लेबल

रविवार, 25 अक्टूबर 2020

नये उपन्यास- 2020

 लोकप्रिय साहित्य के लिए यह हर्ष का विषय है की अपने समय की चर्चित मासिक पत्रिका 'नीलम जासूस कार्यालय' पुनः प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय हो रही है। 

   नीलम जासूस के अंतर्गत वेदप्रकाश काम्बोज जी के सात उपन्यास पुनः प्रकाशित हो रहे हैं।

प्रकाशक महोदय लिखते हैं-

आज के दिन मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है की आप के प्रिय लेखक श्री वेद प्रकाश काम्बोजजी के 7 उपन्यास नीलम जासूस कार्यालय द्वारा शीघ्र ही प्रकाशित किये जा रहे हैं।

1.  बदमाशों की बस्ती
2.  देवता का हार
3.  अनोखा कैदी
4.  अलफांसे
5.  विजय पाकिस्तानी कैद में
6.  विद्रोह की आग
7.  चीते की आँख



शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020

कृष्ण मेहता

 नाम- कृष्ण मेहता

लोकप्रिय साहित्य का गढ इलाहाबाद होता था। इसके बाद दिल्ली और मेरठ केन्द्र बने।

     हिन्दी लोकप्रिय साहित्य में कुछ अन्य जगहों से भी जासूसी पत्र- पत्रिकाएं प्रकाशित होती रही हैं। गुजरात, आगरा और मुंबई इत्यादि से।

     बुद्धिमान प्रकाशन भी मुंबई से प्रकाशित होने वाली एक पत्रिका थी। इसमें कृष्ण मेहता जी का उपन्यास प्रकाशित हुआ था।

कृष्ण मेहता के उपन्यास

1. मौत का घण्टा


 

शहजादा तबस्सुम

 नाम- शहजादा तबस्सुम

दिल्ली से प्रकाशित होने वाली पत्रिका 'नीलम जासूस' का लोकप्रिय साहित्य में विशेष स्थान रहा है। इस पत्रिका के सम्पादक थे 'सत्यपाल वार्ष्ण्य (BA.) प्रभाकर' और सलाहकार थे -बनवारी लाल सादा RMP.

 वेदप्रकाश काम्बोज जी के उपन्यास भी यहीं से प्रकाशित होते रहे हैं।

   इसी पत्रिका से एक लेखक शहजादा तबस्सुम का उपन्यास प्रकाशित हुआ था। 

  हालांकि लेखक शहजादा तबस्सुम का नाम कभी चर्चा में नहीं रहा ।

शहजादा तबस्सुम के उपन्यास

1. कोहतूर की चोरी - नवम्बर 1959




पुरुषोत्तम दत्त

 नाम- श्री पुरुषोत्तम दत्त

इलाहाबाद लोकप्रिय साहित्य का केन्द्र रहा है और यह लोकप्रिय साहित्य का वह दौर था जब उपन्यास पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित होते थे। 

   इस दौर की अच्छी बात यह थी कि पत्रिका पर प्रकाशन वर्ष होता था। बाद में जब पत्रिकाएं बंद हुयी और उपन्यास स्वयं के कलेवर में प्रकाशित होने लगे तो प्रकाशन वर्ष लिखना भी लगभग ने बंद कर दिया। इसका एक कारण यह था कि वर्ष लिखने से उपन्यास के नये पुराने होने का पता चलता था।

    इलाहाबाद का एक प्रकाशन था 'प्रेमी जासूस कार्यालय-इलाहाबाद'  और पत्रिका थी 'जासूसी कहानी' उसी से श्री पुरुषोत्तम दत्त जी का उपन्यास प्रकाशित हुआ था।


श्री पुरुषोत्तम दत्त जी के उपन्यास

1. शांति भवन- मई 1958




शम्भुप्रसाद जैन

 नाम- शम्भुप्रसाद जैन

इलाहाबाद के प्रकाशन 'जेबी जासूस व आशा पब्लिकेशन' के अन्तर्गत एक मासिक पत्रिका का प्रकाशन होता था। उसी पत्रिका में शम्भुप्रसाद जी का उपन्यास प्रकाशित हुआ था। इसके संपादक रामचंद्र त्रिपाठी थे। 

