लेबल

रविवार, 13 अगस्त 2017

कनरल सुरेश

एक समय था जब कर्नल नाम से कई लेखक उपन्यास क्षेत्र में आये।
इसी समय एक नया नाम आया वह कर्नल न होकर कनरल था, जी हां कनरल सुरेश।
हालांकि इस लेखक के विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पायी।
ये राम, रहीम, लव, कुश, काला बादशाह और होगहू सीरिज से उपन्यास लिखते थे।

कनरल सुरेश के उपन्यास
1. धुंध की हत्या

परिवर्तन चौहान

नकल के बाजार में केशव पण्डित नाम से जो लहर चली उसमें कई प्रकाशन संस्थानों ने लाभ कमाया और अपने अपने छदम लेखक पैदा कर लिये।
परिवर्तन, परिवर्तन पण्डित और परिवर्तन चौहान। अगर और कोई परिवर्तन नाम से लेखक मिल जाये तो आश्चर्य नहीं।
 काफी समय पश्चात जाकर 'परिवर्तन चौहान' के विषय में कुछ और जानकारी प्राप्त हुयी। परिवर्तन चौहान Ghost Writer राजा पॉकेट बुक्स की देन था। राजा पॉकेट बुक्स की एक Ghost writing होती है 'भारत' के नाम से, इसी भारत के दो उपन्यास 'परिवर्तन चौहान' के नाम से प्रकाशित हुए। अर्थात् भारत का नाम बदल कर परिवर्तन चौहान कर दिया गया। यह क्यों हुआ इसकट कारण तो खैर पता नहीं। भारत के उपन्यास 'ईमान तिरंगा है' के लेखकीय में नाम परिवर्तन का वर्णन मिलता है।
मुझे कुछ पाठकों के पत्र प्राप्त हुए, जिनमें उनकी यह शिकायत थी कि आप अपना नाम 'भारत' से बदलकर 'परिवर्तन चौहान' क्यों कर दिया। उनकी शिकायत को ध्यान में रखते हुए अपने सभी पाठकों को मैं एक बात विशेष रूप से बताना चाहूंगा कि प्रस्तुत उपन्यास से पहले मेरे दो उपन्यास 'तिरंगा फहराएंगे पाकिस्तान में' व 'फंस गया परिवर्तन पाकिस्तान में' परिवर्तन चौहान के नाम से प्रकाशित हुए हैं। इनसे पहले मेरे सभी उपन्यास 'भारत' के नाम से प्रकाशित हुए थे और आगे भी मेरे सभी उपन्यास 'भारत' के नाम से ही प्रकाशित होंगे।
(उपन्यास 'ईमान तिरंगा है' के लेखकीय से।)
      उक्त कथन से स्पष्ट होता है की भारत द्वारा परिवर्तन चौहान के नाम से मात्र दो उपन्यास प्रकाशित हुए हैं, हालांकि भारत द्वारा परिवर्तन चौहान सीरिज के काफी उपन्यास लिखे गये हैं।
    भारत द्वारा लिखित उपन्यास यहाँ देखें- भारत के उपन्यास


परिवर्तन चौहान के उपन्यास
1. तिरंगा फहराएंगे पाकिस्तान में
2. फंस गया 
परिवर्तन पाकिस्तान में।

उपन्यास 'ईमान तिरंगा है' का लेखकीय पृष्ठ

गौरी पण्डित

हिंदी लोकप्रिय उपन्यास जगत में केशव पण्डित की लोकप्रियता को जितना भुनाया गया है उतना तो शायद विश्व इतिहास में भी किसी को न भुनाया गया होगा।
    वेदप्रकाश शर्मा के एक पात्र केशव पण्डित की नकल पर असंख्य केशव पण्डित नाम के लेखक पैदा हो गये और फिर तो नकल की नकल और फिर आगे भी नकल और नकल के साथ पैदा हुये पात्रों की भी नकल।
हद से आगे की Ghost Writing  करवायी इन प्रकाशन संस्थानों ने। अपने लाभ के लिए उपन्यास के बाजार को ही खत्म कर दिया।
   ऐसी ही एक Ghost writer है गौरी पण्डित। यह 'रवि पॉकेट बुक्स'की देन थी, पर थी शुद्ध छदम लेखिका। ये भी केशव पण्डित सीरिज लिखती थी।

गौरी पण्डित के उपन्यास गौरी पण्डित- रवि पॉकेट बुक्स
1. चाणक्य का बेटा
2. मुर्दा बोले कफन फाड़ के
3. 36 इंच का शैतान
4. बिना सूंड का हाथी
5. पगली मांगे पाकिस्तान
6. सब साले चोर हैं
7. अदालत लगेगी सरहद पर
 8. चैलेंज माँ के दूध का
 9. केंचुआ बनेगा नाग
10. सांप के मुँह में छछूंदर
11. आओ सजना खेले खुन-खून
12. हर गोली मौत की सहेली
13. गोली मारो आशिक को
14. चंगेज खाँ
15. पगली मांगे पाकिस्तान
.



