लेबल

शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

उपन्यास मार्च- जुलाई 2020

नमस्ते पाठक मित्रो,
सन् 2020 'कोरोना काल' बहुत से नये उपन्यास बाजार में आये और कुछ रिप्रिंट भी। हालांकि इस समय में ebook पर उपन्यास प्रकाशित हुये और फिर हार्डकाॅपी में, कारण यह रहा की lockdown चलते प्रिटिंग का काम बंद रहा।
अब lockdown हट गया है और उपन्यास हार्डकाॅपी में आने आरम्भ हो गये हैं। हालांकि कुछ कारणों से ब्लॉग पर फरवरी बाद के नये उपन्यासों की सूचना अपडेट न हो पायी। अब आप मार्च से लेकर जुलाई तक के उपन्यासों की सूचना एक साथ यहाँ पर पढ सकते हो।

रवि पॉकेट बुक्स
1. टोपाज- कंवल शर्मा
रवि पॉकेट बुक्स से कंवल शर्मा का नवीनतम उपन्यास टोपाज 25 जुलाई 2020 को प्रकाशित हो चुका है।
कंवल जी के पाठक को इस उपन्यास का बेचैनी से इंतजार है।

2. शालीमार- जेम्स हेडल चेईज
जेम्स हेडल चेईज के उपन्यास ....का हिन्दी अनुवाद 'शालीमार' शीर्षक से हसन अल्मास ने किया है।
हसन अल्मास जी का यह प्रथम अनुवाद है।
3. गुण्डागर्दी- अनिल मोहन
अनिल मोहन जी के उपन्यास 'गुण्डागर्दी' का रिप्रिंट भी आ रहा है। यह देवराज चौहान सीरीज का उपन्यास है।


थ्रिल वर्ल्ड
             थ्रिल वर्ल्ड के तत्वाधान में संतोष पाठक जी और इकराम फरीदी जी के उपन्यास आये हैं। lockdown के चलते जो उपन्यास eBook में आये थे वे सब हार्डकाॅपी में आ रहे हैं।
1. इन साइडजाॅब- संतोष पाठक
संतोष पाठक जी का विशाल सक्सेना सीरीज उर्फ पनौती सीरीज का तृतीय उपन्यास पाठक के लिए प्रस्तुत है।

इन साईड जाॅब की एक झलक देखें
     वर्षा अवस्थी को पति की हत्या के इल्जाम में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की निगाहों में वह ओपेन ऐंड शट केस था, क्यों कि मुलजिम खुद ये कबूल कर रही थी कि वह अंजाने में रिवाल्वर का ट्रैगर दबा बैठी थी। एक तरफ पुलिस मामले को इरादतन की गई हत्या साबित करने पर तुली थी तो दूसरी तरफ मुलजिम का वकील उसे गैरइरादतन हत्या साबित करने पर जोर दे रहा था। जबकि उन सब से अलग विशाल सक्सेना उर्फ पनौती का दावा था कि इरादतन या गैरइरादतन, वर्षा अवस्थी ने कभी कोई गोली नहीं चलाई थी।

2. कैच मी इफ यू कैन- संतोष पाठक

          विशाल सक्सेना उर्फ पनौती सीरीज का यह शानदार कारनामा lockdown के चलते ebook में आयट था अब यह पाठक के लिए हार्डकाॅपी में उपलब्ध है।
इस उपन्यास पर एक पाठक की प्रतिक्रिया देखें
अद्भुत,अद्भुत,अद्भुत। थ्रिलर और सस्पेंस का अनूठा संगम। कई बार सांस उपर की उपर नीचे की नीचे रह जाती है। जासूसी साहित्य के नए बादशाह की एक और अनूठी कृति। सच पूछिए तो प्रशंसा लिखने को शब्द नहीं सूझ रहे। ग़ज़ब का उपन्यास है।
यह वास्तव में एक अविस्मरणीय रचना है।
उपन्यास समीक्षा इस लिंक पर उपलब्ध है।

3. मर्डर इन लाॅकडाउन- संतोष पाठक
यह उपन्यास लाॅकडाउन पर आधारित एक रोचक मर्डर मिस्ट्री है।
कैसे उपन्यास नायक विक्रात गोखले एक सिगरेट की लत के चलते एक कत्ल के अपराध में पकड़े जाते हैं और कैसे वह लाॅकडाउन की परिस्थितियों में अपनी इन्वेस्टिगेशन करते हैं।
यह एक एक रोचक उपन्यास है।
उपन्यास समीक्षा - मर्डर इन लाॅक डाउन- संतोष पाठक

3. द साइलेंट मर्डर- संतोष पाठक
Lockdown में अगर किसी लेखक ने कम‌ समय में अधिक उपन्यास लिखे तो वह नाम है संतोष पाठक जी का।
द साइलेंट मर्डर एक रोचक मर्डर मिस्ट्री है।

