लेबल

ओमप्रकाश शर्मा-जनप्रिय लेखक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ओमप्रकाश शर्मा-जनप्रिय लेखक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021

जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी की पुण्यतिथि पर

 जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी 14.10.1998 को इस नश्वर संसार को अलविदा कह गये। उनका भौतिक अस्तित्व चाहे न रहा पर अपने उपन्यासों और यादगार पात्रों से वे साहित्य संसार में अमर हो गये।
    जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी की पुण्यतिथि पर युवा लेखक अजिंक्य शर्मा जी श्रद्धांजलि स्वरूप उन्हें इस आर्टिकल के माध्यम से याद कर रहे हैं। 
        उपन्यास जगत में जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वे सर्वश्रेष्ठ उपन्यासकारों में से एक थे। उन्होंने हिंदी उपन्यास जगत में ऐसा करिश्मा कर दिखाया, जो शायद ही कोई और कर सका हो। उनकी अदभुत लेखनी के दीवानों की संख्या करोड़ों में है। लोग बुकस्टालों पर उनका नाम ले-लेकर पूछा करते थे कि शर्मा जी कि नई किताब आई क्या?
आखिर उनकी रचनाओं में ऐसा क्या था? 

बुधवार, 24 जून 2020

हिन्दी उपन्यास जगत के 'स्टीवन स्पीलबर्ग'.... - अजिंक्य शर्मा

हिन्दी उपन्यास जगत के 'स्टीवन स्पीलबर्ग'-जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा
  अजिंक्य शर्मा जी की कलम से

      हिन्दी उपन्यास जगत में कई महान हस्तियां हुईं हैं, जिन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा के बल पर जासूसी साहित्य को समृद्ध बनाया। जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी भी ऐसे ही लेखकों में से थे, जिनकी गिनती सर्वश्रेष्ठ लेखकों में होती है। सहज सरल भाषा और मन को छू लेने वाली कहानियां उनकी लेखनी की विशेषता थीं। उनकी रचनाएं वास्तविकता के इतनी करीब होतीं हैं कि उन्हें पढ़ते वक्त पाठकों को लगने लगता है, जैसे वे स्वयं उन घटनाओं के साक्षी हों।

       जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी को लेखन में  विविधता के कारण भारत में हिन्दी उपन्यास जगत का 'स्टीवन स्पीलबर्ग' कहा जा सकता है। जिस तरह स्टीवन स्पीलबर्ग ने 'सेविंग प्राइवेट रायन', 'ई.टी.', 'शिण्डलर्स लिस्ट' से लेकर 'जुरासिक पार्क' तक अलग अलग जॉनर की एक से बढ़कर एक फिल्में बनाईं, उसी तरह ओमप्रकाश शर्मा जी ने भी ऐतिहासिक, सामाजिक, जासूसी, व्यंग्य से लेकर हॉरर आदि विभिन्न विधाओं में एक से बढ़कर एक उपन्यास लिखे। उस समय की डाकुओं की समस्या का चित्रण करते हुए उन्होंने कई शानदार उपन्यास लिखे। राष्ट्रों के हथियारों के प्रति बढ़ते मोह और न्यूक्लियर बम जैसी समस्याओं की ओर भी 'कटे हुए सिर' जैसे उपन्यासों के माध्यम से उन्होंने पाठकों को जागरूक किया। उनके द्वारा रचित 'सांझ का सूरज' जहां एक महान ऐतिहासिक रचना है, वहीं अपने देश का अजनबी बेहद मर्मस्पर्शी उपन्यास है, जो विदेशों में बसे भारतीयों को उनके देश से जोड़ने का सन्देश देता है। 'छुपे चेहरे' भारत के 'अवेंजर्स' की तरह है, वहीं 'पिशाच सुन्दरी' 'ड्रैक्यूला' के भारतीय रूप की तरह। 'भूतनाथ की संसार यात्रा' पढ़कर आप हंसते हंसते लोटपोट हो जायेंगें, वहीं 'सबसे बड़ा पाप' जैसे उपन्यास देह व्यापार जैसे घृणित कारोबार की सच्चाई आपकी आंखों के आगे बेनकाब करते हैं।
              ये सचमुच एक आश्चर्य का विषय रहा कि आखिर जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी अलग अलग विधाओं में इतना शानदार कैसे लिख लेते थे? उन पर मां सरस्वती की विशेष कृपा थी। उनकी अपार लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुकस्टाल्स पर लोग सीधे पूछते थे-"शर्मा जी का नया उपन्यास आया क्या?" उनकी बढ़ती लोकप्रियता का लाभ उठाने कुछ अन्य लेखकों ने भी उनके नाम से लिखना शुरू कर दिया, जिसके चलते उनके असली नॉवल्स ढूंढने के लिये उनके नाम के साथ 'जनप्रिय लेखक' ही उनकी पहचान बन गया।
            उनके उपन्यासों की तरह ही उनके पात्र भी विविधता से परिपूर्ण हैं। राजेश जहां एक आदर्श चरित्र वाले मानवतावादी जासूस हैं, वहीं जगत एक मस्तमौला अंतर्राष्ट्रीय ठग है, जो जिन्दगी को खुलकर जीने में विश्वास रखता है। गोपाली राजस्थान के जाने माने जासूस हैं, जिनके साहस और काबिलियत की लोग मिसालें देते हैं। 'पिशाच सुन्दरी' के नायक भी गोपाली ही हैं। चक्रम थोड़े सनकी किस्म के जासूस हैं, जिनका पालतू कुत्ता...ओह सॉरी...हवाबाज अपनी आश्चर्यजनक हरकतों से मंत्रमुग्ध कर देता है। राजेश का साथी जयन्त की हरकतों से आप हंसने के लिये विवश हो जायेगें, वहीं आधुनिक जासूसों जगन-बन्दूकसिंह की जोड़ी भी लाजवाब है।
जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी की लेखनशैली की एक खास बात ये भी है कि उनमें अनावश्यक हिंसा का प्रदर्शन नहीं होता। उनके कई उपन्यासों में आप देखेंगे कि पूरा उपन्यास खत्म हो जायेगा लेकिन किसी का खून नहीं होगा। इसके बावजूद उनके उपन्यासों की रोचकता में कोई कमी नहीं आती थी। इसी प्रकार जनप्रिय लेखक अश्लीलता से भी हमेशा कोसों दूर रहे। उनके उपन्यास इस तरह के होते हैं कि एक पिता अपनी पुत्री को, एक भाई अपनी बहन को पढ़ने के लिये दे सकता है।
              जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी के उपन्यासों की एक खास बात ये भी है कि उनसे हमें हिम्मत और मानवता की सीख मिलती है। राजेश, जगत जैसे साहस के शिखर पुरुषों से सीखने को मिलता है कि कभी भी किन्हीं भी परिस्थितियों में हार नहीं माननी चाहिये। राजेश, जगत बिना किसी हथियार के केवल अपने बुद्धिकौशल के बल पर पूरी की पूरी फौज को धूल चटा देने की क्षमता रखते हैं। जगत तो 'फैंटम' के भारतीय रूप की तरह है। अविजित और अडिग।
            बेहद दुख की बात है कि ऐसे महान लेखक आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी कालजयी रचनाएँ आज भी हमारे साथ हैं। रीप्रिंट नहीं होने से उनके उपन्यास आज पाठकों को उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।मैं शर्मा जी के सुपुत्र श्री वीरेन्द्र शर्मा जी एवं 'महासमर' व 'सत्यमेव जयते नानृतं' के रचयिता श्री रमाकान्त मिश्रा जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिनके प्रयासों से जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी की वेबसाइट  http://omprakashsharma.com के माध्यम से ओमप्रकाश शर्मा जी के बहुत से अनमोल उपन्यास पाठकों को पढ़ने के लिये उपलब्ध हो पा रहे हैं। इन पंक्तियों के लेखक को स्वयं भी ओमप्रकाश शर्मा जी के अनेक उपन्यास इस वेबसाइट के माध्यम से ही पढ़ने को मिल सके। वहीं ईबुक के आदि नहीं होने के कारण बहुत से पाठक अब भी पुराने उपन्यासों के रीप्रिंट होने की बेसब्री के साथ प्रतीक्षा कर रहे हैं। उम्मीद है ओमप्रकाश शर्मा जी के अनगिनत प्रशंसकों का ये सपना शीघ्र पूरा हो और उनके उपन्यास रीप्रिंट होकर हमें पढ़ने को मिल सकें।

