की कलम से निकली एक पठनीय मर्डर मिस्ट्री।


    

1 टिप्पणी:

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...