लेबल

रविवार, 13 अगस्त 2017

विमल चटर्जी

नाम- विमल चटर्जी

      दिल्ली निवासी जासूसी उपन्यास जगत के लेखक श्री विमल चटर्जी जिनकी लोह लेखनी ने जासूसी उपन्यासों की शैली को एक अलग पहचान दी और पाठकों के दिलो-दिमाग पर छा गये। तीन सौ से अधिक जासूसी उपन्यास लिखने के बाद ये प्रसिद्धी के उस शिखर पर पहुँच चुके थे जहां पहुँच पाना किसी भी लेखक के लिए स्वप्न होता है।
विमल चटर्जी

      विमल जी का जन्म 07-07-1947 में ईस्ट बंगाल (अब बंगला देश) के फरीदपुर जिले के एक ग्राम में एक सम्पन्न परिवार में हुआ। चूंकि इनके पिता फौज में डॉक्टर थे और दिल्ली के लाल किले में कार्यरत थे, अतः इनका बचपन लाल किले में ही बीता। तत्पश्चात सन् 1961 में ये अपने परिवार सहित 2407, रघुवर पुरा न. 2 गली न. 9, गांधी नगर (यमुना पार) पूर्वी दिल्ली में आकर बस गए। 
   इन्होंने शिक्षा दिल्ली में ही प्राप्त की लेकिन किसी कारणवश इन्हें अपनी पढ़ाई B. Com. II years में छोड़ देनी पड़ी और तभी से लेखन क्षेत्र से पूरी तरह जुड़ गये।
  विभिन्न प्रकाशनों से प्रकाशित इनके उपन्यास चोट सीरीज, शोला सीरीज, डंका सीरीज, टैंजा व फोमांचू सीरीज आज भी लाजवाब हैं। उपन्यासों की दुनिया में तहलका मचाने के बाद विमल जी ने अपने देश के बाल-बांकुरों के लिए बाल उपन्यास व कॉमिक्स लिखने आरम्भ किए। इन्होंने दो सौ से अधिक बाल उपन्यास व चार सौ के लगभग कामिक्स का लेखन किया हैं । बाल उपन्यासों में राम-रहीम, दीपू-चन्दू, लम्बू-छोटू सीरीज अत्यन्त लोकप्रिय है । 
     कॉमिक्स जगत में इनका नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। कॉमिक्स में इन्होंने राम-रहीम, क्रुक बॉण्ड, महाबली आकाश, सुपर एजेन्ट राजा जानी सीरीज व महाबली शक्ति सम्राट जैसे अनूठे और प्रिय पात्रों के माध्यम से जो चित्रकथाएं लिखी है वे अविस्मरणीय व अतुलनीय हैं।
  इनके छोटे भाई अशीत चटर्जी ने इन्हीं के पात्रों को आधार बनाकर लोकप्रिय साहित्य का सृजन किया था ।
  माननीय श्री विमल चटर्जी का दिनांक 24.02.2018  को निधन हो गया। वे अपने‌ लेखन के द्वारा पाठकों के हृदय में‌ हमेशा जिंदा रहेंगे।।

यह जानकारी हमें‌ भेजी है Canada निवासी Chemical Engineer श्री अंशुमन‌ जी ने। 
आपका हार्दिक धन्यवाद।
विमल चटर्जी के उपन्यास
1. दुश्मनों के दुश्मन
1. एक सरकार की मौत
2. भेड़िये का इंतकाम (नीलम पॉकेट बुक्स)
3. प्रलय का जलजला (संगीता पॉकेट--
4. फोमांचू की तबाही
5. खून से मत खेलो
उक्त लेखक के विषय में अगर किसी पाठक को कोई भी जानकारी हो तो अवश्य शेयर करें।
- 9509583944
Email- sahityadesh@gmail.com

5 टिप्‍पणियां:

  1. Chaterji Saab ka tanja naam ka character kafi touching tha.maine inke almost sabhi novels padhe.acha likhte the.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. कुल कितने नॉवेल लिखे है इन्होने बता सकते है सर?

      हटाएं
  2. ब्लॉग पर पधारने के लिए धन्यवाद।
    इस विषय/लेखक संबंधी अगर आपके पास कोई भी जानकारी हो तो अवश्य उपलब्ध करवायें।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. इनके पात्र थे विशाल उर्फ ब्लैक टाइगर मैडम शिवानी,टेन्जा ,इत्यादि इसमें टेन्जा सबसे आकर्षक किरदार था साथ ही उसके नावेल टेन्जा का कहर टेन्जा की मौत

      हटाएं
  3. योगेश मित्तल साहेब आप को अधिक जानकारी दे सकते हैं

    जवाब देंहटाएं

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...