लेबल

मंगलवार, 12 जुलाई 2022

दिलशाद अली

नाम- दिलशाद अली
माता-  फहमीदा बेगम
पिता-  साबुद्दीन अली
जन्म-
संपर्क- 8791260233
Emai- dilshadaali@gmail.com



उपन्यास सूची
1. सिटी ऑफ इविल - मई 2021(प्रथम उपन्यास) समीक्षा

2. युगांतर - एक प्रेम कथा (सितंबर 2022)

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

साक्षात्कार- दिलशाद अली

YouTube interview 


रविवार, 10 जुलाई 2022

दिलशाद अली - साक्षात्कार

 मैं हाॅलीवुड को टक्कर देने वाले उपन्यास लिखना चाहता हूँ। 
दिलशाद अली- साक्षात्कार शृंखला- 11
    साहित्य देश की साक्षात्कार शृंखला में 'पहला उपन्यास- पहला साक्षात्कार' में इस बार प्रस्तुत है उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के निवासी युवा उपन्यासकार दिलशाद अली का साक्षात्कार।
   Flydreams Publication से सन् 2021 में प्रकाशित '
सिटी ऑफ इविल' दिलशाद अली जी का प्रथम उपन्यास है।
1. सर्वप्रथम साहित्य देश की तरफ से आपका हार्दिक स्वागत है। आपके प्रथम उपन्यास 'सिटी ऑफ इविल' के लिए शुभकामनाएं। 
साक्षात्कार  के आरम्भ में हम आपका जीवन परिचय जानना चाहेंगे।
दिलशाद अली-   सर्वप्रथम गुरप्रीत जी का बहुत-बहुत आभार, जिंहोने मुझे इंटरव्यू के लायक समझा। तत्पश्चात साहित्य देश और सभी पाठकों का हृदय से आभार, आपने मुझे एक लेखक के रूप में स्वीकार किया। आशा है आपका प्यार हमेशा यूं ही बरकरार रहेगा। हालांकि अभी तक मेरा पहला नॉवल प्रकाशित हुआ है किन्तु आपके प्यार ने मुझे नए लेखक का एहसास नहीं होने दिया। आपके प्यार की बदौलत मैं लिख रहा हूँ और लिखता रहूँगा।

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

सरोज

 नाम- सरोज

मध्य प्रदेश से एक पॉकेट बुक्स का प्रकाशन होता था जिसका नाम था -सरोज पॉकेट बुक्स।

   इसी प्रकाशन के अन्तर्गत सरोज नामक उपन्यासकार के उपन्यास प्रकाशित होते थे। हालांकि हमें अभी तक एक उपन्यास का विज्ञापन ही प्राप्त हुआ है, यह भी ज्ञात नहीं की यह उपन्यास प्रकाशित हुआ या नहीं, या इसके अतिरिक्त 'सरोज' के अन्य उपन्यास कौनसे थे।

   'सरोज पॉकेट बुक्स' से मृगेन्द्रनाथ के उपन्यास प्रकाशित हुये थे, यह विज्ञापन वहीं से मिला है।

सरोज के उपन्यास

1. सौतेला दर्द



मृगेन्द्रनाथ का परिचय -

मृगेन्द्रनाथ 


गुरुवार, 7 जुलाई 2022

आनंद सागर श्रेष्ठ

नाम - आनंद सागर श्रेष्ठ

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य में जब पत्रिका का समय था तब जासूसी साहित्य में आनंद सागर श्रेष्ठ का नाम भी सामने आता है। अभी तक उनके विषय में दो उपन्यासों के अतिरिक्त कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है।

आनंद सागर श्रेष्ठ के उपन्यास
1. खूनी गद्दार    
2. नीली आँखों के दायरे
3. नकली खूनी (फ्रेण्डस एण्ड कम्पनी, इलाहाबाद)
4. मौत हसीन है (फ्रेण्डस एण्ड कम्पनी, इलाहाबाद)

किंडल लिंक - खूनी गद्दार



Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...