लेबल

दिनेश ठाकुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दिनेश ठाकुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

दिनेश ठाकुर उपन्यास पोस्टर

 हिंदी उपन्यास साहित्य में रीमा भारती के जनक दिनेश ठाकुर ने अत्यंत लोकप्रियता प्राप्त की थी। 
यहाँ उपन्यास पोस्टर शृंखला में प्रस्तुत है
दिनेश ठाकुर उपन्यास पोस्टर




सोमवार, 23 मई 2022

रीमा भारती

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य में एक चर्चित लेखक रहे हैं दिनेश ठाकुर। जिनका एक अतिचर्चित पात्र रहा है रीमा भारती। 

    दिनेश ठाकुर ने अपने वास्तविक नाम प्रदीप कुमार शर्मा नाम से भी रीमा भारती शृंखला के उपन्यास लिखे हैं, लेकिन वास्तविक प्रसिद्ध इन्हें दिनेश ठाकुर के नाम से लिखे उपन्यासों से ही प्राप्त हुयी है। 
   बाद में अपने प्रसिद्ध पात्र 'रीमा भारती' के नाम से एक लेखिका भी मैदान में उतार दी थी। माना जाता है लेखिका रीमा भारती के उपन्यास के अंतिम आवरण पृष्ठ पर जो तस्वीर है वह दिनेश ठाकुर की पत्नी की है।
  वहीं दिनेश ठाकुर द्वारा रचित रीमा भारती और स्वयं लेखिका रीमा भारती द्वारा लिखित रीमा भारती के उपन्यासों‌ में जो मूल अंतर है वह है अश्लीलता का चित्रण। जहाँ दिनेश ठाकुर के उपन्यासों में एक्शन और रीमा भारती का अश्लील चित्रण होता है वहीं रीमा भारती द्वारा लिखित उपन्यासों में अश्लील का वर्णन नहीं होता। वहीं दोनों के कथानक लगभग एक जैसे ही होते हैं।

   रीमा भारती के उपन्यास

रीमा भारती के उपन्यास

1. बिच्छू
2. आग
3. रेड लाइन
4. कातिल फरार है
5. डाॅज www.sahityadesh.blogspot.com
6. बिग बाॅस
7. पीछे मौत खड़ी
8. जहर
9. ब्लैक स्टाॅन
10. गोली
11. भेड़िया
12.  मौत डरेगी मुझसे
13. डोंट टच मी
14. कौन जीता कौन हारा
15. वारंट मेरी मौत का
16. मुर्दा नम्बर 13
17. काली दुनिया का भगवान
18. तू है भ्रष्टाचार की माँ
19. कली हूँ गुलाब की
20. काला नाग
21. कंकाल तानाशाह
22. जला दूंगी आग हूँ
23. ख़तरा नम्बर वन
24. दुल्हन कब्रिस्तान की
25. काली दुनिया का भगवान
26. माटी मेरे देश की
27. यमदूत
28. भेड़िया
30.        

धीरज पॉकेट बुक्स से प्रकाशित रीमा भारती के उपन्यास
  1. हाइजैक
  2. लावा
  3. गन मशीन 
  4. सौ करोड़ की फिरौती
  5. सीज फायर

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

दिनेश ठाकुर

दिनेश ठाकुर
मूल नाम- प्रदीप कुमार शर्मा

लोकप्रिय उपन्यास साहित्य में दिनेश ठाकुर का एक विशेष नाम है। दिनेश ठाकुर का वास्तविक नाम प्रदीप कुमार शर्मा था, इन्होंने प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप ठाकुर आदि नामों से भी उपन्यास लेखन किया है, लेकिन उन्होंने जो विशेष ख्याति प्राप्त हुयी है वह है दिनेश ठाकुर नाम से लिखे इनके 'रीमा भारती' सीरीज के उपन्यासों से। इसके अतिरिक्त इन्होंने 'राहु-केतु' और 'विजय चौहान' सीरीज के भी उपन्यास लिखे हैं।

दिनेश ठाकुर
  हालांकि इन्होंने रीमा भारती सीरीज के अतिरिक्त 'विजय चौहान सीरीज' , 'राहू-केतु' सीरीज भी लिखी है।
   रीमा भारती 'भारतीय सीक्रेट सर्विस' की एक एजेंट है, जो अपने शरीर को माध्यम बना (HoneyTrap) कर अपराधी वर्ग को पकड़ती है। 
www.sahityadesh.blogspot.com
   'माँ भारती की लाड़ली किंतु उदण्ड बेटी' यह टैग लाइन रीमा भारती के उपन्यासों में मिलती है।
   हिंदी जासूसी साहित्य में वेदप्रकाश शर्मा जी के पात्र 'केशव पण्डित' के बाद अगर और किस पात्र की नकल हुयी है तो वह है रीमा भारती।
      रीमा भारती के उपन्यासों पर अश्लील का आरोप भी लगा था फिर मेरठ में एक कोर्ट केस के माध्यम से अश्लीलता पर रोक लगी थी।
रीमा भारती के उपन्यासों को हम तीन अलग-अलग रूप में देखते हैं।

  1. दिनेश ठाकुर द्वारा लिखित रीमा भारती सीरीज के उपन्यास।
  2. लेखिका रीमा भारती द्वारा लिखित 'रीमा भारती' सीरीज के उपन्यास। 

दुर्गा पॉकेट बुक्स की ट्रेड नाम 'रीमा भारती' के उपन्यास।   

दिनेश ठाकुर के उपन्यासों की सूची।

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...