हिन्दी उपन्यास जगत के महान लेखक जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
    लेखक- अजिंक्य शर्मा (ब्रजेश शर्मा) उपन्यासकार

सोमवार, 7 अक्टूबर 2019

ओमप्रकाश शर्मा जी का खत वीरेन्द्र जैन के नाम

जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी का साहित्यकार वीरेन्द्र जैन जी को लिखा गया एक खत।
   यह खत 'वीरेन्द्र जैन का साहित्य' नामक ग्रंथ में संकलित है।

रविवार, 14 अक्टूबर 2018

ओमप्रकाश शर्मा - पुण्य तिथि

जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि पर दैनिक जागरण में सन् 1998 में प्रकाशित एक आलेख।

बुधवार, 17 मई 2017

ओमप्रकाश शर्मा - जनप्रिय लेखक

जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा।
ओमप्रकाश दिल्लीकी एक कपङा मिल में मजदूर थे।
 इन्होंने मिल में काम करते हुए अपने लेखन कार्य को भी जारी रखा।
इनके उपन्यास जासूसी होते हुए भी कोई न कोई संदेश लिए होते थे।
इनके उपन्यासों में सामाजिकता, जासूसी के साथ-साथ देशभक्ति का भी रंग मिलता है।
ओमप्रकाश शर्मा
जन्म- 4.12.1924
मृत्यु- 14.10.1998
ओमप्रकाश शर्मा की साइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें। - ओमप्रकाश शर्मा
ओमप्रकाश शर्मा के उपन्यास
1. हवाई जहाज लापता
2. सुंदरवन में षड्यंत्र
3. मकङी की सुरंग- प्रथम भाग
4. मकङी की सुरंग - द्वितीय भाग
5. जगत और चंपा डकैत
6. लखनवी जासूस
7. काल कोठरी
8. एक नवाब- पन्द्रह चोर
9. तीन गायब (समीक्षा पढने के लिए नाम पर क्लिक करें)
10. पांच करोङ का हीरा- जगत सीरिज (दुर्गा पॉकेट बुक्स)


तुलसी पॉकेट बुक्स से प्रकाशित उपन्यास
1. सोना और सागर
2. आधी रात के सौदागर
3. एक रात तीन हत्या
4. रात के अंधेरे में
5. एक जिद्दी लङकी


हत्यारे का नाम नहीं होता
जगत और जंगली शैतान
खूनी दौलत
अपने देश में
जुल्म और नहीं
नया संसार
विधायक की हत्या
जगत का प्रतिशोध
अंधेरे का रहस्य
दौलत और पाप
कानून की लड़ाई
हत्यारा कब्र में
कानून क्या कर लेगा?
काल कोठरी
नीली ज्योति का रहस्य
मौत की मंजिल
पत्रकार की हत्या
(राधा पॉकेट बुक्स)

किले की रानी
रात के अंधेरे में
धड़कने
(जनप्रिय लेखक कार्यालय, मेरठ

खतरे की घण्टी ( भवानी पॉकेट बुक्स)


छुपे चेहरे
फरिश्ते की मौत
कंचनगढ का रहस्य
राजमहल का षड्यंत्र
रहस्यमय वैज्ञानिक
टापू का कैदी
प्यार का पाप
खजाने का खूनी नक्शा
खूनी की खोज
तीन नागिन
हेम्बू का मसीहा
तूफान फिर आया
गजनी का सुल्तान
जादूगर भूवन
भुवन कश्मीर में
राजा साहब की वसीयत
वसीयतनामे का मुकदमा
भूतनाथ की वापसी
भूतनाथ लखनऊ में
भयानक प्रतिशोध
महामाया की मूर्ति
विषकन्या
विद्रोही जागीरदार
जिन्दा लाश
शहजादी गुलबदन
अपराध बोलता है
समुद्री सौदागर
टाइम बम
वैरागी नाले का रहस्य
सुनहरी बाल नीली आँखें
घिनौना समाज
प्यार का बंधन टूटे ना
(पुष्पी प्रकाशन, इलाहाबाद)

सुल्तान नादिर खाँ (आरती पॉकेट बुक्स)



देशद्रोही वैज्ञानिक
चलती फिरती लाश
जगत और जादूगरनी
तीन नागिन
आखिरी दांव
आदमी का जहर
नीली ज्योति का जहर
सांझ हुयी घर आये
(जनप्रिय पब्लिकेशन, मेरठ)


(जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा जी के उपन्यास सूची निर्माण का कार्य प्रगति पर है। आपकी सूचना स्वागत है)



1 - अंजाम खुदा जाने 
2 - अंधेर नगरी  
3 - अँधेरे का रहस्य 
4 - अँधेरी रात की चीखें 
5 - अँधेरे के दीप
6 - अपना अपना प्यार 
7 - अपने देश का अजनबी 
8 - अपने देश में 
9 - अपराध बोलता है 
10 - अभागी की डायरी 
11 - अभिनेता का खून 
12 - अम्बापुर काण्ड 
13 - अमरीकी साज़िश 
14 - अरब सागर के लुटेरे 
15 - आंसू नहीं मुस्कान
16 - आखिरी दाँव (जय पराजय सीरीज)
17 - आग से मत खेलो 
18 - आगे भी अँधेरा पीछे भी अँधेरा 
19 - आज के डकैत 
20 - आदमखोर 
21 - आदमखोर जानवर 
22 - आदमी का जहर 
23 - आधी रात के बाद 
24 - आधी रात के सौदागर 
25 - ऑपरेशन कालभैरव 
26 - इंटरनेशनल जगत 
27 - इंसानी बस्ती के भेड़िये  
28 - इधर रहमान उधर बेईमान
29 - उंगलियों के  सौदागर 
30 - उड़न तश्तरी 
31 - उस रात का चमत्कार 
32 - ए 54 की वापसी 
33 - एक इन्सान दो चेहरे 
34 - एक और तीन तेरह 
35 - एक और षड़यंत्र 
36 - एक खजाना चार सांप 
37 - एक तीर दो शिकार 
38 - एक नवाब पन्द्रह चोर 
39 - एक अपराध कितने अपराधी 
40 - एक अफसर की मौत 
41 - एक और विषकन्या 
42 - एक गोली तीन चीख 
43 - एक जिद्दी लड़की 
44 - एक दिन की मौत 
45 - एक नार अलबेली सी (सुहाग की साँझ)
46 - एक रात
47 - एक रात का मेहमान 
48 - एक रात तीन हत्या 
49 - एक लाश तीन हत्यारे 
50 - एक लाश तीन टुकड़े 
51 - एमरजेंसी 
52 - ऐसा भी होता है 
53 - औरतों का शिकार 
54 - कंचनगढ़ की सराय 
55 - कंवारी रात का सपना
56 - क्लब में हत्या 
57 - क्या बहार आयेगी 
58 - क्या वह खूनी था?
59 - कटे हुए सिर 
60 - कफ़न चोर 
61 - कब्रिस्तान की चीखें 
62 - कब्रिस्तान का रहस्य 
63 - कब्रिस्तान का षड़यंत्र 
64 - कम्पाला का कैदी 
65 - कमालपुर में चमत्कार 
66 - क़यामत के दिन 
67 - करोड़पति की हत्या 
68 - कलियुगी जासूस जगन 
69 - कातिल चेहरे 
70 - कांपते हाथ 
71 - कान्ता 
72 - कानून क्या कर लेगा 
73 - कानून की लड़ाई 
74 - काबुल का कब्रिस्तान 
75 - काल कोठरी 
76 - काली कब्र 
77 - काली बिल्ली 
78 - किले की रानी 
79 - किस्सा एक खानदानी हवेली का 
80 - किले में भटकती आत्मा 
81 - कितना बड़ा झूठ 
82 - कुलदेवी का रहस्य 
83 - केसरीगढ़ की काली रात 
84 - कोठे वाली की हत्या
85 - खजाने का खूनी  नक्शा ​
86 - खतरनाक खेल 
87 - खतरे की घन्टी 
88 - खूनी औरत भयानक मर्द 
89 - खून का रिश्ता 
90 - खून की दस बूंदें 
91 - खून के सौदागर 
92 - खूनी की खोज 
93 - खूनी कौन
94 - खूनी जासूस 
95 - खूनी तांत्रिक 
96 - खूनी नर्तकी 
97 - खूनी दौलत 
98 - खूनी पुल 
99 - खूनी मीनार 
100 - खूनी साजिश 
101 - खूनी सुन्दरी 
102 - खूनी वारदात
103 - गगन द्वीप 
104 - गजनी का सुल्तान 
105 - गुंडा राज 
106 - गुप्त खजाना 
