लेबल

बुधवार, 25 अप्रैल 2018

आबिद रिज़वी- जीवन परिचय

नाम-  आबिद रिज़वी
पिता- श्री जव्वाद हुसैन(सैनिक सेवा, 07 राजपूताना रायफल्स Retd.)
माता- श्रीमती एज्जाज बानो
भाई - सैयद सज्जाद हुसैन (फ्लाइंग आफिसर I.A.F, (Retd.)
बहन- मुमताज़ बानो(सरकारी शिक्षिका- सेवानिवृत्त)
जन्मतिथि- 06 -फरवरी-1942 ई.
शिक्षा- एम. ए.- हिंदी( प्रयाग विश्वविद्यालय, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश-1963ई.)
        - बी.एड.(पंजाब युनिवर्सिटी-1965ई.)
शिक्षण कार्य-नेशनल इण्टर काॅलेज, महौदा, हमीरपुर ( उत्तर प्रदेश)
प्रथम उपन्यास-अनजानी-अनचाही राह( सामाजिक उपन्यास)
परिवार- तीन पुत्रियां- राना जैदी, जैदा रिज़वी, हिना रिज़वी
पत्नी- स्वर्गीय गौहर जहाँ (गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर काॅलेज- बागपत, Retd.)
पता- म.नं.- 258, सेक्टर-10, शास्त्री नगर, मेरठ, उतर प्रदेश-
संपर्क-8218846970,  9837408357
ईमेल- abidrizvi102@gmail.com
साइट- abidrizvi.com
लेखन कार्य- उपन्यास, जीवनी,
अनुवाद- उर्दू और अंग्रेजी की विभिन्न रचनाओं का हिंदी में अनुवाद।
आबिद रिजवी जी के उपन्यास

1.अनचाही-अनजानी राह
2. धुंधला चेहरा-धुंधला रूप
3. अतीत की परछाईयां
4. सरिता।
5. कोई आवाज न दे
6. दरवाजा खोल दो
7.  बंद गली का रास्ता
8. संगमरमर के घोंसले
9. सवेरा होने वाला है।
10. अंगङाई
 (उपन्यास क्रम 5-10 तक, नीलम पॉकेट बुक्स से)
11. मेरी मदहोशी के दुश्मन (रवि पॉकेट बुक्स, 2018) 
12. इंका आग के शोलों में
13. इंका खतरे में-
14. इंका का हंगामा
15. इंका का प्रतिशोध
(क्रमांक 12,13 मूलकृति के लेखक जमील‌अहमद खान हैं।)
16. पहला शिकार (प्रथम जासूसी उपन्यास)
17. दूसरा शिकार
18. खूबसूरती का कत्ल
19. प्रोफेसर की हत्या
20.  विक्रांत और खूनी खजाने का षड्यंत्र
21.  वतन की वापसी
(विभिन्न प्रकाशन संस्थानों के लिए काॅमिक्स लेखन)
आबिद रिजबी जी का साक्षात्कार- आबिद रिजवी

विकिपीडिया लिंक

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

नये उपन्यास 10 अप्रेल 2018

नमस्कार,
     उपन्यास प्रेमियों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। क्योंकि एक लंबे समय तक उपन्यास जगत में सन्नाटा था। लेकिन अब नये- पुराने लेखकों और नये-पुराने प्रकाशकों की बदौलत कुछ उपन्यास बाजार में आ रहे हैं।

उपन्यास प्रकाशन- 10 अप्रैल 2018
  इसी क्रम में रवि पॉकेट बुक्स -मेरठ द्वारा नये - पुराने उपन्यास बाजार में आ रहे हैं।
1. खून का रिश्ता - अनिल मोहन ( Reprint)
2. देजा वू- कंवल शर्मा
3. रिवेंज-   इकराम फरीदी
4. भूखा शेर- शिवा पण्डित
5. मेरी मदहोशी के दुश्मन- आबिद रिजवी
6. नागिन मांगे खून - रीमा भारती
7. रागिनी-        राजहंस

उपर्युक्त उपन्यासों को रवि पॉकेट बुक्स के वाटस एप/ paytm नंबर 9412200594 पर संपर्क कर मंगवा सकते है।

धन्यवाद - गजाला

साहित्य देश ब्लॉग के संचालक के लिए दो शब्द ....

मैं सुनती रही औरों की कही
मेरी बात मेरे मन ही में रही.

आज बात करते हैं एक सबसे विशेष मुद्दे पर
वो समय जब मैंने अपनी पहचान बना कर भी कुछ व्यक्तियों  के रहते खो दी थी मुझे उस पहचान को वापस दिलाने में विशेष महत्वपूर्ण योगदान है आदरणीय गुरप्रीत सिंह जी का। यही वो मसीहा है जिन्होंने मेरे जैसे गुमनाम कलमकारों को उनकी पहचान दिलाने में सहायता की। मैं गुरप्रीत जी को हार्दिक धन्यवाद करती हूँ और गर्व है मुझे ऐसे लोगो पर जो निस्वार्थ लोगों की सहायता करते हैं। अब जबकि मैं वापस एक लेखिका के रूप में अपनी पहचान हासिल कर चुकी हूँ तो इसका पूरा श्रेय सम्मानजनक व आदरणीय गुरप्रीत जी को देती हूँ। आप लोगो के समक्ष अपना कोई भी नया लेख लाने से पूर्व मैं चाहूंगी कि "बाग़बान" रूपी श्री गुरप्रीत जी को मुझ सहित आप लोग भी सम्मान से नवाज़े। 
              मैं खुश हूँ यह जान कर के इंसानियत आज भी जिंदा है। कोई पूछे मुझसे इंसानियत कैसी होती है तो मैं आदरणीय गुरप्रीत जी का नाम लेकर उनकी तस्वीर सभी को दिखाना चाहूंगी।   खासतौर पर चाहूंगी मुझसे ज़्यादा सम्मानित श्री गुरप्रीत जी को किया जाये, साथ ही आदरणीय मनीष जैन।  मेरे आने वाले उपन्यासों के लिए भी बधाई गुरप्रीत जी को ही दी जाए। क्योंकि आज के समय मे मेरे लेखन को लेकर जन्म कर्ता श्री गुरप्रीत जी ही हैं जो मुझे एक बार फिर कलम तक लेकर आये साहित्य देश की ओर संकेत देते कहा
"आ चल के तुझे मैं लेके चलू एक ऐसे गगन के तले, जहां गम भी न हो आंसू भी न हो बस प्यार ही प्यार पले।"
    वो समय था जब मेरी पहचान को छीनते समय मुझे कुछ बोलने की इजाज़त भी मुझसे छीन ली गयी थी। फिर गुरप्रीत जी की सहायता प्राप्त हुई तो सबके बीच अपने मन की बात कह सकी। हार्दिक आभार और धन्यवाद गुरप्रीत जी को।
Please one salute to Mr. Gurpreet Singh👏👏👏

-
उपन्यासकार गजाला जी की कलम से...

गजाला जी की फेसबुक वाॅल से..

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...