मोना डार्लिंग

हिंदी लोकप्रिय उपन्यास जगत में Ghost Writing खूब हुयी। और एक बङी बात ये भी है की महिला उपन्यासकार के नाम से भी खूब उपन्यास आये और अधिकतर में Ghost Writing हुयी थी।
इसी प्रकार की एक छदम लेखिका थी मोना डार्लिंग।
मोना डार्लिंग नाम से बाजार में खूब उपन्यास आये थे और ये पाठक की पठन क्षमता और रुपये का दोहन भी था‌।

मोना डार्लिंग के उपन्यास
1. अंगूर का दाना

राकेश अग्रवाल

राकेश अग्रवाल के विषय में अभी तक  कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी।
इनकी उपन्यास का एक कवर चित्र मिला है, जिसके आधार पर कहा जा सकता है की ये विक्रांत, विवेक सीरिज के उपन्यास लिखते थे।

राकेश अग्रवाल के उपन्यास
1. मृत्यु चक्र

---
उक्त लेखक के विषय में  कोई भी जानकारी हो तो हमें भेजिए- 9509583944

शनिवार, 12 अगस्त 2017

गोपाल शर्मा

उपन्यासकार गोपल शर्मा के बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।

गोपाल शर्मा के उपन्यास
1. कानून कोई खिलौना नहीं ।
2. वर्दी का नशा
3. वसीयत के हत्यारे
4. आसमान से आया फरिश्ता

5. पत्थर का आदमी

6. महाराजा

7. कलयुग की दुर्गा

8. दुल्हन का कफन

9. इंसानियत का हत्यारा

10. लालच

11.  बहू का इंसाफ

12. कानून का देवता

13.विश्वासघात

14. सुहागिन बनी नागिन

15. लाल कोठी की दुल्हन

16. हत्या इंसाफ की

17. हर खेल है दौलत का

18. कानून सबूत मांगता है।

19. नकली चेहरा

20. आत्मा का प्रतिशोध

21. खूनी महल

22. इंतकाम के शोले

23. कलयुग का अर्जुन

24. इंसाफ की देवी

25. सुहागिन का कर्ज

26. कानून के खिलाड़ी

27. शैतान का बेटा

28. सात दिन का पति

29.

30.

- गोपाल शर्मा के उपन्यास पवन पॉकेट बुक्स, 4537, दाईवाङा, नई सङक, दिल्ली-06 से प्रकाशित होते थे।

 लेखक के विषय में अगर आपके पास कोई जानकारी हो तो अवश्य शेयर करें।

9509583944
Email- sahityadesh@gmail.com

गुरुवार, 3 अगस्त 2017

संतोष पाठक







लेखक-परिचय


नाम- संतोष पाठक
जन्म- 19 जुलाई 1978
माता- श्री मति उर्मिला पाठक
पिता- श्री ओमप्रकाश पाठक
दादा-  श्री ऋषि मुनि पाठक






लेखक संतोष पाठक का जन्म 19 जुलाई 1978 को, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बेटाबर खूर्द गांव के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। आपके दादा जी स्व. श्री ऋषि मुनी पाठक, बेहद नामचीन शख्सियत थे। जिन्होंने सेना में अपनी अधिकारिक नौकरी के दौरान ढेरों मैडल हासिल किए थे। लेखक ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव से पूरी की जिसके बाद वर्ष 1987 में आप अपने पिता श्री ओमप्रकाश पाठक और माता श्रीमति उर्मिला पाठक के साथ दिल्ली चले गये। जहां से आपने उच्च शिक्षा हासिल की। आपकी पहली रचना वर्ष 1998 में मशहूर हिन्दी अखबार नवभारत टाईम्स में प्रकाशित हुई, जिसके बाद आपने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2004 में आपको हिन्दी अकादमी द्वारा उत्कृष्ट लेखन के लिए पुरस्कृत किया गया। आपने सच्चे किस्से, सस्पेंस कहानियां, मनोरम कहानियां इत्यादि पत्रिकाओं तथा शैक्षिक किताबों का सालों तक सम्पादन किया है। आपने हिन्दी अखबारों के लिए न्यूज रिपोर्टिंग करने के अलावा सैकड़ों की तादाद में सत्यकथाएं, फिक्शन, कहानी संग्रह तथा उपन्यास लिखे हैं।

