लेबल

सोमवार, 1 मई 2017

रजत राजवंशी

नाम - रजत राजवंशी
मूल नाम- योगेश मित्तल
रजत राजवंशी एक थ्रिलर उपन्यासकार हैं। इनके उपन्यासों का नायक पारस नामक युवक होता था। अगर आप को याद हो तो यह वही पारस है जो मिट्टी को हाथ में ले ले तो वह बारूद बन जाती है।
रजत राजवंशी ने पारस को लेकर 'रिवाॅल्वर' श्रृंखला के उपन्यास लिखे थे। उपन्यासों के नाम से प्रथम दृष्टि ऐसा आभास होता है की ये उपन्यास कई भागों में विभक्त है, पर ऐसा नहीं है। इनके उपन्यास एक पार्ट में ही होते थे।
रजत राजवंशी का वास्तविक नाम योगेश मित्तल है। उनके वास्तविक नाम के अतिरिक्त अन्य कई नामों से उपन्यास आये हैं।
संपर्क-
राज जनरल स्टोर
शाॅप नंबर-23, पाॅकेट -F, G-8 एरिया।
राजौरी गार्डन, नई दिल्ली- 110064

रजत राजवंशी के उपन्यास
1. रिवॉल्वर का मिजाज (माया पॉकेट बुक्स, मेरठ)
2. रिवॉल्वर का नशा
3. रिवॉल्वर का इंसाफ (माया पॉकेट बुक्स)
4. डायल हंड्रेड वन (पारस - प्रथम भाग)
5. सब मरेंगे बारी- बारी (द्वितीय भाग)
6. पंगा  
7. आग की परी     
8. खून मेरा जहरीला
9. सैक्सी प्रेत (प्रथम भाग)
10. प्रेत सुंदरी (द्वितीय भाग)
11. गाॅड फादर
12. मुक्तिदाता
13. सबसे बड़ी डकैती (पारस सीरिज)
14. शीशे का आदमी 
(1-14 तक माया पॉकेट बुक्स)
15. रिवॉल्वर का खिलाङी (सपना पाॅकेट बुक्स, दिल्ली)
इस लेखक के विषय में अगर आप के पास अन्य कोई जानकारी हो तो हमें भेजें।
धन्यवाद।                               

     
                             


5 टिप्‍पणियां:

Featured Post

मेरठ उपन्यास यात्रा-01

 लोकप्रिय उपन्यास साहित्य को समर्पित मेरा एक ब्लॉग है 'साहित्य देश'। साहित्य देश और साहित्य हेतु लम्बे समय से एक विचार था उपन्यासकार...