4. अवैध- एम. इकराम फरीदी

हर बार नये कथानक पर उपन्यास लिखने वाले एक. इकराम फरीदी जी का अवैध उपन्यास भी खूब चर्चा में रहा।
यह उपन्यास पहले ebook में प्रकाशित हुआ था। यह एक शृंखलाबंद्ध उपन्यास है जिसके भाग निम्न हैं।
1. अवैध
(समीक्षा - अवैध- इकराम फरीदी
2. जुर्म का ओवरटेक
3. अनंत


बुक कैफे
बुक कैफे अपने अच्छे गेटअप और उच्च मूल्य के कारण जाना जाता है। बुक कैफे से नये और रिप्रिंट निरंतर आ रहे हैं।
1. फंस जाओ मेरे लिए- अमित खान
    तुम मरोगी मेरे हाथों- अमित खान

     औरत कभी उधार नहीं रखती। मोहब्बत, इज्ज़त, नफ़रत, वफ़ा, सब दोगुना करके लौटाती है । ऐसी ही रीटा सान्याल थी। वह जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही खतरनाक भी। अपनी माँ की तबाह हो चुकी ज़िन्दगी का बदला लेने के लिए उसने एक ऐसी मर्डर प्लानिंग रच डाली कि सब चौंक उठे।

‘नाइट क्लब’ और ‘मैडम नताशा का प्रेमी’ की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद ‘अमित खान’ की लोह-लेखनी से निकले 2 और सुपरहिट थ्रिलर- ‘फँस जाओ मेरे लिये’ और ‘तुम मरोगी मेरे हाथों’। दोनों उपन्यास अब एक साथ।
वह 2 बेहद शानदार थ्रिलर, जिन्हें आप बारम्बार पढना चाहेंगे।
2. वारलाॅक- विक्रम ई. दीवान   
       हाॅरर श्रेणी के इस चर्चित उपन्यास का हिन्दी अनुवाद बुक कैफे से आ रहा है।
यह अपनी तरह का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला उपन्यास है।
3. गेम- अनिल मोहन
अनिल मोहन जी के रिप्रिंट निरंतर विभिन्न प्रकाशन संस्थानों से आ रहे हैं।
गेम एक तेज रफ्तार उपन्यास है।


सूरज पॉकेट बुक्स 


1. कानून की आँख- परशुराम (रिप्रिंट)
        अगर कोई क़त्ल हो जाये पर उसका न्याय मांगने वाला कोई न हो तो कानून क्या करेगा?
अगर कोई अपराधी गवाहों को अदालत तक पहुंचने न दे तो कानून उसे कैसे सजा देगा?
अगर समाज के इज्जतदार लोग जरायम में लिप्त हों, जिनके खिलाफ कहीं कोई सबूत न हो, जिनके बलबूतों पर चुनाव जीते जाते हों, क्या ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कानून से इंसाफ मांग सकता है?

2. बाज़ -परशुराम शर्मा
       - बाज़ यानी विनाश, मासूम-सा एक नौजवान जो मुहब्बत की जंग हारने के बाद कातिलों की रणभूमि में कूद पड़ा । विनाश, मार्शल आर्ट के मास्टर शाईतैन का शाहकार था, बाबा चन्दन ने उसे बचपन से योग और पहलवानी की दीक्षा दी थी और बहराम उसे राष्ट्र की संपत्ति बनाकर “बाज़ीगर” का खिताब देने के लिये तैयार था । जादूगर लेखक परशुराम शर्मा का एक अतिरोमांचक किरदार जिसके सोचने, लड़ने और अपने दुश्मन को धूल चटाने के अंदाज पर आप स्तब्ध रह जाएंगे।
  
3. हेरोइन - एस सी बेदी
        एक ऐसा गैंग हेरोइन के नशे से युवा पीढ़ी को बर्बाद कर देश को कमजोर बनाना चाहता था। उस गैंग को तबाह करने के लिए उतरे राजन, इकबाल, सलमा, शोभा, मोहिनी व देवदत्त। 1500 के करीब बाल उपन्यास लिखने वाले राजन-इकबाल के जन्मदाता एस. सी. बेदी द्वारा लिखित अंतिम उपन्यास।

4. खाकी से गद्दारी - अनिल मोहन
- खाकी पहनकर, इंस्पेक्टर सूरजभान यादव बनकर, देवराज चौहान जेल मे खतरनाक आतंकवादी जब्बार मलिक तक जा पहुंचा, फिर…देवराज चौहान सीरीज़ का विस्फोटक उपन्यास

