लेबल

रविवार, 25 अक्तूबर 2020

नये उपन्यास- 2020

 लोकप्रिय साहित्य के लिए यह हर्ष का विषय है की अपने समय की चर्चित मासिक पत्रिका 'नीलम जासूस कार्यालय' पुनः प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय हो रही है। 

   नीलम जासूस के अंतर्गत वेदप्रकाश काम्बोज जी के सात उपन्यास पुनः प्रकाशित हो रहे हैं।

प्रकाशक महोदय लिखते हैं-

आज के दिन मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है की आप के प्रिय लेखक श्री वेद प्रकाश काम्बोजजी के 7 उपन्यास नीलम जासूस कार्यालय द्वारा शीघ्र ही प्रकाशित किये जा रहे हैं।

1.  बदमाशों की बस्ती
2.  देवता का हार
3.  अनोखा कैदी
4.  अलफांसे
5.  विजय पाकिस्तानी कैद में
6.  विद्रोह की आग
7.  चीते की आँख



शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2020

कृष्ण मेहता

 नाम- कृष्ण मेहता

लोकप्रिय साहित्य का गढ इलाहाबाद होता था। इसके बाद दिल्ली और मेरठ केन्द्र बने।

     हिन्दी लोकप्रिय साहित्य में कुछ अन्य जगहों से भी जासूसी पत्र- पत्रिकाएं प्रकाशित होती रही हैं। गुजरात, आगरा और मुंबई इत्यादि से।

     बुद्धिमान प्रकाशन भी मुंबई से प्रकाशित होने वाली एक पत्रिका थी। इसमें कृष्ण मेहता जी का उपन्यास प्रकाशित हुआ था।

कृष्ण मेहता के उपन्यास

1. मौत का घण्टा


 

शहजादा तबस्सुम

 नाम- शहजादा तबस्सुम

दिल्ली से प्रकाशित होने वाली पत्रिका 'नीलम जासूस' का लोकप्रिय साहित्य में विशेष स्थान रहा है। इस पत्रिका के सम्पादक थे 'सत्यपाल वार्ष्ण्य (BA.) प्रभाकर' और सलाहकार थे -बनवारी लाल सादा RMP.

 वेदप्रकाश काम्बोज जी के उपन्यास भी यहीं से प्रकाशित होते रहे हैं।

   इसी पत्रिका से एक लेखक शहजादा तबस्सुम का उपन्यास प्रकाशित हुआ था। 

  हालांकि लेखक शहजादा तबस्सुम का नाम कभी चर्चा में नहीं रहा ।

शहजादा तबस्सुम के उपन्यास

1. कोहतूर की चोरी - नवम्बर 1959




पुरुषोत्तम दत्त

 नाम- श्री पुरुषोत्तम दत्त

इलाहाबाद लोकप्रिय साहित्य का केन्द्र रहा है और यह लोकप्रिय साहित्य का वह दौर था जब उपन्यास पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित होते थे। 

   इस दौर की अच्छी बात यह थी कि पत्रिका पर प्रकाशन वर्ष होता था। बाद में जब पत्रिकाएं बंद हुयी और उपन्यास स्वयं के कलेवर में प्रकाशित होने लगे तो प्रकाशन वर्ष लिखना भी लगभग ने बंद कर दिया। इसका एक कारण यह था कि वर्ष लिखने से उपन्यास के नये पुराने होने का पता चलता था।

    इलाहाबाद का एक प्रकाशन था 'प्रेमी जासूस कार्यालय-इलाहाबाद'  और पत्रिका थी 'जासूसी कहानी' उसी से श्री पुरुषोत्तम दत्त जी का उपन्यास प्रकाशित हुआ था।


श्री पुरुषोत्तम दत्त जी के उपन्यास

1. शांति भवन- मई 1958




शम्भुप्रसाद जैन

 नाम- शम्भुप्रसाद जैन

इलाहाबाद के प्रकाशन 'जेबी जासूस व आशा पब्लिकेशन' के अन्तर्गत एक मासिक पत्रिका का प्रकाशन होता था। उसी पत्रिका में शम्भुप्रसाद जी का उपन्यास प्रकाशित हुआ था। इसके संपादक रामचंद्र त्रिपाठी थे। 

 शम्भुप्रसाद जैन (B.A.) 'अशोक' के उपन्यास

1. मौत की छांव - 




रामप्रकाश सक्सेना

 नाम- रामप्रकाश सक्सेना

 लोकप्रिय साहित्य वह दौर जब इसका केन्द्र इलाहाबाद होता था और उपन्यास पत्रिका में छपा करते थे। उस दौर की एक पत्रिका थी-बुद्धिमान प्रकाशन, इलाहाबाद।

     बुद्धिमान पत्रिका में रामप्रकाश सक्सेना (B.A., LLB) के उपन्यास प्रकाशन की जानकारी प्राप्त हुयी है। इस पत्रिका के संपादक श्री वेदप्रकाश कंवल थे।


रामप्रकाश सक्सेना के उपन्यास

1. मुर्दे की हत्या - दिसंबर-1951



बुधवार, 21 अक्तूबर 2020

रमेश चन्द्र गुप्त 'चन्द्रेश'

