लेबल

बुधवार, 7 नवंबर 2018

तरुण इंजिनियर

तरुण इंजिनियर एक बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी हैं।  उन्होंने कई विधायों में‌ लिखा है।  तरुण इंजिनियर एक ऐसे उपन्यासकार हैं जिन्होंने कभी भी कलम से साथ बंधकर लिखना नहीं सीखा...जो दिल में आता है वही लिख देते हैं...कभी फिल्मों के लिए गीत लिख देते हैं...तो कभी फिल्मों की पटकथा....कभी गजलें‌ लिखने लिखते हैं....तो कभी इंग्लिश उपन्यास.... (डाॅंट टच मी उपन्यास से)
    उपन्यास के अलावा भी तरुण साहब ने अन्य कई विषयों पर लेखन कार्य किया है।
    तरुण इंजिनियर दिल्ली के निवासी हैं। जो मूलतः उपन्यास क्षेत्र में सामाजिक उपन्यासकार हैं लेकिन सामाजिक उपन्यासों के साथ -साथ इन्होंने जासूसी उपन्यास भी लिखे हैं। तरुण इंजिनियर की एक अलग विशेषता है वह है इनके लिखे 'हास्य उपन्यास' जो की मेरे विचार से उपन्यास जगत में एक नया प्रयोग था।

तरुण इंजिनियर के उपन्यास
1. एक और लैला
2. कंवारी माँ
3. माँ और महबूबा
4. माशूका
5.  आशिक आवारा
6. प्यार एक नशा है
7. ये कैसा प्यार है
8. मांग भरो मेरी खून से
9. डाॅट टच मी (हास्य उपन्यास)- राधा पॉकेट बुक्स- मेरठ
10. ये दिल्ली है मेरी जान (हास्य उपन्यास)

जासूसी उपन्यास
11. बैंक राॅबरी
12. खतरनाक स्पाईडर
13. वतन का बेटा
14. सरहद मांगे खून- प्रथम भाग ( जतिन सीरिज)
15.  मेरा भारत महान- द्वितीय भाग  (जतिन सीरिज)


लेखक संपर्क
- तरुण इंजिनियर
 साहिल विला, जी.9/ बी.
स्ट्रीट नंबर- 1, शंकरपुर
नयी दिल्ली- 110092
Email- tarunengineer2003@yahoo.com
Mob - 9899153952




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...