नाम- विमल चटर्जी
दिल्ली निवासी जासूसी उपन्यास जगत के लेखक श्री विमल चटर्जी जिनकी लोह लेखनी ने जासूसी उपन्यासों की शैली को एक अलग पहचान दी और पाठकों के दिलो-दिमाग पर छा गये। तीन सौ से अधिक जासूसी उपन्यास लिखने के बाद ये प्रसिद्धी के उस शिखर पर पहुँच चुके थे जहां पहुँच पाना किसी भी लेखक के लिए स्वप्न होता है।
विमल चटर्जी
विमल जी का जन्म 07-07-1947 में ईस्ट बंगाल (अब बंगला देश) के फरीदपुर जिले के एक ग्राम में एक सम्पन्न परिवार में हुआ। चूंकि इनके पिता फौज में डॉक्टर थे और दिल्ली के लाल किले में कार्यरत थे, अतः इनका बचपन लाल किले में ही बीता। तत्पश्चात सन् 1961 में ये अपने परिवार सहित 2407, रघुवर पुरा न. 2 गली न. 9, गांधी नगर (यमुना पार) पूर्वी दिल्ली में आकर बस गए।