 नाम- रमेश चन्द्र गुप्त 'चन्द्रेश'

 लोकप्रिय साहित्य के जगमगाते सितारे कम मंद हुये और कब समय के चक्कर में खो गये हमें पता भी न चला। लोकप्रिय साहित्य की सबसे बड़ी कम रही वह है इस साहित्य का संरक्षण न होना। 

   संरक्षण न होने से कभी पता ही न चला किस लेखक ने कब और कितना लिखा। न तो उनके उपन्यासों का पता और न उपन्यासकारों का। लेकिन प्रतिभा कभी छुपी नहीं रहती देर-सवेर कुछ अच्छे लेखकों के विषय में जानकारी प्राप्त हो ही जाती है लेकिन कभी-कभी यह जानकारी इतनी देरी से प्राप्त होती है कि हम अफसोस करने के अतिरिक्त कुछ नहीं कर सकते।

रमेशचन्द्र गुप्त 'चन्द्रेश'
रमेशचन्द्र गुप्त 'चन्द्रेश'

   आदरणीय वेदप्रकाश काम्बोज जी एक लेखक का कई बार जिक्र करते हैं वह लेखक हैं - रमेश चन्द्र गुप्त 'चन्द्रेश'।

श्री नारद जी

नाम- श्री नारद जी

उपन्यासकार श्री नारद जी के विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। एक उपन्यास के आधार पर यहाँ कुछ जानकारी अपडेट की जा रही है।


श्री नारद जी के उपन्यास

1. शरीफ हत्यारा (जासूसी डायरी, इलाहाबाद)

 





सुरेन्द्र इलाहाबादी

 नाम- सुरेन्द्र इलाहाबादी

लोकप्रिय उपन्यास साहित्य का वह दौर जब इलाहाबाद उपन्यास साहित्य का केन्द्र हुआ करता था। इलाहाबाद का पुष्पी प्रकाशन प्रसिद्ध था। 

इसी प्रकाशन से एक लेखक थे- सुरेन्द्र इलाहाबादी ।

अप्राप्य जानकारी अनुसार इनका समय 1975 के आसपास का है। इनके उपन्यासों का नायक कोई 'मेजर' है।

  सुरेन्द्र इलाहाबादी के विषय में जानकारी अपर्याप्त है। 

सुरेन्द्र इलाहाबादी के उपन्यास

  1. खून की‌ नदियाँ
  2. मौत का बुलावा
  3. खून के प्यासे  www.Sahityadesh.blogspot.com
  4. काली ऐनक
  5. आधा मर्द, आधी औरत
  6. डरावनी सिसकियां
  7. हत्यारों का जाल
  8. लटकती लाश 



राम भारती

 नाम- राम भारती








    

   लोकप्रिय साहित्य के एक सितारे राम भारती जी की जानकारी प्राप्त हुयी है। हालांकि यह वास्तविक लेखक हैं या fake writer यह कहना संभव नहीं। फिर भी लोकप्रिय साहित्य में श्री वृद्धि करने के लिए धन्यवाद।

   राज भारती के बाद राम भारती नया नाम है।


राम भारती के उपन्यास

1. कैबरे डांसर की हत्या (अनिल पॉकेट बुक्स, मेरठ)





सतीश जैन

 नाम- सतीश जैन

आरियण्टल पॉकेट बुक्स मेरठ के मालिक सतीश जैन जी के नाम से भी कुछ उपन्यास बाजार में आये थे।
    साहित्य जगत में इनको 'मामा' के नाम से जाना जाता था।

सतीश जैन जी ने जहाँ पूर्व स्थापित पात्रों को आधार बना कर उपन्यास लिखें हैं वहीं 'कालमेघ' जैसा स्वयं का पात्र भी सृजित किया है।

इनकी मृत्यु सन् 2018-19 के लगभग हो गयी थी


    सतीश जैन के उपन्यास

  1. विक्रांत और जादूगर
  2. विक्रांत जा जादू
  3. विक्रांत जादूगर के जाल में 
  4. जादूगर का अंत
  5. विक्रांत का प्रतिशोध
  6. विक्रांत और कालमेघ
  7. कालमेघ की गर्जना
  8. विक्रांत, कालमेघ, जेब्रा
  9. विजयी कालमेघ
  10. दौलत का दानव


सुरेन्द्र प्रताप

 नाम - सुरेन्द्र प्रताप

लोकप्रिय साहित्य में एक दौर वह भी आया था जब 'जेम्स बाण्ड सीरीज' के उपन्यासों का बोलबाला था।

  लोकप्रिय अपराधी साहित्य के मर्डर मिस्ट्री एक्सपर्ट लेखक सुरेन्द्र मोहन पाठक जी ने भी जेम्स बाण्ड सीरीज के कुछ उपन्यास लिखे थे।

 इसी दौर में एक सुरेन्द्र प्रताप नाम के लेखक भी मिलते हैं जिन्होंने जेम्स बॉण्ड सीरीज के उपन्यास लिखे थे।