107 - गोपाली की वापसी 
108 - गोपाली दुश्मनों के जाल में 
109 - गुलामों का देश 
110 - घिनौना समाज 
111 - चकमक का किला
112 - चक्रम गायब 
113 - चक्रम डाकुओं के  चक्कर में 
114 - चमकती बिजली तड़पती मौत 
115 - चम्पाकली 
116 - चम्पा के फूल (सेज के फूल जले)
117 - चम्पापुर का डाक बंगला (डाकबंगले में प्रेत)
118 - चमेली (हत्यारा सेठ)
119 - चलती फिरती लाश 
120 - चिड़ी का इक्का 
121 - चित्रकार की प्रेमिका 
122 - चीखती लाशें 
123 - चीते वाली युवती 
124 - चुनौती (वासना के पुजारी)
125 - छावनी में विस्फोट 
126 - छोटी बेगम 
127 - छोटी मछली बड़ी मछली 
128 - छुपे चेहरे 
129 - छुपा रुस्तम 
130 - ज्वालामुखी द्वीप का देवता 
131 - जंगल की ज्वाला 
132 - जंगली शेर 
133 - जंगल का फ़रिश्ता 
134 - जंगल का मकबरा 
135 - जलता हुआ समुद्र 
136 - जगत और काहिरा का जादूगर
137 - ​जगत गायब ​
138 - जगत और खूनी सुल्तान 
139 - जगत और तांत्रिक 
140 - जगत और तीन जुआरी 
141 - जगत बांग्लादेश में 
142 - जगत लन्दन में 
143 - जगत और समुद्री पिशाच 
144 - जगन गंगा की बाढ़ में 
145 - जगत (शैतान की घाटी)
146 - जगत अफ्रीका में 
147 - जगत अमेरिकन जासूस के फंदे में 
148 - जगत और जादूगरनी 
149 - जगत और खूनी वैज्ञानिक 
150 - जगत की इस्ताम्बुल यात्रा 
151 - जगत की पाकिस्तान यात्रा 
152 - जगत की भारत यात्रा  
153 - जगत की वियतनाम यात्रा 
154 - जगत खतरे में 
155 - जगत मौत के घेरे में 
156 - जगत का प्रतिशोध 
157 - जगत का इन्साफ
158 - ​जगत और जंगली शैतान ​
159 - जगत और चम्पा डकैत 
160 - जय और पराजय 
161 - जादूगर जमाल पाशा 
162 - जादूगरनी 
163 - जादूगर का प्रेत 
164 - जादूगर कामरान 
165 - जादूगर भुवन 
166 - जालसाज 
167 - जुआघर की नर्तकी (जगत जुआघर में)
168 - जिन्दा लाश 
169 - जिंदगी या मौत 
170 - जीवित प्रेत 
171 - जुल्म और नहीं 
172 - जेल में षड़यंत्र 
173 - झांसी रोड 
174 - ट्रांसमीटर की खोज 
175 - टाइम बम 
176 - टापू का कैदी 
177 - टार्जन का ​गुप्त ​खजाना 
178 - ट्रेन में लाश 
179 - ट्रेन डकैती के अपराधी 
180 - ठग और सुंदरी 
181 - डाकबंगले में प्रेत 
182 - डाक्टर प्रेत 
183 - डायन
184 - ​​डाकू की बेटी ​
185 - ढाई किलोमीटर दूर 
186 - ढाकवन की डकैती 
187 - ढोल की पोल
188 - तालाब में लाश 
189 - ताश के तीन पत्ते 
190 - तिरछी नजर 
191 - तीन गायब 
192 - तीन नागिन + हेम्बू का मसीहा 
193 - तीन शैतान 
194 - तीसरे महायुद्ध का अपराधी 
195 - तुम्हारी कसम 
196 - तूफान आने वाला है 
197 - तूफान की रात 
198 - तूफान के बाद (मौत का तूफान)
199 - ​तूफान फिर आया 
200 - थाईलैंड में जगत
201 - दांव पेच  (सफ़ेद अपराधी)
202 - दिल के आर पार (​राजेश तारा के ​प्रेम पत्र )
203 - दुखियारी की प्रीत 
204 - दुश्मन के देश में 
205 - दूसरा ताजमहल 
