लेबल

बुधवार, 8 सितंबर 2021

नये उपन्यास-2021

कुछ नये और रिप्रिंट उपन्यासों की सूचना

साहित्य देश के समस्त पाठकों को नमस्कार।
एक बार हम पुनः उपस्थित हैं, आपके लिए कुछ उपन्यासों की सूचना लेकर।
1. माय फर्स्ट मर्डर केस- जयदेव चावरिया

    प्रकाशक- सूरज पॉकेट बुक्स
    मूल्य -220, 160₹

यह एक जासूसी उपन्यास है। इसी उपन्यास के साथ उपन्यास साहित्य में एक लेखक का पदार्पण हो रहा है।
   जयदेव चावरिया इस से पूर्व कुछ सोशल साइटों पर लिखते रहें है, पर उपन्यास के रूप में यह उनका प्रथम‌ प्रयास है।


जूलरी शॉप के मालिक अशोक नंदा को एक रात किसी ने वक़्त से पहले परलोक पहुंचा दिया। पुलिस को पक्का शक था कि खून उसके दोनों बेटो में से किसी एक ने ही किया है । फिर कहानी में दखल होता है ऐसे जासूस का जिसका अशोक नंदा मर्डर केस पहला मर्डर केस था। जिसने जासूस को यह केस सौंपा उसे खुद यकीन नहीं था कि वह यह केस हल कर पायेगा।

अशोक नंदा का खून किसने किया ? क्या पुलिस कातिल को पकड़ पाई ? क्या जासूस अपना पहला मर्डर केस हल कर सका ? या यह केस उसका आखिरी केस साबित हुआ ?
एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री जिसमें आप उलझकर रह जायेंगे।

 Order Link- माय फर्स्ट मर्डर केस- जयदेव चावरिया


2. कंकाल टाइगर- परशुराम शर्मा
    प्रकाशक- सूरज पॉकेट बुक्स
     श्रेणी- हाॅरर
     मूल्य- 350,  270₹
       परशुराम शर्मा जी का यह नवीनतम हाॅरर उपन्यास है।

तीसरे विश्वयुद्ध में दो सेनायें आमने-सामने हैं।

एक तरफ संसार की नंगी हो चुकी भौतिक आयाम की सभ्यता है, जिसके पास परमाणु बम है, हाइड्रोजन बम है, अंतरिक्ष तक को भेदने वाली मिसाइलें हैं, केमिकल हथियार हैं, जैविक शस्त्र हैं, खौफनाक गर्जन करते, उड़ते हुए विमान हैं। तोपों के दहाने हैं, सागर की मारक-परमाणु युक्त सबमरीन हैं, जंगी समुद्री बोटें हैं।
दूसरी तरफ फोर्थ डायमेंशन का नायक ‘कंकाल टाइगर’ है, जिसके पास प्रेत सेना है। वितल लोक (पाताल) की असीम शक्ति कालका है।
कलयुग की अंतिम हाहाकारी समर में धमाकों से गूँजते शहर, टुकड़ों-टुकड़ों में बिखरती महाशक्तियाँ, भौतिक ऐश्वर्य के अंत के बीच कौन हैं वो खुशनसीब नौ लाख इंसान, जो फिर से एक नए युग का आगाज करेंगे और धरती वैसी ही होगी जैसी लाखों-करोड़ों वर्ष पहले थी?
जादूगर लेखक परशुराम शर्मा की कल्पना से उठता एक तूफान…
कंकाल टाइगर।

Order link- कंकाल टाइगर- परशुराम शर्मा 

3. अगिया बेताल का बेटा- परशुराम शर्मा
      प्रकाशक- सूरज पॉकेट बुक्स
      श्रेणी- हाॅरर, रिप्रिंट
     मूल्य- 200, 150₹
  अगर आपने परशुराम शर्मा जी का बहु चर्चित उपन्यास 'अगिया बेताल' पढा है तो आपको पता होगा वहाँ उपन्यास के अंत में 'अगिया बेताल' के पुत्र का वर्णन भी था। 


