लेबल

मंगलवार, 19 जून 2018

आबिद रिजवी, वेदप्रकाश कंबोज

जासूसी उपन्यासकार वेदप्रकाश कंबोज जी के साथ
दिनांक- 03.06/2018

नये उपन्यास-2018

  नमस्कार,
उपन्यास पाठक मित्रों के लिए कुछ नये उपन्यासों की जानकारी।

1. काॅनमैन
         सुरेन्द्र मोहन पाठक जी का सुनील सीरीज का नया उपन्यास 'काॅनमैन' अतिशीघ्र प्रकाशित होने वाला है।

2. वंस एगेन
            बहुचर्चित लेखिका गजाला करीम का नया उपन्यास 'वंस अगेन' जून माह में रवि पॉकेट बुक्स से प्रकाशित होने वाला है। प्री आॅर्डर आरम्भ।
    इस उपन्यास से गजाला जी दस वर्ष पश्चात उपन्यास जगत में पुन: प्रवेश कर रही है।

3. सम-प्रीत
            रवि पॉकेट बुक्स से एम. इकराम फरीदी का उपन्यास 'सम-प्रीत' प्रकाशित होगा, पर इस उपन्यास के प्रकाशन में अभी काफी समय लगेगा।

शुक्रवार, 15 जून 2018

देवा ठाकुर

  

देवा ठाकुर के उपन्यास भवानी,सूर्या और माया पॉकेट बुक्स-मेरठ से प्रकाशित होते थे।
इनके पात्र शोला, गोली और काला बच्चा आदि थे।

देवा ठाकुर के उपन्यास
1. शोला                 (भवानी पॉकेट बुक्स)
2. गोली                 (भवानी पॉकेट बुक्स)
3. ज्वालामुखी        (भवानी पॉकेट बुक्स)
4. कौन जीता कौन हारा  (भवानी पॉकेट बुक्स)
5. पावर हाउस            (सूर्या पॉकेट बुक्स)
6. शोला का डंका       (सूर्या पॉकेट बुक्स)
7. डंके की चोट          (सूर्या पॉकेट बुक्स)
8. स्ट्रीट फाइटर           (सूर्या पॉकेट बुक्स)
9. काला बच्चा           (माया पॉकेट बुक्स)
10.

रविवार, 10 जून 2018

परशुराम शर्मा

मेरठ निवासी परशुराम शर्मा का उपन्यास जगत में एक विशेष नाम है। परशुराम शर्मा ने उपन्यास जगत को सीरिसे हटकर कुछ नया लिखने के लिए प्रेरित किया। इनके लिखे 'हाॅरर' श्रेणी के उपन्यास बहुत चर्चित रहे हैं।
     परशुराम शर्मा वर्तमान में‌ मेरठ(UP) में लेखिके साथ फिल्मों में सक्रिय हैं और म्यूजिक क्लास भी चलाते हैं।

परशु राम शर्मा के उपन्यास

तुलसी पॉकेट बुक्स से प्रकाशित
1. बादशाह
2. फिर जन्म लेंगे
3. फरिश्ता
4. पांच पति
5. ज्वाला
6. जन्म-जन्म की बाजी
इंका सीरिज के उपन्यास (धीरज पॉकेट बुक्स)
7. इंका
8. इंका का प्रतिशोध
9. प्रलयदेवी इंका
10. इंका के पुजारी
11. इंका का अंत

परशुराम शर्मा जी की इंका सीरीज
  1. छिपकली
  2. खून की प्यासी
  3. इंका की वापसी
  4. आफत की पुतली
  5. जहरीली
  6. इंका दी ग्रेट
  7. मैं फिर मिलुंगी

एम. के. शर्मा

एम. के. शर्मा के उपन्यास
1. खून का प्यासा
2. पहला अपराध
3. अंधा गवाह
4. चालबाज
5.  जहर
6. सोने के त्रिकोण
7. कानून अपने हाथ में

शनिवार, 9 जून 2018

सुरेन्द्र मोहन पाठक की एक स्क्रिप्ट

सुरेन्द्र मोहन पाठक जी के उपन्यास 'ओवरडाॅज' की हस्तलिखित स्क्रिप्ट।
---------------

     आज के समय के प्रसिद्ध मर्डर मिस्ट्री लेखक सुरेन्द्र मोहन पाठक जी के  एक उपन्यास 'ओवरडाॅज' की हम पाण्डुलिपि यहाँ प्रकाशित कर रहे हैं।
      ओवरडाॅज उपन्यास की मूल स्क्रिप्ट के कुछ पृष्ठ यहाँ प्रकाश्य हैं ताकी पाठक देख सके की एक लेखक कितनी मेहनत से एक उपन्यास तैयार करता है।
पाठक साहब तो स्वयं एक -एक बिंदु पर बहुत मेहनत करते थे, यह उनकी स्क्रिप्ट देख कर जाना जा सकता है।
    अपने उपन्यास का टाइटल डिजाइन तक भी स्वयं तैयार करते थे।
       रवि पॉकेट बुक्स के मालिक मनेष जैन जी ने पाठक जी की‌ मेहनत की बहुत सराहना की है।
----
उपन्यास- ओवरडाॅज
लेखक-   ‌‌सुरेन्द्र मोहन पाठक


धन्यवाद- मनेष जैन जी (रवि पॉकेट बुक्स)