5. आखिरी मिशन - शुभानन्द
- साजिशों के मकड़जाल में गिरफ्त हिंदुस्तान जिसे युद्ध की आग से बचाने के लिये अब ज़रूरत थी उन जासूसों की जो अपनी जान की बाज़ी लगा इस जाल को तार-तार कर दें। क्या वे सफल हो पाएंगे ? या ये होगा उनका…आखिरी मिशन ? युरोप से साउथ ईस्ट एशिया और हिन्द महासागर के गर्भ तक फैली रहस्य, रोमांच और एक्शन से भरपूर एक अनोखी दास्तान।

6. 11:59 - मिथिलेश गुप्ता (समीक्षा)
- कहते हैं कि एक भयानक दुर्घटना कई जिंदगियां बदल देती है। उस रात हम लोगों के साथ भी वैसा ही कुछ हुआ। घड़ी की बढ़ती सुईयों के साथ जब साक्षात मौत हमारे सिर मंडराने लगी, बचपन से सुने सारे डरावने किस्से हमारी आंखों के सामने घूमने लगे।
    यह हाॅरर श्रेणी का रोचक सिक्विल उपन्यास है।

7. रोड ट्रिप -देवेन्द्र पाण्डेय

- तीन अनजाने जो मित्र बने। पहली मुलाकात और पहली ही मुलाकात में रोड ट्रिप की योजना, तीन यात्राएं, तीन पड़ाव, तीन कहानियां, लेकिन मंजिल एक। जिंदगी की परेशानियों और उलझनों से जूझ रहे तीन अनजाने दुनिया जहान को भुला कर एक अनोखे सफर पर निकल पड़े, एक ऐसे अनुभव के लिए जिसने उन्हें बदल कर रख दिया। यात्रा जो मुम्बई के मैदानों से आरम्भ होकर उत्तराखंड की बर्फीली चोटियों तक पहुंच जाती है, जहां उनका सामना उनकी नियति से होता है। नियति जो जीवन मरन से परे जाकर उनके अस्तित्व को ही बदल कर रख देती है। रास्तों में मंजिल खोजने की कहानी।

8. किस्मत का खेल -अनुराग कुमार जीनियस

अनराग जी का यह तृतीय उपन्यास है।
- निहाल चक्रवर्ती एक सफल युवा बिजनेसमैन था। वर्क इज वर्शिप उसकी जिंदगी का वो पैमाना था जिससे उसने अपनी अब तक की मुकम्मल जिंदगी को हमेशा मापा था। भगवान, किस्मत जैसी चीजों को वह वाहियात मानता था। एक दिन वह एक फकीर से जा टकराया जिसने उसके बारे में कुछ अजीबोगरीब भविष्यवाणियां की जिसे सुनकर निहाल ने ठहाका लगाया। पर बाद में उस फकीर की भविष्यवणियां एक एक करके सच साबित होती गईं।

9. दौलत का खेल -जेम्स हेडली चेइज़

           हिन्दी अनुवाद
- जोई लक और उसकी बेटी सिंडी की ज़िंदगी छोटे-मोटे अपराधों के सहारे कट रही थी । मयामी से भागे पेशेवर मुजरिम विन पिन्ना के साथ जुड़ने से उनके हौसले बढ़े और उन्होंने चर्चित अभिनेता डॉन एलियट का अपहरण कर लिया । पर एलियट के पास उनके लिये दौलत का एक बड़ा खेल खेलने का ऑफर था।


शब्दगाथा
रमाकंत मिश्र और सब्बा खान जी के संयुक्त प्रकाशन से प्रथम चरण में बहुत अच्छे उपन्यास आये हैं।

1. महासमर- रमाकांत मिश्र, सब्बा खान
दो भागों में विस्तृत इस महागाथा का प्रथम भाग सूरज पॉकेट बुक्स से आया था और अब द्वितीय भाग शब्दागाथा से आया है‌
यह उपन्यास लोकप्रिय साहित्य में अपनी विशिष्टता के चलते बहुत लोकप्रिय हुआ।
अमेजन लिंक- महासमर

2. अवंतिका- चन्द्रप्रकाश पाण्डेय

पाण्डेय जी की अपनी एक विशेष शैली है। यह चन्द प्रकाश जी का उपन्यास ebook के रूप में बहुत लोकप्रिय हुआ था और इसी के चलते यह हार्डकाॅपी में आ रहा है।
एक अविस्मरणीय रोचक उपन्यास।
अमेजन लिंक- अवंतिका

   ब्लॉग साहित्य देश की तरफ से जुलाई 2020 तक के उपन्यासों का विवरण देखे का एक अल्प प्रयास है। इस प्रयास में कुछ उपन्यास हमारी दृष्टि से चूक भी सकते हैं और कुछ का विवरण दोबारा भी आ सकता है। 
     अगर कुछ उपन्यास अभी भी रह गये हो तो पाठक मित्र आप सूचित कीजिएगा।
धन्यवाद
साहित्य देश
- sahityadesh@gmail.com



2 टिप्‍पणियां:

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...