यह आग धरती पर दौड़ती है, आकाश में उड़ती है, धरती में समा जाती है और इसका वजूद इंसानी रूप है परंतु इसे मनुष्य साधारण दृष्टि से नहीं देख सकता जबकि इनका पूरा साम्राज्य इसी धरती पर है जो अदृश्य हैं, जैसे हवा है पर अदृश्य है । यदि बेतालों के इस संसार में उतरना है तो जान हथेली पर रखकर जाना होगा। यह अगिया बेताल की खौफ़नाक दुनिया है।

‘अगिया बेताल’ में आपने पढ़ी एक डॉक्टर के तांत्रिक बनने की कहानी। अब जानते हैं कि अगिया बेताल के इंसान से जन्मे बेटे के कारनामे कैसे थे। 

यह उपन्यास 'अगिया बेताल' का सिक्वल है।

4. बसंती चोला- परशुराम शर्मा
    प्रकाशक- सूरज पॉकेट बुक्स, पृष्ठ- 464
     मूल्य - 590 , 460
     एक्शन हीरो बाजीगर उर्फ विनाश का विशेषांक. 

आइसफोर्ट की किलिंग मशीन ‘बाजीगर’ वह अमोघ शस्त्र है जो शस्त्र नहीं उठाता, 440 वोल्ट से भी शक्तिशाली पॉवर से वार करता है। उसका नाम सुनते ही बड़े-से-बड़े मुजरिम की रूह फना हो जाती है। ‘बसंती चोला’ उसकी अब तक लड़ी गयी सबसे खौफनाक जंग है। बाजीगर की किलिंग जर्नी ‘बाज’ उपन्यास से हुई। इस बार वह शांजो कबीले की आखिरी जंग में उतरता है और लाशों के अम्बार लग जाते हैं। बाजीगर इन्सानियत के दुश्मनों का महाकाल है। मार्शल आर्ट्स के बड़े-बड़े दिग्गज महारथियों के सामने बाजीगर, अर्जुन की तरह इस महाभारत में उतरता है। उसके सारथी कृष्ण नहीं हैं । बस एक विचार है, उसके गुरु शाईतैन की मौत का विचार। कौरवों की शक्ल में दुनिया के बेरहम कातिलों की फौज है, यहाँ गांडीव नहीं है, हाथों में बारूद है, जिस्म मिसाइल है और खुद बाजीगर परमाणु बम से भी अधिक विनाशकारी है।


5.  मुर्दे की जान खतरे में- अनुराग कुमार जीनियस
      प्रकाशक-   सूरज पॉकेट बुक्स
      मूल्य- 320, 220₹
     अनुराग कुमार जीनियस का नवीनतम थ्रिलर उपन्यास. 

मुबारक सिंह शहर का एक मशहूर बिजनेसमैन था जो अपने दोस्त इकबाल के साथ पार्टनरशिप में एक फाइव स्टार होटल चलाता था। सब कुछ अच्छा चल रहा था पर एक सपना था जिसने मुबारक सिंह को परेशान कर रखा था। सपने में उसे एक भयानक शक्ल वाला मुर्दा दिखता था और उस मुर्दे ने ही उसकी रातों की नींद दिन का चैन खराब कर दिया था। पर वह यह सोचकर तसल्ली कर लेता था कि वह महज सपना ही था। मगर एक रात उसका सपना सच हो गया। वह भयानक शक्ल वाला मुर्दा उसके सामने आ खड़ा हुआ।

      सूरज पॉकेट बुक्स की सभी किताबों का वितरण आरम्भ 13 सितंबर 2021 से होगा।


6.  दौलत के दीवाने- अमित श्रीवास्तव
      प्रकाशक-    Book Cafe
     मूल्य-   199₹
Order- 9372257140

      अमित श्री वास्तव जी 'फरेब' (2017) के बाद एक लंबे अंतराल पश्चात अपने द्वितीय उपन्यास के साथ उपस्थित हुये हैं।
     यह तीनों दोस्तों की कहानी है जो दौलत के दीवाने हैं। 


7. आखिरी सड़क-   परशुराम शर्मा
    प्रकाशक-       Book Cafe
     श्रेणी-     हाॅरर
     मूल्य- 199₹
    परशुराम शर्मा जी का एक और हाॅरर उपन्यास जो Book cafe से प्रकाशित हुआ है।
Order- 9372257140


1 टिप्पणी:

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...