206 - देशद्रोही वैज्ञानिक 
207 - देशद्रोही वैज्ञानिक की वापसी 
208 - देश के दुश्मन 
209 - दो जिंदगी 
210 - दो प्रेत 
211 - दौलत और पाप 
212 - दौलत के दीवाने 
213 - धडकनें 
214 - नए शिकारी 
215 - नकाब के पीछे 
216 - नजाकत बेगम 
217 - नयनतारा 
218 - नया जाल पुराने शिकारी 
219 - नया संसार 
220 - नरभक्षी 
221 - निर्दोष खूनी  (अम्बापुर काण्ड)
222 - निषेध पथ 
223 - नीली घोड़ी का सवार 
224 - नीली छतरी 
225 - नीली ज्योति का रहस्य 
226 - नी​ले ​पर्वत 
227 - नीली साड़ी वाली लड़की 
228 - नूपुर के गीत (रुनझुन पायल बाजे)
229 - नूरजहाँ का नेकलेस 
230 - नूरबाई 
231 - नूरबानो का प्रेत 
232 - ​पर्दे के आगे ​पर्दे के पीछे 
233 - पहली पराजय
234 - ​​प्यार का संसार  (स्नेह दीप) ​
235 - पत्रकार की हत्या 
236 - प्रलय की सांझ
237 - पांच करोड़ का हीरा 
238 - पांचवी बहू 
239 - पागल वैज्ञानिक 
240 - पाप और छाया 
241 - पाप की गली 
242 - पाप की परछाई 
243 - पापी धर्मात्मा 
244 - पिशाच और केबरे डांसर 
245 - पिशाच सुंदरी 
246 - पिशाच सुंदरी की वापसी 
247 - पिंजरे का कैदी 
248 - प्रिया 
249 - पी कहाँ 
250 - पीली हवेली 
251 - पुजारी की हत्या 
252 - प्रेत की छाया 
253 - प्रेत की प्रेमिका 
254 - प्रेम पत्रों का षड़यंत्र 
255 - प्रेतों की दुनिया 
256 - पेशावर एक्सप्रेस 
257 - प्रेतात्मा की गवाही 
258 - पुराने शिकारी नया जाल 
259 - प्रोफेसर गगन 
260 - फ़रिश्ते की मौत 
261 - फ़रिश्ता और शैतान 
262 - फिरौती पांच करोड़ 
263 - बंदरगाह पर खून 
264 - बंद दरवाजे के पीछे 
265 - ब्लैक स्ट्रीट 
266 - बदला 
267 - बदले की आग 
268 - बाबा विलियम और तीन लड़कियां 
269 - बिकाऊ है खरीदार चाहिए 
270 - बेगम गुलनार का प्रेमी 
271 - बेगम का खजाना 
272 - बेनकाब कातिल 
273 - बैरिस्टर का प्रेत 
274 - भयानक कैदी 
275 - भयानक प्रतिशोध 
276 - भयंकर जाल 
277 - भाभी 
278 - भाग्य की शिकार 
279 - भीगी रात 
280 - भुवन कश्मीर में
281 - भुवन मौत की घाटी में
282 - भूतनाथ की वापसी 
283 - भूतनाथ लखनऊ में 
284 - भूतनाथ नई दिल्ली में 
285 - भूतनाथ की संसार यात्रा 
286 - भुवन और समुद्र की रानी 
287 - मंगोल सुंदरी 
288 - मकड़ी की सुरंग 
289 - मगरमच्छ का शिकार 
290 - मठ का रहस्य 
291 -  महल में डकैती 
292 - महल में प्रेत 
293 - महाकाल वन की डकैत
294 - महामाया की मूर्ति 
295 - महारानी एक्सप्रेस 
296 - माधवपुर हत्याकांड 
297 - माधुरी 
298 - मिस ग्रे कूपर 
299 - मुर्दे की अदालत 
300 - मुर्दे की अंगूठी 
301 - मुर्दों का महल 
302 - मुरझाये फूल फिर खिले 
303 - मुराद महल 
304 - मूर्ति की चोरी 
305 - मेजर अली रजा की डायरी 
306 - मैडम कलकत्ता  
307 - मैडम सुमित्रा 
308 - मोतियों की चोरी 
309 - मौत एक अजनबी की
310 - ​मौत की कोठरी +(होटल रंगशाला/ बदनाम होटल)​
