लेबल

प्रकाश भारती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रकाश भारती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 19 जनवरी 2022

इंतकाम - प्रकाश भारती

प्रशांत सीरीज का पहला उपन्यास

इन्तकामप्रकाश भारती (उपन्यास अंश)
कॉपीराइट © 1986 प्रकाश भारती द्वारा
ISBN 978-93-85898-87-7

       औसत दर्जे की उस चाय की दुकान में पहुंचना मेरी मजबूरी थी।
उस रोज शनिवार था और उस वक्त रात के बारह बज चुके थे। लम्बी कार ड्राइविंग, थकान, सुस्ती और ऊपर से अकेलेपन की बोरियत। इन सबकी वजह से मेरी हालत खस्ता थी। बार–बार उबासियां आ रही थीं ! आंखें रह–रहकर मुंदने लगती थीं। मेरी तकदीर अच्छी थी कि रास्ते में एक्सीडेंट नहीं हुआ और करीमगंज से विशालगढ़ मैं सहीसलामत पहुंच गया था।
लेकिन अपने फ्लैट तक पहुंचने में अभी कम से कम आधा घंटा और लगना था। और अब शहरी सीमा में क्योंकि यातायात अपेक्षाकृत बढ़ता जा रहा था इसलिए और ज्यादा रिस्क लेना खतरनाक था। अपनी थकान और सुस्ती से वक्ती तौर पर कुछ निजात पाने के लिए मुझे कड़क चाय या स्ट्रांग कॉफी की जरूरत महसूस होने लगी। 

धीरे–धीरे मेरी वो जरूरत जोरदार तलब में बदलती चली गई ।
आखिरकार, एम्बेसेडर साइड में पार्क करके मजबूरन मुझे उस दुकान में, जिस पर ग्लोरी रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा था, जाना पड़ा ।
मामूली शक्ल–सूरत और लिबास वाले तीन आदमी वहां मौजूद थे । उनमें से, एक मेज पर बैठे, दो आदमी ब्रेड स्लाइस और आमलेट खाते हुए चाय सुड़क रहे थे । अलग बैठा तीसरा आदमी चाय के गिलास में रस्क भिगो–भिगोकर खा रहा था ।
एक नौकर सिंक के पास खड़ा गिलास, प्लेटें, प्याले वगैरा धो रहा था । और दूसरा जिस ढंग से चीजें समेट रहा था उससे जाहिर था कि दुकान बंद होने में ज्यादा देर नहीं थी। 

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

हिंदी साहित्य और जासूसी उपन्यास – गोविंद सिंह

 हिंदी साहित्य और जासूसी उपन्यास – गोविंद सिंह

 हिंदी में जासूसी साहित्य को वह प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं है, जो पाश्चात्य जगत में इस प्रकार के साहित्य को प्राप्त है। हिंदी में अब तक एक लाख से अधिक प्रकार के जासूसी उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं, पर इसके बावजूद हिंदी साहित्य के इतिहास में कोई उनका नाम लेवा नहीं है।....आखिर इसका कारण क्या है? 

हिंदी साहित्य और जासूसी उपन्यास – गोविंद सिंह
        संसार में ऐसा कोई मनुष्य नहीं है,  जिसने अपने बचपन में किस्से-कहानियां न सुनी हो। जन्म से ही मानव- स्वभाव कथा प्रिय है। रहस्य-रोमांच से परिपूर्ण किस्से उसे अच्छे लगते हैं। एक जमाना था, जब गाँव की चौपाल में एकत्रित जनसमूह को किस्सागो कहानियां सुनाया करते थे। वह लोगों का मनोरंजन करने के साथ अपनी जीविका का भी उपार्जन करते थे। राजाओं, महाराजाओं, नवाबों ने भी अपने दरबार में किस्सा सुनाने वालों को रख छोड़ा था। ऐसे ही किस्सागो लोगों के द्वारा  सुनाये गये किस्से आज भी  'अलिफ लैला, चहारदरवेश, हातिमताई, छबीली भटियारिन, बुलाकी नाई और गंगाराम पटेल' आदि के रूप में हमारे लोक साहित्य में उपलब्ध हैं। प्राचीन काल में मनोंरजन के साथ-साथ शिक्षाप्रद किस्से भी बनाये गये।  इनमें 'पंचतंत्र,हितोपदेश' आदि प्रमुख हैं। उन दिनों कई-कई दिनों तक चलने वाले किस्से भी सुनाये जाते थे। 'सहस्त्र रजनी चरित' एक हजार रातों के किस्सों का संग्रह है। 

सोमवार, 1 मई 2017

प्रकाश भारती

नाम- प्रकाश भारती
निवासी- दिल्ली
दिल्ली निवासी प्रकाश भारती एक जासूसी उपन्यासकार है। इनके उपन्यास उस दौर के उपन्यास हैं जब जासूसी उपन्यासों का सुनहरा दौर था। जासूसी उपन्यासकार होते हुए भी इनकी एक अलग पहचान थी, वह थी, इनकी कहानी का अलग होना।
जैसे इनका उपन्यास 'आठवां अजूबा' एक लङके की मानसिक योग्यता पर आधारित था, 'असली-नकली' आधुनिक पेंटिंग की स्मग्लिंग पर, 'स्लीपिंग पिल्स' एक मानसिक रोग से ग्रस्त लङकी की कहानी है, 'हिटमैन' और 'लास्ट हिट' नामक उपन्यास D.E.A. नामक संस्था के दो एजेंटों की आपसी खूनी दास्तान है।
इनका प्रसिद्ध पात्र अजय था जो की एक थंडर नामक समाचार पत्र का संवाददाता है और जासूसी भी करता है, इसके अलावा इनका दूसरा विशेष पात्र विक्रम खन्ना है। प्रशांत सीरीज के भी कुछ उपन्यास हैं।।
अजय सीरीज की उपन्यास काली डायरी इनका प्रसिद्ध उपन्यास है।
प्रकाश भारती के उपन्यास
1. अनोखी हत्या
2. सीक्रेट एजेंट
3. नकली चोरी
4. कत्ल की कीमत
5. कोल्ड ब्लड मर्डर
6. स्मग्लिंग रिंग
7. जुर्म का तजुर्बा
8. पांचवां शिकार
9. आठवाँ अजूबा
10. डायमंड राॅबरी
11. परफैक्ट क्राइम-1996, अजय सीरीज
12. खून का खेल
13. मौत की शतरंज
14. मौत का अंदाज (प्रथम भाग)
15. हार-जीत (द्वितीय भाग)
16. कत्ल का मकसद
17. खूनी कारनामा
18. असली-नकली
19. हत्यारे की वापसी
20. मर्डर प्लान- 1998
21. हत्या का नाटक
22. तीन खून (पूर्व नाम- ट्रिपल मर्डर)
23. टाॅप सीक्रेट
24. चांडाल चौकङी
25. फुलप्रूफ प्लान (अन्य नाम- गहरी सााजश)
25. मोस्ट वांटेड -(प्रथम भाग)
26. सेक्स किलर (द्वितीय भाग)
27. लाश की वापसी .
28. प्राईम टारगेट
29. जिंदा लाश
30. खूनी कौन
31. चालबाज
32. मौत का साया
33. हिट मैन (प्रथम भाग)
34. लास्ट हिट (2001) (द्वितीय भाग) 

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...