 शम्भुप्रसाद जैन (B.A.) 'अशोक' के उपन्यास

1. मौत की छांव - 




रामप्रकाश सक्सेना

 नाम- रामप्रकाश सक्सेना

 लोकप्रिय साहित्य वह दौर जब इसका केन्द्र इलाहाबाद होता था और उपन्यास पत्रिका में छपा करते थे। उस दौर की एक पत्रिका थी-बुद्धिमान प्रकाशन, इलाहाबाद।

     बुद्धिमान पत्रिका में रामप्रकाश सक्सेना (B.A., LLB) के उपन्यास प्रकाशन की जानकारी प्राप्त हुयी है। इस पत्रिका के संपादक श्री वेदप्रकाश कंवल थे।


रामप्रकाश सक्सेना के उपन्यास

1. मुर्दे की हत्या - दिसंबर-1951



बुधवार, 21 अक्टूबर 2020

रमेश चन्द्र गुप्त 'चन्द्रेश'

 नाम- रमेश चन्द्र गुप्त 'चन्द्रेश'

 लोकप्रिय साहित्य के जगमगाते सितारे कम मंद हुये और कब समय के चक्कर में खो गये हमें पता भी न चला। लोकप्रिय साहित्य की सबसे बड़ी कम रही वह है इस साहित्य का संरक्षण न होना। 

   संरक्षण न होने से कभी पता ही न चला किस लेखक ने कब और कितना लिखा। न तो उनके उपन्यासों का पता और न उपन्यासकारों का। लेकिन प्रतिभा कभी छुपी नहीं रहती देर-सवेर कुछ अच्छे लेखकों के विषय में जानकारी प्राप्त हो ही जाती है लेकिन कभी-कभी यह जानकारी इतनी देरी से प्राप्त होती है कि हम अफसोस करने के अतिरिक्त कुछ नहीं कर सकते।

रमेशचन्द्र गुप्त 'चन्द्रेश'
रमेशचन्द्र गुप्त 'चन्द्रेश'

   आदरणीय वेदप्रकाश काम्बोज जी एक लेखक का कई बार जिक्र करते हैं वह लेखक हैं - रमेश चन्द्र गुप्त 'चन्द्रेश'।

श्री नारद जी

नाम- श्री नारद जी

उपन्यासकार श्री नारद जी के विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। एक उपन्यास के आधार पर यहाँ कुछ जानकारी अपडेट की जा रही है।


श्री नारद जी के उपन्यास

1. शरीफ हत्यारा (जासूसी डायरी, इलाहाबाद)

 





सुरेन्द्र इलाहाबादी

 नाम- सुरेन्द्र इलाहाबादी

लोकप्रिय उपन्यास साहित्य का वह दौर जब इलाहाबाद उपन्यास साहित्य का केन्द्र हुआ करता था। इलाहाबाद का पुष्पी प्रकाशन प्रसिद्ध था। 

इसी प्रकाशन से एक लेखक थे- सुरेन्द्र इलाहाबादी ।

अप्राप्य जानकारी अनुसार इनका समय 1975 के आसपास का है। इनके उपन्यासों का नायक कोई 'मेजर' है।

  सुरेन्द्र इलाहाबादी के विषय में जानकारी अपर्याप्त है। 

सुरेन्द्र इलाहाबादी के उपन्यास

  1. खून की‌ नदियाँ
  2. मौत का बुलावा
  3. खून के प्यासे  www.Sahityadesh.blogspot.com
  4. काली ऐनक
  5. आधा मर्द, आधी औरत
  6. डरावनी सिसकियां
  7. हत्यारों का जाल
  8. लटकती लाश 



राम भारती

 नाम- राम भारती








    

   लोकप्रिय साहित्य के एक सितारे राम भारती जी की जानकारी प्राप्त हुयी है। हालांकि यह वास्तविक लेखक हैं या fake writer यह कहना संभव नहीं। फिर भी लोकप्रिय साहित्य में श्री वृद्धि करने के लिए धन्यवाद।

   राज भारती के बाद राम भारती नया नाम है।


राम भारती के उपन्यास

1. कैबरे डांसर की हत्या (अनिल पॉकेट बुक्स, मेरठ)





Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...