लेबल

मंगलवार, 13 जुलाई 2021

रविन्द्र रवि

 नाम- रविन्द्र रवि

    किस प्रकाशक ने कितने लेखक मैदान में उतारे, किस लेखक ने किस लेखक के स्थापित पात्र को लेकर उपन्यास लिखे, यह कहना बहुत मुश्किल है। इस मुश्किल परिस्थिति में एक लेखक की जानकारी मिली। नाम है- रविन्द्र रवि

रविन्द्र रवि
रविन्द्र रवि
 रविन्द्र रवि ने प्रसिद्ध पात्र विक्रांत को आधार बना कर उपन्यास लिखा है। इनके अन्य कौन से उपन्यास थे, ये कहां के लेखक थे कोई जानकारी उपलब्ध नहीं होती।


  रविन्द्र रवि ने स्थापित पात्र विक्रांत को आधार बना कर तो उपन्यास लिखे ही थे, साथ में इन्होंने अपना एक पात्र 'अमन' भी मैदान में‌ उतारा।  इन्होंने पचास के लगभग बाल उपन्यास भी लिखे थे।

  इनके उपन्यास साकेत पॉकेट बुक्स, खुर्जा शहर से प्रकाशित होते रहे हैं।

रविन्द्र रवि के उपन्यास

1. एक अधूरा गीत
2. अलगोझा
3. प्यासी आँखें
4. अँधेरा सावन‌ का
5. फ्लाईंग किक
6. वीनस 
7. आग और आँसू.
8.  विक्रांत और अमन के हत्यारे 
9. विक्रांत और अमन की ज्वाला
10. विक्रांत और जगत की टक्कर
 
उपन्यास और बाल उपन्यास के अतिरिक्त रविन्द्र रवि ने कुछ काॅमिक्स लेखन भी किया था।
कॉमिक

   

    .

.
Comics






1 टिप्पणी:

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...