लेबल

रानू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रानू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023

अपाहिज फरिश्ता - सरला रानू

अपाहिज फरिश्ता - सरला रानू

उदयपुर विश्वविद्यालय कुछ अपने नाम जैसा ही अत्यन्त अलग एवम् प्रिय। अनेक शहरों के लड़के-लड़किया, अमीर-गरीब तथा सभी धर्मों के छात्र इस विद्यालय को शोभायमान बनाए हुए थे। अगस्त का महीना यूं भी छात्र- छात्राओं के अन्दर नया उत्साह उत्पन्न कर देता है—क्योंकि इलेक्शन आरम्भ हो चुके थे। छात्रों में एक नया जोश सहज ही देखा जा सकता था, किन्तु शाम होते ही चीखते एम्प्लीफायर खामोश हो जाते, जैसे इस समय चारों ओर खामोशी व्याप्त थी। कुछेक लड़के-लड़कियां अपने होस्टल के कमरों में पढ़ाई में व्यस्त थे, कुछ बैडमिंटन खेल रहे थे, तो कुछ प्रेमिकाओं की झलक के लिए 'गर्ल्स होस्टल' के इर्द-गिर्द चक्कर काट रहे थे। लड़कियां भी कम नहीं थीं किसी-न- किसी बहाने अपने प्रियतम को दर्शन दे दिया करती। माहौल कुछ अजीब था। 

अपाहिज फरिश्ता - सरला रानू
        आज रविवार था, इसीलिए शायद ऐसा समां बंधा था। ठंडी हवा चारों ओर चहलकदमी कर रही थी। आकाश में चांद दिखने लगा था। लॉन के एक कोने में विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध छात्र नेता बैठे हुए थे। उनकी संख्या चार थी। चारों के हाथों में सिगरेटें सुलग रही थीं। अनायास प्रथम छात्र नेता बोला- "हमारा ग्रुप आज यूनिवर्सिटी में काफी चर्चित है— इसका श्रेय अमित तिवारी को जाता है।”

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

प्रायश्चित - रानू, उन्यास समीक्षा

रानू – प्रायश्चित- 1977

सन् 1970 व 1980 ईं के दशक के सुप्रसिद्ध उपन्यासकार रानू की प्रसिद्धि इतनी ज्यादा थी कि इस समय उनके नाम से कई जाली उपन्यास भी हाथोहाथ बिक जाते थे। उनकी पत्नी सरला रानू भी उन्यासकार थी। पति-पत्नी दोनों एलीगन रोड़ इलाहाबाद में रहते थे। उनकी पत्नी को भी उनकी प्रसिद्धि का भरपूर लाभ मिला। 

प्राश्चित उपन्यास का पहला संस्करण 1977ई. में हिंद पॉकेट बुक्स, दिल्ली से प्रकाशित हुआ था।

शनिवार, 22 मई 2021

बर्फ के अंगारे और राम तेरी गंगा मैली- सत्य व्यास

 सन 70 के किसी साल में आई रानू की किताब 'बर्फ़ के अंगारे' का नायक कमल  एक लड़की 'रूपा'  द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिए जाने पर उसका बलात्कार कर देता है।
और  पछतावा होने पर खुद से भागकर पहाड़ों पर चला जाता है। वहां उसे एक दिन एक पहाड़न लड़की 'नीली' मिलती है, जो सम्भवतः उसे खाई गिरने से बचाती है और जातः में एक पहाड़ी खुखरी भी रखती है।
दोनों में प्रेम होता है मगर पहाड़ी रीति के अनुसार नीली को जीतने के लिए कमल को उसके कबीले से तलवारबाजी जीतनी होती है।
वह तलवारबाजी जीत कर नीली से विवाह करता है मगर सुहागरात के दूसरे ही दिन उसे अपने पिता का एक तार मिलता है जिसके अनुसार उनकी तबीयत खराब है और वो अगर उन्हें आखिरी बार देखना चाहता है तो जल्दी लौटे।
घबराया कमल,नीली से कहता है कि पिताजी की तबियत खराब है,अगर वह उसे भी साथ लेकर जाएगा तो  पिताजी को धक्का लग सकता है। इसलिए वह  पिताजी को समझाकर एक हफ्ते में ही नीली को ले जाएगा।

शनिवार, 6 मई 2017

रानू

रानू हिंदी के बहुचर्चित उपन्यासकार थे।
अपने समय के प्रसिद्ध लेखक रानू के पाठकों का एक विशेष वर्ग था। रानू के उपन्यास जितने चाव से अपने समय में पढे जाते थे उतने ही आज भी पढे जाते हैं।

रानू की पत्नी 'सरला रानू' के नाम से भी सामाजिक उपन्यास प्रकाशित हुये थे।

रानू के उपन्यासों की सम्पूर्ण सूची - 63

  1. सूर्यमुखी
  2. कांटों का उपहार
  3. फूलों की रानी
  4. प्यासी नदी www.sahityadesh.blogspot.com
  5. मैं वही हूँ
  6. बहुत देर बाद
  7. प्यासे रास्ते
  8. और शाम ढल गयी
  9. कुंवारी विधवा
  10. राख के फूल
  11. बर्फ के अंगारे
  12. एक पक्षी अकेला
  13. दिल मेरा धड़कन तेरी
  14. अधूरे सपने
  15. सिसकती धारा
  16. झंकार
  17. पापी देवता
  18. पुजारी
  19. साजन
  20. शीशे का घर
  21. बोझिल पलकें
  22. गजरा
  23. पूजा
  24. खामोशी‌ की आवाज
  25. पत्थर की देवी
  26. पतझड़ का सावन
  27. हरसिंगार- 1976
  28. तोहफा
  29. प्रायश्चित - 1977
  30. प्यासी शबनम
  31. डूबते किनारे
  32. चुभते फूल -1978
  33. जलते आँसू
  34. बंद होंठ
  35. तपती चांदनी
  36. खाली आँचल
  37. तड़पता सिंदूर
  38. अछूता प्यार
  39. अधूरा सिंगार
  40. प्यासा आसमान
  41. कलंकित चूड़ियाँ
  42. रेत की दीवार-www.sahityadesh.blogspot.com
  43. अछूती पलकें
  44. सिंदूर बिना सुहागिन
  45. घार के अंगारे
  46. प्यासा शगुन
  47. कोख की चिंगारी
  48. सावन‌ की आग
  49. चुभते रिश्ते
  50. मेहंदी मांगे इंसाफ
  51. अछूते होंठ
  52. पत्थर के आँसू
  53. सुहाग का कफन
  54. कानून की बीवी
  55. मुट्ठी भर राख
  56. जलती घटा
  57. सौतेली बेटी
  58. आवारा आँखें
  59. बेवफा साजन
  60. पत्थर की पुजारिन
  61. टूटा गहना
  62. पाप की देवी
  63. शीशे का घरोंदा    -www.sahityadesh.blogspot.com
 उपन्यासकार रानू और उनकी धर्मपत्नी सरला रानू के विषय में अगर कोई जानकारी हो तो हमसे संपर्क करें-

Email- sahityadesh@gmail.com

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...