   इन्होंने जेम्स बाण्ड के नाम में कुछ परिवर्तन भी किया था। इनके उपन्यासों पर लिखा होता था - 'जेम्स 009 सीक्रेट एजेंट'

 सुरेन्द्र प्रताप के उपन्यास

1. आप्रेशन सिक्सटीन 



कर्नल राजेश

 नाम- कर्नल राजेश
कर्नल राजेश 'कंचन पॉकेट बुक्स, मेरठ' की देन है। यह एक घोस्ट राइटिंग है।

कर्नल राजेश के विषय में कोई विशेष जानकारी तो उपलब्ध नहीं है पर इतना तो अंदाजा लगया जा सकता है ये 'कर्नल, कैप्टन, इंस्पेक्टर' नामक के लेखकों का जब दौर रहा था तब के लेखक हैं।
कर्नल राजेश के उपन्यास
1. मर्डर
2. मुर्दे की चीख

कैप्टन वीरेन्द्र

 नाम- कैप्टन वीरेन्द्र

हिंद पॉकेट बुक्स ने 'कर्नल रंजीत' नाम से एक लेखक बाजार में उतारा। कर्नल रंजीत के नामक लेखक का एक पात्र था मेजर बलवंत। हालांकि बाद में हिंद पॉकेट बुक्स ने मेजर बलवंत नाम का एक और Ghost writer पैदा किया।
   इस दौर में लोकप्रिय साहित्य में मेजर, इंस्पेक्टर, कैप्टन आदि नाम से अनेक Ghost writer मैदान में आये। इसी शृंखला में एक नाम मिलता है कैप्टन वीरेन्द्र का।।

कैप्टन वीरेन्द्र के उपन्यास
1. चौथा कत्ल
2. बाईस साल पहले
3. प्लेन मे टाईम बम
4. मैं निर्दोष हूँ
5. मौत का जश्न
6. हत्यारा कौन?
 कैप्टन वीरेन्द्र के विषय में कोई जानकारी उपलब्ध हो तो शेयर करें।
 





विज्ञापन

केवल कुमार

 नाम- केवल कुमार

केवल कुमार उस दौर के उपन्यासकार हैं जब उपन्यास साहित्य का केन्द इलाहाबाद होता था।

  हालांकि इनके विषय में कोई अतिरिक्त जानकारी प्राप्त नहीं होती, जितनी जानकारी प्राप्त है वह यहाँ प्रस्तुत है।

केवल कुमार प्रसिद्ध 'खान-बाले सीरिज' के पात्रों पर उपन्यास किखते थे। इनका एक उपलब्ध उपन्यास 'जासूस मुकदमा' नामक पत्रिका इलाहाबाद से प्रकाशित हुआ है।


केवल कुमार के उपन्यास

1. कठपुतली- 



रामेश्वर

नाम- रामेश्वर सुल्तानपुरी
जन्म- 
संपर्क -
   उपन्यासकार रामेश्वर का परिचय मेरे लिए अज्ञात है। एक पाठक मित्र से इनके विषय में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त हुयी है जो यहाँ प्रस्तुत है।
रामेश्वर सुल्तानपुरी ने एक फिल्म 'धरमपुर का धरम' का लेखक किया है और इनके उपन्यास रॉयल पॉकेट बक्स, दिल्ली से प्रकाशित होते रहे हैं, ये उपन्यास रामेश्वर के नाम से लिखते थेेेे।
रामेश्वर के उपन्यास 

मोहन मौर्य

नाम-      मोहन लाल मौर्य
जन्मडेट- 21 जुलाई
माता-    स्व. श्रीमती भूरी देवी
पिता-    श्री राम नारायण मौर्य
एड्रेस-    117/57 अग्रवाल फार्म, मानसरोवर, जयपुर
कार्यरत-    विशाखापत्तनम
संपर्क- mohanmourya@gmail.com, मो.       -  7032801691
प्रथम उपन्यास का नाम- एक हसीन क़त्ल अप्रैल 2016 

उपन्यास सूची 

योगेश मित्तल

नाम-     योगेश मित्तल
जन्म-     25 मार्च 1957
माता-     स्वर्गीय उर्मिला मित्तल
पिता-  स्वर्गीय डाक्टर चन्द्र प्रकाश मित्तल

एड्रेस- शाप नम्बर - 26, पाकेट -F,  G - 8 एरिया,
           डीडीए मार्केट हरि कुंज
           हरिनगर,  नई दिल्ली - 110064
संपर्क- Email - yogeshmithal@gmail.com
उपन्यास सूची

मिथिलेश गुप्ता

नाम- मिथिलेश गुप्ता
जन्मडेट- 31 मार्च 
माता-     श्रीमती राजकुमारी
पिता-     स्व. श्री निर्मल गुप्ता
एड्रेस-    सारनी, मध्यप्रदेश (अभी बंगलौर निवास)
संपर्क-  Email- authormithileshgupta@gmail.com
प्रथम उपन्यास का नाम- वो भयानक रात
प्रकाशन तिथि- 29 सितम्बर 2015
Follow ON- Facebook | Facebook Page | Blog

उपन्यास सूची 

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...