अनिल मोहन जी की एक स्क्रिप्ट

अनिल मोहन जी के उपन्यास की स्क्रिप्ट।
...........................
             अनिल मोहन जी के उपन्यास की स्क्रिप्ट।
...........................
      पाठक के मन में एक जिज्ञासा होती है की लेखक कैसे लिखता है। क्या वह कम्प्यूटर पर टाइप करता है या कागज पर लिखता है।
            पाण्डुलिपि वह हस्तलिखित/टाइप की गयी प्रथम कृति होती है जो मूलत: लेखक तैयार करता है और उसी पाण्डुलिपि को फिर प्रकाशक अच्छी तरह से टाइप कर एक किताब की शक्ल प्रदान करता है।
            हम अपने पाठकों के लिए लेकर आये हैं अनिल मोहन जी के उपन्यास 'नफरत की दीवार' की पाण्डुलिपि। जो की अनिल मोहन के स्वयं द्वारा कागज पर लिखी गयी है।
  - इसमें आप देख सकते हैं एक लेखक कैसे लिखता है।
  -  फिर प्रकाशक उसे कैसे किताब का रूप देता है।

उपन्यास- नफरत की दीवार
लेखक-    ‌अनिल‌ मोहन

             




मेरी प्रथम उपन्यास यात्रा- द्वितीय भाग

मेरी प्रथम उपन्यास यात्रा (द्वितीय भाग)
दिल्ली से मेरठ की ओर...

तीन बजे कंबोज जी  से रवानगी ली।
दिल्ली से मेरठ का साठ किलोमीटर का सफर कर हम मेरठ पहुंचे। 
शास्त्री नगर, मेरठ। 
          वह शास्त्री नगर जिसका नाम‌ उपन्यासों में पढा। आबिद रिजवी, वेदप्रकाश शर्मा, गजाला करीम जैसे लेखकों का गढ शास्त्री नगर। कुछ नामवर और कुछ गुमनाम लेखकों का शास्त्री नगर, लेखकों का और पाठकों का शास्त्री नगर।
             मेरठ शहर उपन्यास जगत की कर्मस्थली रहा है। मेरठ उपन्यास जगत का एक शरीर है तो शास्त्री नगर उसका दिल है। मैं आज उसी दिल में था। कभी ख्वाब था मेरठ जाने का। वह ख्वाब पूरा हो गया।     
         ‌ आबिद रिजवी साहब के घर पहुंचे। किताबों से भरा उनका कमरा, जहाँ वो अपना लेखन कार्य करते हैं, उनके सोने का कमरा, वह तो और भी ज्यादा किताबों से भरा हुआ था। नयी पुरानी, व्यवस्थित-अव्यस्थित, साहित्यिक- असाहित्यिक किताबे, जो असंख्य थी। अभी चाय पी ही थी की उपन्यास लेखिका बहन गजाला करीम जी की बड़ी बहन शबाना जी आ पहुंचे।  शबाना जी भी घोस्ट राइटिंग के लिए लेखन कर चुकी हैं। लेकिन अब सामान्य बुक्स लिखती हैं।
    
बहन गजाला जी के साथ
 

शुक्रवार, 8 जून 2018

मेरी प्रथम उपन्यास यात्रा- प्रथम भाग

मेरी प्रथम उपन्यास यात्रा (भाग प्रथम)
2.06.2018 से 06.06.2018
----------------------
   मेरे मन में‌ लंबे समय से एक इच्छा थी की एक औपन्यासिक यात्रा की। एक ऐसी यात्रा जो उपन्यास जगत से संबंधित हो। उपन्यास जगत के लेखक, पाठक आदि से मिलना हो और उपन्यास जगत से संबंधित कुछ रोचक जानकारियों को एकत्र किया जाये। जब से मैंने www.sahityadesh.blogspot.in का निर्माण किया है तब से यह इच्छा प्रबल हो उठी है।
      इस यात्रा को लेकर कई बार विचार बना और ध्वस्त हुआ लेकिन यात्रा कभी न हुयी। लेकिन जब यात्रा हुयी तो अविस्मरणीय बन गयी।
      03.6.2018 को कुछ फेसबुक पाठक मित्रों का दिल्ली में‌ वेदप्रकाश कंबोज जी से मिलने का कार्यक्रम बना। जिसमें मुझे भी आमंत्रण था। 

 विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश था। इसलिए यह यात्रा का अच्छा समय था।
मेरे शहर रायसिंहनहर से भी दिल्ली को रेल सर्विस है, लेकिन सीट न मिलने के कारण मुझे गंगानगर दूसरी ट्रेन से सीट रिजर्व करवानी पड़ी।
बगीचा- रायसिंहनहर- श्री गंगानगर- दिल्ली- मेरठ। यह था मेरा यात्रा कार्यक्रम। 

शुक्रवार, 1 जून 2018

एस. एम. मेहंदी

नाम- एस. एम. मेहंदी

मेरठ निवासी एस. एम. मेहंदी साहब प्रकाशन जगत के चर्चित रचनाकार रहे हैं। लेकिन इनका लेखक नेपथ्य में ही रहा अर्थात् अधिकांश लेखन Ghost writing में आता है। इन्होंने काफी चर्चित Ghost लेखकों के नाम से उपन्यास लेखन किया है।

 हालांकि स्वयं के नाम से सामाजिक उपन्यास प्रकाशित हुये थे पर स्वयं के नाम से इन्हें वह सफलता नहीं मिली जिसके हकदार थे।

   एस. एम. मेहंदी साहब का काफी समय पहले देहांत हो गया।

एस. एम. मेहंदी जी के 'मेहंदी' नाम से प्रकाशित उपन्यास
1. चार सहेलियां


मेहंदी साहब के विषय में अन्य कोई जानकारी हो तो अवश्य शेयर करें।

sahityadesh@gmail.com


Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...