लेबल

रविवार, 24 अप्रैल 2022

साहित्य देश - पांच वर्ष की यात्रा

 साहित्य देश के पांच वर्ष

समय अपनी अबाध  गति से चलता है। समय की गति चाहे दृष्टिगत नहीं होती पर महसूस अवश्य होती है।  समय बहुत कुछ सिखाता है, नये अनुभव देता है।
     मुझे शिक्षा विभाग में आये हुये पांच वर्ष होने को है (27 जून 2017), माउंट आबू में आये हुये भी इतना समय होने को है। और 24 अप्रैल 2017 को आरम्भ हुये 'साहित्य देश' ब्लॉग को भी पांच वर्ष हो गये।
इन पांच वर्षों की यात्रा में 'साहित्य देश' ने लेखक, प्रकाशक और उपन्यास प्रेमियों के साथ मिलकर अथक प्रयास से लोकप्रिय साहित्य संरक्षण का कार्य किया है वह  स्वयं में अद्वितीय कार्य है।
कहते हैं
   मसला ये नहीं की हल कौन करे,
    मसला ये है कि पहल कौन करे।
  'साहित्य देश' की पहल ने आज जो भी कार्य किया है वह शुरुआत है।
            जब हम भी‌ लोकप्रिय उपन्यास साहित्य के समुद्र में उतरते हैं तो हमें पता चलता है की कार्य अभी बहुत कुछ बाकी है। हम (पाठक)या लेखक, प्रकाशक इस विषय पर कभी गंभीर हुये ही नहीं। आज आप इंटरनेट पर सर्च करोगे तो चार-पांच लेखकों से आगे की कोई जानकारी हमारे पास उपलब्ध नहीं है। क्यों?, क्योंकि हमने इस विषय पर चिंतन-मनन ही नहीं किया, कोई सार्थक कार्य ही नहीं किया।
     आज भी बहुत से उपन्यास पाठकों के पास है लेकिन चिंता का विषय यह है की वे उन उपन्यासों की जानकारी ही शेयर नहीं करना चाहते। कारण, कहा नहीं जा सकता।
          उपन्यास साहित्य में एक से बढकर एक लेखक हुये हैं लेकिन श्रेय कितनो को मिला? क्योंकि अधिकांश लेखकों की रचनाए समय की गर्द में खो गयी। साहित्य देश का यही प्रयास है उन लेखकों को पाठकों के समक्ष लाया जाये, उन अनमोल कृतियाँ का संरक्षण किया जाये।
हमने आबिद रिजवी जी के उपन्यास kindle पर उपलब्ध करवाने की कोशिश से जो कार्य आरम्भ किया था उसे आगे बढाते हुये हम रजत राजवंशी (योगेश मित्तल) जी के उपन्यास भी Online उपलब्ध करवाये हैं, और आगे भी यह प्रयास यथावत रहेगा।
   हम आबिद रिजवी जी और योगेश मित्तल जी का विशेष धन्यवाद करते हैं जो उन्होंने 'साहित्य देश' के लिए अमूल्य समय और जानकारी प्रदान‌ की है।
     यह सफर आगे भी जारी रहेगा।
धन्यवाद।
गुरप्रीत सिंह
टीम साहित्य देश
Email  sahityadesh@gmail.com
       Mob- 9509583944


3 टिप्‍पणियां:

  1. धन्यवाद जी आपके लिए हमेशा सहयोग का प्रयास रहेगा. बहुत ही सरहानीय कार्य कर रहे हो.

    जवाब देंहटाएं
  2. धन्यवाद जी आपके लिए हमेशा सहयोग का प्रयास रहेगा. बहुत ही सरहानीय कार्य कर रहे हो.

    जवाब देंहटाएं
  3. सराहनीय प्रयास है। आप ऐसे ही प्रयास करते रहें और आपके प्रयास सफल होते रहें। आभार।

    जवाब देंहटाएं

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...