लेबल

सोमवार, 19 जून 2023

हरविंदर - उपन्यास सूची

नाम - हरविंदर
श्रेणी- सामाजिक उपन्यासकार
लोकप्रिय उपन्यासकारों की सूची में एक और नाम शामिल हुआ हैऔर वह नाम है हरविंदर।
हरविंदर उपन्यास harvinder novel
  
हरविंदर के उपन्यास
1. अहसास - (सितंबर- 1977) प्रथम सामाजिक उपन्यास
2. चुभन
3. सिंदूर की लाली
4. मासूम
5. बदलते चेहरे
6. महक
7. बस और नहीं
8. अहसास
9. अधूरा इंसान (क्रमांक 01-09 तक विजय पॉकेट बुक्स, दिल्ली से प्रकाशित)
10. आवारा लहू
11. दुल्हन एक रात की (क्रमांक 10 से 11तक, दुर्गा पॉकेट बुक्स, मेरठ से प्रकाशित)

12. बुजदिल
लेखक हरविंदर के विषय में किसी सज्जन के पास कोई भी जानकारी उपलब्ध हो तो हमसे संपर्क करें
Email- Sahityadesh@gmail.com


प्रसिद्ध उपन्यासकार योगेश मित्तल जी के हरविंदर के विषय में विचार-
                हरविन्दर बहुत प्यारे इंसान हैं। विजय पॉकेट बुक्स में अनेक बार मिला हूँ। बहुत ज्यादा बातें कभी भी नहीं हुईं, क्योंकि आरम्भ के दिनों में हरविन्दर कुछ मितभाषी भी थे। या हर एक से न खुलते रहे हों। लेकिन जब भी जितनी भी बात हुई - हमेशा बहुत अच्छा लगा। पहले लुधियाना, फिर डलहौज़ी रहे। तब मोबाइल नहीं हुआ करते थे। लैंडलाइन भी हर एक के यहां नहीं होते थे, इसलिए हम टच में नहीं रहे। अपने बारे में खुद हरविन्दर ही सबसे बेहतर बता सकेंगे। मैं तो  इतना जानता हूँ कि विजय पॉकेट बुक्स के स्वामी हरविन्दर के बारे में बड़े ऊँचे ख्यालात रखते थे। उनका विचार था कि हरविन्दर दिल्ली रहने लगे तो राजहंस से भी आगे निकल जाएगा। राज भारती और यशपाल वालिया भी हरविन्दर से एक दिन तहलका मचाने की उम्मीद रखते थे।        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...