लेबल

रविवार, 21 मई 2017

विमल शर्मा

नाम - विमल शर्मा
मूल नाम - धर्मपाल
विमल शर्मा जी के बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।
ये उपन्यासकार दिनेश ठाकुर के मित्र हैं।   ये 'शिवराज राणा' सीरीज लिखते थे।
 शिवराज राणा एक इश्तिहारी मुजरिम है, जिस पर डकैती और एक नेता के खून का आरोप है, माना यह भी जाता है की शिवराज राणा ने अपने बाप का भी खून कर दिया था। अण्डरवर्ल्ड में राणा को 'लोमड़ी' कहा जाता है।
    विमल शर्मा का द्वितीय महत्वपूर्ण पात्र है शिखा त्यागी उर्फ जंगली बिल्ली। अकेले काम करती है, अत्यंत खतरनाक है, एक बार जो काम हाथ में ले लिया फिर पीछे नहीं हटती।
   शिवराज राणा और शिखा त्यागी का प्रथम आमना-सामना 'कानखजूरा' उपन्यास में होता है।

इनके उपन्यास माया पॉकेट बुक्स और इण्डिया पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हैं।

विमल शर्मा के उपन्यास
1.लोमङी (शिवराज राणा सीरीज)
2. कानखजूरा (शिवराज राणा, शिखा त्यागी सीरीज)
3. डूबता जहाज
4. शातिरों का शातिर
5. लकड़बग्गा
6. मगरमच्छ   (शिवराज राणा, शिखा त्यागी सीरीज)

लेखक का पता-
- विमल शर्मा
   9/4340, अजीत नगर,
   गांधी नगर, दिल्ली-110031

विमल शर्मा के विषय में किसी पाठक के पास कोई भी जानकारी हो तो हमसे संपर्क करें-
Email- sahityadesh@gmail.com





2 टिप्‍पणियां:

  1. विमल शर्मा का असली नाम धर्मपाल है। जो देहली में रहते है। यह अपने ओरिजनल नाम से बेशक नही चले लेकिन छदम नामों से खूब-खूब बिके। दिनेश ठाकुर की 'विजय चौहान सीरीज' धर्म साहब की ही देन है। सन 2000 से पहले तक रीमा भारती सीरीज भी धर्मपाल ही लिखते थे और खूब बिकते थे।

    जवाब देंहटाएं
  2. यह अलग बात है कि दिनेश ठाकुर के "राहु-केतु" को छोड़कर बाकी सभी किरदार टोटली छिछोरे थे और उनके नावेल जलालत की हद तक अश्लील थे मगर 2003 के बाद प्रेम प्रकाश शर्मा(मेरठ) के घुमाये कानूनी चाबुक के ख़ौफ़ से उपन्यासों से सारी अश्लीलता गायब हो गई और तब रीडर को रीमा भारती सीरीज में भी स्वस्थ मनोरंजन पढ़ने को मिला था।

    जवाब देंहटाएं

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...