लेबल

बुधवार, 8 नवंबर 2017

नये उपन्यास

नमस्कार मित्रो,
  इस पोस्ट के माध्यम से कुछ नये उपन्यासों की चर्चा की जा रही है जो शीघ्र बाजार में उपलब्ध होंगे।

1. ए टेरेरिस्ट- इकराम फरीदी।
      इकराम फरीदी का नया उपन्यास ए टेरेरिस्ट रवि पॉकेट बुक्स से बाजार में उपलब्ध हो गया है।
  फरीदी जी का ' गुलाबी अपराध' का भी शीघ्र रिप्रिंट बाजार में उपलब्ध होगा।
2. मिशन आश्रम वाला बाबा- टाइगर।
     हरियाणा निवासी टाइगर (JK VERMA) का उपन्यास ' मिशन आश्रम वाला बाबा' की स्क्रिप्ट प्रकाशक के पास भेज दी गयी है, जो की शीघ्र बाजार में उपलब्ध होगा।
पाठकों को इस उपन्यास का काफी लंबे समय से इंतजार था।
प्रकाशक- राजा पॉकेट बुक्स

3. वीर की विजय यात्रा- दिनेश चारण।
     दिनेश चारण का ऐतिहासिक फिक्शन वीर की विजय यात्रा सूरज पॉकेट बुक्स से अतिशीघ्र बाजार में आने को तैयार है।
ध्यान रहे की दिनेश चारण का यह उपन्यास ONLINE प्रकाशन के रूप में काफी समय से चर्चा में है। प्रिंट रुप में पाठकों के समझ पहली बार आ रहा है ।

4. वन शाॅट - ली चाइल्ड (अनुवाद)
     प्रसिद्ध अनुवादक शबा खान जी द्वारा ली चाइल्ड के प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यास का हिंदी अनुवाद सूरज पॉकेट बुक्स ला रहा है।

5. मुर्दे की जान खतरे में - अनुराग कुमार जीनियस
   अनुराग कुमार जीनियस का बाल उपन्यास हिंदुस्तान पेपर बुक्स से शीघ्र बाजार में उपलब्ध होगा।
इसके अलावा अनुराग जी का एक उपन्यास सूरज पॉकेट बुक्स से भी आने वाला है।

6. अगिया बेताल- परशुराम शर्मा
अपने समय के बहुचर्चित उपन्यासकार परशुराम शर्मा का उपन्यास 'अगिया बैताल' का रिप्रिंट सूरज पॉकेट बुक्स ला रही है। यह एक हाॅरर उपन्यास है।

3 टिप्‍पणियां:

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...