मनोहर कहानियां, सस्पेंश कहानियाँ जैसी पत्रिकाओं के संपादक रहे संतोष पाठक ने उपन्यास क्षेत्र में भी हाथ आजमाया था।
इनके उपन्यास जासूसी, सस्पेंश व रोमांच से भरपूर हैं।
संतोष पाठक के उपन्यास
1. अनदेखा खतरा
2. आखिरी शिकार
3. कत्ल की पहेली
4. दस जून की रात
संपर्क
Email- skpathaknovel@gmail.com
Mob No.- 8800501416

गजल- सरला रानू

गजल- सरला रानू

मुझे जिंदगी का सबब यह मिला है,
न उन्हें कुछ गिला था न हमें कुछ गिला है।
हम रास्ते के कांटें वो गुंचे बहारों के,
सोचती हूँ शायद यही प्यार का सिला है।

दिल जिनके लिए भंवर में फंसा है,
क्या उनका दिल मेरे लिए धङकता नहीं।
वह मुझको गैर समझें या भूल भी जाएं,
मैं कैसे कहूं, दिल उनके लिए तङफता नहीं।।

             - सरला रानू
C-56, 3 floor
वेस्ट नगर नगर
नई दिल्ली-08

सरला रानू

प्रसिद्ध सामाजिक उपन्यासकार रानू की धर्मपत्नी सरला रानू ने भी  उपन्यास लेखन किया था।
सरला रानू के उपन्यास

सरला रानू

सरला रानू के उपन्यास

1. आकाश गंगा
2. झूमर पायल
3. अंधेरा उजाला -1979 (हिंद पॉकेट)
4. अधूरा मिलन
5. पतझड़ के फूल -1980
6. अंतिम चिंता
7. खामोशी का जहर-1980
8. साँझ की दुल्हन
9. कदमों के चिराग
10. सिसकते किनारे
11. प्यासी घटा
12. बर्फ की देवी
13. पापी पुजारी
14. ठण्डी आग-1982
15. कुंवारी मेहंदी

अशोक कुमार शर्मा


राजस्थान निवासी अशोक कुमार शर्मा पेशे से अध्यापक हैं। बचपन से ही कहानियाँ पढने के शौकिन अशोक जी छोटी उम्र में ही लिखने लगे थे।
                इनका प्रथम 'वतन के आंसू' उपन्यास राजा पॉकेट बुक्स में लगभग 1996 ई. में Ghost लेखन के अंतर्गत 'धीरज' नाम से प्रकाशित हुआ।
             कुछ समय पश्चात मेरठ से राधा पॉकेट बुक्स ने अशोक कुमार शर्मा को स्वयं के नाम से प्रकाशित किया। अशोक कुमार शर्मा 'जगतार सिंह जग्गा' सीरिज के उपन्यास लिखते थे। इन्होंने कुल पांच उपन्यास लिखे हैं। कुछ व्यस्तता के चलते अशोक जी लेखन जगत से दूर हो गये।
अशोक कुमार शर्मा का स्वयं के नाम से प्रकाशित होने वाला प्रथम उपन्यास '36 करोड़ का हार' 
वर्तमान में राजस्थान के सीकर जिले में अध्यापन कार्य में व्यस्त हैं।

1. 36 करोड़ का हार (प्रथम उपन्यास)
2. मैं बेटा बंदूक का
3. फांसी मांगे बेटा कानून का
4. दिमाग का जादूगर
5. जग्गा का कानून (अंतिम उपन्यास)
6. 100 घण्टे मौत के (अप्रकाशित)




संपर्क-
अशोक कुमार शर्मा पुत्र श्री मदन लाल शर्मा
मु.पो.- रूपगढ
वाया- कौछोर
जिला- सीकर
राजस्थान- 332406
राधा पॉकेट बुक्स- मेरठ


क


Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...