लेबल

रविवार, 22 अक्तूबर 2017

कुशवाहा कांत का परिवार

    हिंदी लोकप्रिय उपन्यास जगत के एक जगमगाते सितारे थे कुशवाहा कांत। लेकिन यह सितारा असमय ही पाठकों को अलविदा कह गया।
कुशवाहा ने कुल 35 उपन्यास लिखे थे।
कुशवाहा कांत के पश्चात इनकी पत्नी गीतारानी ने भी लेखन क्षेत्र में हाथ आजमाया। 
कुशवाहा कांत के छोटे भाई जयंत कुशवाहा भी उपन्यास लेखक थे।
जयंत कुशवाहा के पुत्र सजल कुशवाहा ने भी सामाजिक और जासूसी दोनों तरह के उपन्यास लिखे थे।
हालांकि गीतारानी कुशवाहा, जयंत कुशवाहा और सजल कुशवाहा के उपन्यासों की संख्या का कोई पता नहीं की इन्होंने कितने उपन्यास लिखे।
    लेकिन कुशवाहा कांत के उपन्यासों के साथ- साथ  जयंत कुशवाहा के उपन्यास भी पाठकों के पास आज भी उपलब्ध हैं।
    कुशवाहा परिवार एक ऐसा परिवार है जिसने उपन्यास जगत को चार उपन्यास लेखक दिये।

-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...