311 - मौत का निशान (शैतानों का देश) ​?​
312 - मौत की घाटी 
313 - मौत की परछाइयां 
314 - मौत की मंजिल 
315 - मौत के बादल 
316 - मौत का बिजनेस 
317 - मौत बुलाती है 
318 - मौत का अँधेरा 
319 - मौत ​की धमकी ​
320 - मौत का त्रिशूल 
321 - यह आम रास्ता नहीं है 
322 - रंगकोट का रेस्ट हाउस 
323 - रति मंदिर का रहस्य 
324 - रहस्य 
325 - रहस्य की एक रात 
326 - रहस्यमय वैज्ञानिक 
327 - रहस्यमयी 
328 - राजगुरु 
329 - राजमहल का षड़यंत्र 
330 - राजा साहब की वसीयत 
331 - राजेश तारा के प्रेम पत्र 
332 - रात अँधेरी थी 
333 - रात की रानी 
334 - रात के अँधेरे में 
335 - राधा पैलेस हत्याकाण्ड 
336 - रानी महालक्ष्मी 
337 - रानी नागिन 
338 - राहुल राजपुरुष 
339 - रावजी गढ़ी का खजाना 
340 - रूपमहल का कैदी 
341 - रेगिस्तानी डाकू
342 - ​रुक जाओ निशा ​
343 - लखनऊ हत्याकाण्ड 
344 - लखनवी जासूस 
345 - लापता लाश 
346 - लापता हवाई जहाज 
347 - लाल सिग्नल 
348 - लाशों के व्यापारी 
349 - लूट सके तो लूट 
350 - लेडी शिकागो 
351 - वसीयतनामे की खोज 
352 - वसीयतनामे का मुकदमा 
353 - वह भयानक रात 
354 - वह पाकिस्तानी जासूस थी 
355 - वासना के पुजारी 
356 - विक्रमकोट में षड़यंत्र 
357 - विचित्र मानव 
358 - विधायक की हत्या 
359 - विषकन्या 
360 - विष किरण 
361 - वेश्या का कातिल 
362 - वेश्या का खून 
363 - वैरागी नाले का रहस्य 
364 - वैरागी का खजाना 
365 - वो लजाये मेरे सवाल पर 
366 - शंघाई की सुन्दरी 
367 - शमशान में संघर्ष 
368 - शह और मात 
369 - शहजादी गुलबदन 
370 - शिकारी का प्रेत 
371 - शिकारी पिंजरे में
372 - शैतान की कब्र 
373 - शैतान का शिकंजा 
374 - शैतान वैज्ञानिक 
375 - शैतानों ​का देश ​
376 - शैतान की घाटी 
377 - षड़यंत्र चक्र 
378 - सफ़र के साथी 
379 - सफ़ेद पिशाच 
380 - सबसे बड़ा झूंठ 
381 - सबसे बड़ा पाप 
382 - सभ्य हत्यारा 
383 - समाज के कलंक 
384 - समुद्र में नर्क 
385 - समुद्री सौदागर 
386 - स्काउट कैंप में हंगामा 
387 - स्मगलर की लड़की 
388 - स्नेह दीप 
389 - स्वर्ग नर्क 
390 - सांझ हुई घर आये 
391 - सांझ का सूरज 
392 - सांप और सुन्दरी 
393 - सांप और सीढ़ी 
394 - सात खूनी 
395 - सात लाशें 
396 - सी आई ए का जाल 
397 - सुनहरे बाल नीली आंखें 
398 - सुंदरवन में षड़यंत्र 
399 - सुधाकर हत्याकांड 
400 - सुल्तान नादिर खां 
401 - सुहाग की सांझ 
402 - सैक्शन नम्बर 3 
403 - ​ सोना और सागर 
404 - हत्यारा सेठ 
405 - हत्या या आत्महत्या 
406 - हत्यारे की प्रेमिका 
407 - हत्यारे का नाम नहीं होता 
408 - हिज हाइनेस की हत्या 
409 - हिमालय की आग 
410 - हेम्बू का मसीहा 
411 - होटल की नर्तकी 
412 - होटल में एक रात 
413 - होटल में डकैती 
414 - होटल रंगशाला 

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...